राजस्थान-मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से कहीं ज्यादा फंसा है मिजोरम में विधानसभा चुनाव?

मिजोरम में इसबार शांति और रोजगार बड़ा मुद्दा है (Photo- PTI)
मिजोरम की सत्ता में अभी तक बीजेपी भी साझेदार थी, लेकिन चुनाव से पहले सहयोगी मिजो नेशनल फ्रंट ने उससे दूरी बना ली. राज्य के सीएम जोरमथंगा ने पीएम मोदी के साथ मंच शेयर करने से भी इनकार कर दिया है.
उत्तर-पूर्व के मिजोरम ने बड़ी पार्टियों की सियासी बेचैनी बढ़ा दी है. खासकर बीजेपी और कांग्रेस की. चुनावी शोरगुल में राष्ट्रीय चैनल के सिनेरियो से गायब मिजोरम में विधानसभा की 40 सीटें हैं,








