लोकसभा चुनाव 2024: 'मोदी लहर' के सामने है इस बार जातीय सर्वे और आरक्षण के रथ पर सवार विपक्ष, टक्कर कितनी जोरदार?

बिहार में 2 अक्टूबर को जारी किया गया जाति जनगणना के सर्वे का आंकड़ा
लोकसभा में जातिगत जनगणना बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है. इस बात में भी सच्चाई है कि आने वाले लोकसभा चुनाव सिर्फ जाति सर्वे पर नहीं लड़ें जाएंगे बल्कि महंगाई और बेरोजगारी भी एक बड़ा मुद्दा होगा.
बिहार में 2 अक्टूबर को जातीय सर्वे के आंकड़े जारी होते ही अति पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की राजनीति और प्रतिनिधित्व की बहस एक बार फिर से शुरू हो गई है. नीतीश सरकार ने बिहार में जो गणना के आंकड़े जारी किए








