एक्सप्लोरर

Live Updates: कोरोना के कहर से Share Market में कोहराम, एक घंटे के लिए कारोबार बंद, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों में सर्किट लगा

Share market: Sensex at 30,305.59, down by 2472.55 points Live Updates: कोरोना के कहर से Share Market में कोहराम, एक घंटे के लिए कारोबार बंद, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों में सर्किट लगा

Background

नई दिल्ली: कोरोना के कहर से दुनिया भर के शेयर बाजारों में कोहराम मचा है. अब इसका असर भारतीय शेयर बाजार पर दिख रहा है. बाजर खुलते ही सेंसेक्स 2400 से ज्यादा अंक गिरा, तो निफ्टी करीब 750 अंक नीचे चला गया. सेंसेक्स अब 3,000 अंकों तक गिर गया है.

 

गुरुवार को भी शेयर बाजार में तबाही का मंजर देखने को मिला था. सेंसेक्स में 3000 अंकों या 8 फीसदी की भारी गिरावट ने निवेशकों को करारी चपत लगाई और निफ्टी भी 8 फीसदी से ज्यादा टूटकर 9600 के नीचे जा गिरा. बाजार में जबरदस्त गिरावट से निवेशकों में कोहराम मच गया और इस गिरावट में इंवेस्टर्स के 9 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डूब गए. दलाल स्ट्रीट पर मचे इस हाहाकार के चलते शेयर बाजार में इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई. निफ्टी 32 महीने के निचले स्तर पर जा पहुंचा और गुरुवार का दिन बाजार के लिए ब्लैक डे साबित हुआ.

 

गुरुवार को कैसे बंद हुआ बाजार

 

गुरुवार के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 2919.26 अंक यानी 8.18 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 32,778.14 पर जाकर बंद हुआ. एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 868.25 अंक यानी 8.03 फीसदी की जबरदस्त गिरावट के साथ 9590.15 पर बंद हुआ. सेंसेक्स-निफ्टी के सभी शेयर लाल निशान में बंद हुए हैं और सभी इंडेक्स भी 52 हफ्तों के निचले स्तर पर बंद हुए हैं. बैंक निफ्टी भी 8 फीसदी से ज्यादा फिसल गया था कारोबार खत्म होने पर बैंक निफ्टी 2 साल के निचले स्तर पर बंद हुआ है. आज के कारोबार के दौरान निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई से 20 फीसदी नीचे आ गया था.

 

मार्केट कैप में हुई भारी कमी

 

दलाल स्ट्रीट पर मची इस तबाही में निवेशक के 9,15,113 करोड़ रुपये डूब गए और बीएसई का कुल बाजार पूंजीकरण घटकर 127 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो बुधवार को कारोबार बंद होने पर 137 लाख करोड़ रुपये था.

 

क्यों बाजार में आई इतनी भारी गिरावट

 

जानकारों के मुताबिक विश्व स्वास्थ्य संगठन के कोरोना वायरस या कोविड-19 को महामारी घोषित करने के बाद वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंका के चलते दुनिया भर के शेयर बाजारों में गिरावट आई है और घरेलू बाजार पर भी इसका बेहद निगेटिव असर पड़ा है.

09:35 AM (IST)  •  13 Mar 2020

कोरोना की दहशत का असर सिर्फ इंसानों पर नहीं बल्कि दुनिया भर के शेयर बाजारों पर पड़ रहा है. जिसकी वजह से तमाम शेयर बाजार बुरे दौर से गुजर रहे है. अमेरिका का डाउ जोंस 10% गिरा, अमेरिका का नैसडैक भी 10% तक गिर गया है. जर्मनी के डैक्स में सबसे ज्यादा गिरावट 12% की हुई. जापान का निक्केई 4% तक लुढक गया है. लंदन का फुट्सी 11% तक गिरा.
09:33 AM (IST)  •  13 Mar 2020

कोरोना वायरस के कहर से शेयर बाजार में कोहराम थमने का नाम नहीं ले रहा है. सेंसेक्स तीन हजार एक सौ अंक गिरने के बाद एक घंटे के लिए कारोबार बंद कर दिया गया है. सेंसेक्स, निफ्टी दोनों में सर्किट लगा.
Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget