एक्सप्लोरर

हाथरस घटना पर राहुल गांधी बोले- उनके लिए वह 'कोई थी ही नहीं', तभी कहा किसी का रेप नहीं हुआ

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट के साथ एक मीडिया रिपोर्ट भी शेयर की, जिसमें सवाल किया गया है कि पुलिस रेप से इनकार क्यों कर रही है जब युवती ने खुद बलात्कार के बारे में कहा था.

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाथरस की घटना पर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी पुलिस कहती है कि किसी का बलात्कार नहीं हुआ क्योंकि उनके लिए और अन्य भारतीयों के लिए तो वह (हाथरस मामले की पीड़ित) 'कोई थी ही नहीं'.

उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक दलित युवती की कथित सामूहिक बलात्कार के बाद मौत हो गई थी. गांधी ने ट्वीट में कहा कि शर्मनाक सच तो यह है कि कई भारतीय लोग दलितों, मुस्लिमों और आदिवासियों को इंसान ही नहीं मानते. उन्होंने ट्वीट में लिखा, "मुख्यमंत्री और उनकी पुलिस ने कहा कि किसी का बलात्कार नहीं हुआ क्योंकि उनके लिए और अनेक अन्य भारतीयों के लिए तो वह कोई थी ही नहीं."

हाथरस घटना पर राहुल गांधी बोले- उनके लिए वह 'कोई थी ही नहीं', तभी कहा किसी का रेप नहीं हुआ

पुलिस रेप की घटना से कर रही है इनकार राहुल गांधी ने अपने ट्वीट के साथ एक मीडिया रिपोर्ट भी शेयर की, जिसमें सवाल किया गया है कि पुलिस रेप से इनकार क्यों कर रही है जब युवती ने खुद बलात्कार के बारे में कहा था. हाथरस में कथित गैंगरेप की शिकार 19 साल की दलित लड़की की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई थी.

इसके बाद पुलिस ने देर रात लड़की का अंतिम संस्कार कर दिया था. आरोप है कि इसके लिए पीड़ित परिवार की अनुमति नहीं ली गई. इस घटना को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की खासी आलोचना हो रही है. दूसरी ओर, अधिकारियों का कहना है कि लड़की की अंत्येष्टि परिवार की इच्छा के मुताबिक ही की गई थी.

राज्य सरकार के मुताबिक कुछ लोग इस घटना की आड़ में जातीय तनाव को हवा देना चाहते हैं. सरकार ने फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी की रिपोर्ट के हवाले से मामले में रेप के आरोप से इनकार किया है. केंद्र ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है.

ये भी पढ़ें- PM मोदी ने 'स्वामित्व' योजना की शुरुआत की, 6 राज्यों के 763 गांवों में बांटे जाएंगे प्रॉपर्टी कार्ड लद्दाख: सबसे ऊंचे फॉरवर्ड एयरबेस पर एबीपी न्यूज की टीम, रात के सन्नाटे को चीरते नजर आए फाइटर जेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget