News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

मथुरा: शहीद बबलू सिंह की हुई अंत्येष्टि, परिजनों ने की 5 करोड़ की मांग

Share:

मथुरा: आंतकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हुए 18वीं जाट रेजिमेंट के जवान बबलू सिंह का का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह उनके पैतृक गांव झंडीपुर लाया गया. परिजनों ने शहीद की पत्नी और दोनों भाइयों के लिए नौकरी के साथ 5 करोड़ रुपये की मांग की और नारे लगाए.

Jat Regiment's Bablu Singh 2 Jat Regiment's Bablu Singh

शहीद के परिजनों ने पांच घंटे तक बबलू सिंह की अंत्येष्टि नहीं होने दी. पहले तो घरवाले अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे, बाद में बारिश ने अड़ंगा डाल दिया. अंत में टिन शेड लगाकर अंत्येष्टि की गई.

Jat Regiment's Bablu Singh 4

परिजनों ने नहीं होने दी बबलू सिंह की अंत्येष्टि

शहीद बबलू का पार्थिव शरीर सुबह करीब 7 बजे गांव झंडीपुर पहुंचा. वहां उनकी पत्नी को नौकरी और पेट्रोल पंप की मांग को लेकर शहीद के परिजनों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. विरोध के चलते शहीद की अंत्येष्टि रुकी रही. एमएलसी संजय लाठर, डीएम व एसएसपी भी घरवालों को मनाने में जुटे रहे, लेकिन वे नहीं माने. घरवाले शहीद के दोनों भाइयों के लिए नौकरी और 5 करोड़ रुपये की मांग कर रहे थे.

छोटे बेटे ने दी पिता को मुखाग्नि

करीब 10.30 बजे तक ये सब चलता रहा. इसके बाद बारिश होने लगी. बड़ी मुश्किल से घरवालों को समझा-बुझाकर टिन शेड लगाकर शहीद की अंत्येष्टि की गई. परिजनों का आरोप है कि बारिश के चलते जिला प्रशासन ने कोई इंतजाम नहीं किए.

पांच घंटे के विरोध के बाद शहीद को अंतिम विदाई दी गई. छोटे बेटे दरुणा ने पिता को मुखाग्नि दी.

7/31/2016 6:07 AM

आंतकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुआ था बबलू

जम्मू कश्मीर के नौगांव सेक्टर में आंतकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हुए 18वीं जाट रेजिमेंट के जवान बबलू सिंह का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह उनके पैतृक गांव झंडीपुर लाया गया. जहां अपनी मांग को लेकर शहीद के परिजनों ने पांच घंटे तक बबलू सिंह की अंत्येष्टि नहीं होने दी.

आपको बता दें कि भारतीय सेना की आतंकियों के साथ शुक्रवार को मुठभेड़ हुई थी जिसमें बबलू सहित दो जवान शहीद हो गए. मुठभेड़ में दो आतंकियों के मारे जाने की भी खबर है.

7/31/2016 5:56 AM

मथुरा के बालाजीपुरम में रह रहा है शहीद बबलू का परिवार

अभी शहीद बबलू का परिवार मथुरा के बालाजीपुरम में रह रहा है. शहीद जवान बबलू सिंह का पार्थिव शरीर दिल्ली से मथुरा भारतीय सेना की स्टाईक वन कोर में हेलीकॉप्टर से लाया गया. स्टाईक वन कोर परिसर में शहीद जवान को श्रधांजलि दी गई.

इस मौके पर स्टाईक वन कोर के लेफ्टिनेंट जरनल शौकीन चौहान, जिलाधिकारी, एसएसपी और तमाम सेना के अधिकारी मौजूद थे.

सोमवार को मथुरा आर्मी हेड क्वॉर्टर से बबलू सिंह का पर्थिव शरीर मथुरा फरह थाना क्षेत्र के गांव झंडीपुर में सुबह 6 बजे पहुंचा. लेकिन करीब 4 घंटे बाद भी शहीद के परिजनों ने बबलू का अंतिम संस्कार नहीं किया.

Jat Regiment's Bablu Singh 9Jat Regiment's Bablu Singh 1

5 करोड़ और पेट्रोल पंप की मांग

Jat Regiment's Bablu Singh_DM

जिलाधिकारी ने बताया कि यूपी सरकार ने शहीद जवान के परिजनों को 20 लाख रुपये की सहायता देना की घोषणा की है.

