एक्सप्लोरर

Salt Water Gargle: जानिए कैसे नमक पानी का गरारा है कई समस्याओं का समाधान

 Salt Water Gargle Benefits: नमक पानी से गरारा करना इलाज के लिए फायदेमंद है और कई सारी समस्याओं के जोखिम को गरारा कम करता है.

Gargle Benefits:  कुल्ला या गरारा गले और पेट से जुड़ी कई सारी समस्याओं को खत्म करता है. खांसी और जुकाम समेत कई समस्याओं में नमक पानी का गरारा शुरुआती इलाज का प्रभावी तरीका है. ये तरीका काफी किफायती और आसानी से इस्तेमाल योग्य है. इलाज के इस तरीके से हर उम्र के लोग फायदा उठा सकते हैं. गले का दर्द, सूजन, खांसी, सांस के मुद्दे, जुकाम में प्रभावी होने के अलावा कई दूसरे शानदार फायदे भी हैं. नमक पानी के गरारे से मसूढ़ों को राहत मिलती है. लेकिन उसकी अहमियत का अंदाजा हम कम आंकते हैं, हालांकि उसका कोई साइड इफेक्ट्स नहीं है. जानिए पुराने तरीके के इलाज से मिलनेवाले फायदे.

नमक पानी से गरारा है कई समस्याओं का समाधान

नाक के मार्ग को साफ करता है- नाक की रुकावट को साफ करने के लिए अक्सर नमक पानी का इस्तेमाल करते हुए गरारा करने को कहा जाता है. नमक पानी नाक और श्वसन तंत्र में जमा हुए बलगम को हटाने में सहयोग करता है और पीड़ित शख्स को राहत देता है. नमक पानी से गरारा सूजन और जमाव को भी कम करता है जिससे गले को आराम मिलता है. गले के दर्द को हल्का करने में भी ये मुफीद है. गले का दर्द कई मामलों में नाक ब्लॉकेज के दौरान होता है. गरारा गले से वायरस और हानिकारक बैक्टीरिया को बाहर निकालने में भी मदद करता है. 

सांस की बदबू से छुटकारा- मुंह की बदबू एक गंभीर समस्या है क्योंकि ये आपको महफिल में शर्मिंदा कर सकती है. बदबू आपके व्यक्तित्व और लाइफस्टाइल को प्रभावित करती है. इसका कारण बैक्टीरियल इंफेक्शन्स या पाचन सिस्टम या मुंह से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है. किसी तरह की परेशानी से मुक्ति के लिए बेहतर है कि एक दिन में दो बार नमक पानी से गरारा करें.

माउथ अल्सर- माउथ अल्सर या मुंह के छाले दर्दनाक होते हैं और अक्सर खाने या बोलने में रुकावट पैदा कर सकते हैं. मुंह के छालों का इलाज करने के लिए नमक पानी का गरारा प्रभावी है और उसके साथ आनेवाले दर्द को कम करता है.

Disclaimer: इस लेख में बताई विधि, तरीकों व दावों की एबीपी न्यूज पुष्टि नहीं करता है. इसको केवल सुझाव के रूप में अपना सकते हैं. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Kidney Health: किडनी को रखना है हेल्दी तो नुकसानदेह आदतों को कहें गुड बाय

Raisins Health Benefits: किशमिश खाने से कितना मिलता है न्यूट्रिशन और फायदा? जानिए

 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget