एक्सप्लोरर

पंजाब में कांग्रेस की कलह बढ़ी, कैप्टन को हटाने की मांग उठी, सीएम अमरिंदर आज या कल पार्टी पैनल से कर सकते हैं मुलाकात

पंजाब की कांग्रेस सरकार में चल रही कलह को दूर करने के मकसद से गठित तीन सदस्यीय पैनल आज विधानसभा चुनाव में हारे प्रत्याशियों से करेगा मुलाकात. सांसद मनीष तिवारी भी आज पैनल से मिलेंगे. कैप्टन आज या कल पार्टी पैनल से मिल सकते हैं.

नई दिल्ली: पंजाब कांग्रेस का विवाद सुलझाने के लिए दिल्ली में मैराथन बैठकों का सिलसिला जारी है. पिछले तीन दिनों में लगभग सभी विधायकों और सांसदों से मिलने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे, हरीश रावत और जेपी अग्रवाल की सदस्यता वाले पैनल ने आज बीते विधानसभा चुनाव में हारे हुए उम्मीदवारों को बुलाया गया है. पैनल सबसे पहले आज सांसद मनीष तिवारी से बात करेगा. लेकिन सबको इंतजार कैप्टन के आने का है. बताया गया था कि उन्हें गुरुवार को आना है लेकिन अब कार्यक्रम में फेरबदल के आसार हैं. अब ऐसे में आज या कल कैप्टन के दिल्ली आने की संभावना है.

कांग्रेस समिति ने कई सांसदों और पूर्व प्रदेश अध्यक्षों से राय ली
कांग्रेस की पंजाब यूनिट में चल रही कलह को दूर करने के मकसद से गठित समिति ने बुधवार को राज्य के कई सांसदों और पूर्व प्रदेश अध्यक्षों से मुलाकात कर उनकी राय ली. पिछले तीन दिनों में राज्य के करीब 80 कांग्रेस नेता इस समिति के समक्ष पेश होकर अपनी बात रख चुके हैं. इनमें से अधिकतर विधायक हैं.

सूत्रों ने बताया कि बुधवार को समिति से मुलाकात करने वाले कुछ नेताओं ने सरकार से जुड़े मुद्दे उठाए तो कुछ नेताओं ने 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को दुरुस्त करने की मांग उठाई. राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अगुवाई वाली तीन सदस्यीय समिति के समक्ष सोमवार और मंगलवार को करीब 50 मंत्रियों, सांसदों, विधायकों ने अपनी बात रखी थी.

बता दें, हाल के कुछ सप्ताह में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिली है. विधायक परगट सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कुछ अन्य नेताओं ने भी मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. सिद्धू ने मंगलवार को इस समिति से मुलाकात कर अपने विचार रखे थे. समिति से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा था कि 'सत्य प्रताड़ित हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं हो सकता.'

ये भी पढ़ें-
पंजाब: सीएम अमरिंदर की विधानसभा चुनावों पर नजर, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए की बिजली दरों में कटौती

पंजाब कांग्रेस में कलह: कमेटी के साथ बैठक के बाद नवजोत सिद्धू बोले- योद्धा वही जो जूझे रण के अंदर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब निकाय चुनाव के नतीजों पर संजय सिंह का बड़ा बयान, '7 सासंद को तोड़ने के बाद...'
पंजाब निकाय चुनाव के नतीजों पर संजय सिंह का बड़ा बयान, '7 सासंद को तोड़ने के बाद...'
पाकिस्तान के मंसूबे पर फिरा पानी, डील के लिए इशाक डार पहुंचे अमेरिका तो ईरान ने कहा, 'ट्रंप के बोलने से...'
PAK के मंसूबे पर फिरा पानी, डील के लिए इशाक डार पहुंचे US तो ईरान ने कहा, 'ट्रंप के बोलने से...'
RR Vs GT Qualifier 2 IPL 2026: आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 2 मुकाबले में इन 5 खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी सबकी निगाहें
आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 2 मुकाबले में इन 5 खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी सबकी निगाहें
Twisha Sharma death Case: 5 दिन की CBI कस्टडी में रहेंगे ट्विशा की सास और पति समर्थ, खुलेंगे डेथ से जुड़े सीक्रेट
5 दिन की CBI कस्टडी में रहेंगे ट्विशा की सास गिरिबाला और पति समर्थ, खुलेंगे डेथ से जुड़े सीक्रेट

वीडियोज

Jackie Shroff की यह family film बच्चों के साथ बड़ों का भी दिल जीत रही है
Hamirpur Bridge Collapse: हमीरपुर हादसे पर बड़ा खुलासा | UP News | Breaking | abp
Twisha Death Case: कोर्ट में पेश होंगे Samarth और Giribala Singh | Samarth | CBI | HC
Iran US War Update: गुस्से में ईरान, America में हलचल | Masoud Pezeshkian | Breaking News | Trump
Hamirpur Bridge Collapse: पुल ढहने से हाहाकार! मलबे में दबे मजदूरों को बचाने के लिए मची भगदड़

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब निकाय चुनाव के नतीजों पर संजय सिंह का बड़ा बयान, '7 सासंद को तोड़ने के बाद...'
पंजाब निकाय चुनाव के नतीजों पर संजय सिंह का बड़ा बयान, '7 सासंद को तोड़ने के बाद...'
पाकिस्तान के मंसूबे पर फिरा पानी, डील के लिए इशाक डार पहुंचे अमेरिका तो ईरान ने कहा, 'ट्रंप के बोलने से...'
PAK के मंसूबे पर फिरा पानी, डील के लिए इशाक डार पहुंचे US तो ईरान ने कहा, 'ट्रंप के बोलने से...'
RR Vs GT Qualifier 2 IPL 2026: आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 2 मुकाबले में इन 5 खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी सबकी निगाहें
आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 2 मुकाबले में इन 5 खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी सबकी निगाहें
Twisha Sharma death Case: 5 दिन की CBI कस्टडी में रहेंगे ट्विशा की सास और पति समर्थ, खुलेंगे डेथ से जुड़े सीक्रेट
5 दिन की CBI कस्टडी में रहेंगे ट्विशा की सास गिरिबाला और पति समर्थ, खुलेंगे डेथ से जुड़े सीक्रेट
KD The Devil OTT Release: ध्रुव सर्जा और संजय दत्त की 'केडी: द डेविल' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
'केडी: द डेविल' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
एशियन गेम्स के ट्रायल में शामिल होने की विनेश फोगाट को मिली इजाजत, SC क्यों बोला- आपके नाम कई उपलब्धियां पर देश पहले
एशियन गेम्स के ट्रायल में शामिल होने की विनेश फोगाट को मिली इजाजत, SC क्यों बोला- आपके नाम कई उपलब्धियां पर देश पहले
कॉकरोच जनता पार्टी को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने एक्स अकाउंट को तुरंत बहाल करने से किया इनकार
कॉकरोच जनता पार्टी को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने एक्स अकाउंट को तुरंत बहाल करने से किया इनकार
बिहार BJP में बड़ा फेरबदल, नए प्रदेश पदाधिकारियों की लिस्ट जारी, 7 प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी बदले
बिहार BJP में बड़ा फेरबदल, नए प्रदेश पदाधिकारियों की लिस्ट जारी, 7 प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी बदले
Embed widget