लेकिन परिजनों ने शहीद की पत्नी और दोनों भाइयों के लिए नौकरी के साथ 5 करोड़ रुपये, शहीद के बच्चों को फ्री शिक्षा, एक पेट्रोल पम्प, गाँव में जमीन की मांग की और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी.

डीएम निखिल शुक्ला ने शहीद परिवार को आश्वासन दिया कि प्रशासन से जो भी अधिक से अधिक संभव होगी वो करेंगे और शहीद के परिवार की मांगों को शासन तक पहुंचाएगें.

Jat Regiment's Bablu Singh 3

इनको 20 लाख और उनको 50 लाख रुपए ऐसा क्यों?

तो वहीं स्थानीय विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि, ''शहीद के लिए स्मारक, परिबार में तीन नौकरी, बच्चों को फ्री शिक्षा और इनकी जो भी मांगे थी उसे लेकर प्रशासन की तरफ से हमने इनको आश्वासन दिया है.''

उन्होंने कहा कि ''जबाहर बाग में शहीदों को पचास-पचास लाख रुपए दिए गए है, उसी तरह इनको भी पैसे मिलने चाहिए. प्रशासन ने जो 20 लाख रुपए का चेक इन्हें दिया था वो अपर्याप्त है. शहीद तो शहीद है. इनको 20 लाख और उनको 50 लाख रुपए ऐसा क्यों'' ?

Published at : 02 Aug 2016 11:52 AM (IST) Tags: mathura funeral MARTYR uttar Pradesh
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

Ghaziabad News: यूट्यूबर सलीम पर हमले के दोनों आरोपी सगे भाई ढेर, दूसरे का भी पुलिस ने किया एनकाउंटर

Ghaziabad News: यूट्यूबर सलीम पर हमले के दोनों आरोपी सगे भाई ढेर, दूसरे का भी पुलिस ने किया एनकाउंटर

Motihari News: होली की खुशियों से पहले छाया मातम, नदी में डूबने से 3 बहनों समेत 6 बच्चों की मौत

Motihari News: होली की खुशियों से पहले छाया मातम, नदी में डूबने से 3 बहनों समेत 6 बच्चों की मौत

Delhi News: नकली पुलिस कर रही थी क्रिप्टो डील का ड्रामा, असली वाले ने बोला धावा! गैंग बेनकाब

Delhi News: नकली पुलिस कर रही थी क्रिप्टो डील का ड्रामा, असली वाले ने बोला धावा! गैंग बेनकाब

Delhi News: त्योहारों से पहले जहरीला खेल बेनकाब, लाखों रुपये का एक्सपायर्ड सामान जब्त

Delhi News: त्योहारों से पहले जहरीला खेल बेनकाब, लाखों रुपये का एक्सपायर्ड सामान जब्त

Iran Israel War: ईरान-इजरायल युद्ध पर सरकार अलर्ट, CM धामी बोले- फंसे लोगों को नहीं पहुंचने देंगे नुकसान

Iran Israel War: ईरान-इजरायल युद्ध पर सरकार अलर्ट, CM धामी बोले- फंसे लोगों को नहीं पहुंचने देंगे नुकसान

टॉप स्टोरीज

अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट

अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट

भारतीय टीम के प्रैक्टिस टाइम में अचानक किया गया बदलाव, मचा हड़कंप, क्या ‘चंद्र ग्रहण’ है वजह

भारतीय टीम के प्रैक्टिस टाइम में अचानक किया गया बदलाव, मचा हड़कंप, क्या ‘चंद्र ग्रहण’ है वजह

दक्षिण पूर्व रेलवे ने रोकी इन ट्रेनों का रफ्तार, मई तक कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, देख लें लिस्ट

दक्षिण पूर्व रेलवे ने रोकी इन ट्रेनों का रफ्तार, मई तक कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, देख लें लिस्ट

Video: होली पर हुड़दंगियों ने गाय को पिलाई बियर, वीडियो वायरल होते ही खौला इंटरनेट का खून, यूजर्स ने लगा दी क्लास

Video: होली पर हुड़दंगियों ने गाय को पिलाई बियर, वीडियो वायरल होते ही खौला इंटरनेट का खून, यूजर्स ने लगा दी क्लास