एक्सप्लोरर

LAC पर चीन के खिलाफ दिखाई थी मजबूत लीडरशिप, अब दो कमांडरों को राष्ट्रपति से मिले मेडल

Two Commanders Awarded UYSM: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रक्षा अलंकरण समारोह में लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी और लेफ्टिनेंट जनरल पीजीके मेनन को सम्मानित किया है.

Two Commanders Awarded UYSM: पूर्वी लद्दाख से सटी एलएसी पर चीन के खिलाफ मजबूत नेतृत्व प्रदान करने के लिए सरकार ने दो बड़े मिलिट्री कमांडरों को सम्मानित किया गया है मंगलवार की शाम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रक्षा अलंकरण समारोह में एक कमांडर को उत्तर युद्ध सेवा मेडल और दूसरे कमांडर को परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया है. रक्षा अलंकरण समारोह में लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी को परम विशिष्ट सेवा मेडल और लेफ्टिनेंट जनरल पीजीके मेनन को उत्तम युद्ध सेवा मेडल से नवाजा गया है.

हाल ही में रिटायर हुए हैं ले. जनरल जोशी
हाल ही में ले. जनरल जोशी भारतीय सेना की उधमपुर स्थित उत्तरी कमान के कमांडर के पद से रिटायर हुए हैं. पूर्वी लद्दाख में चीन से हुए तनाव और गलवान घाटी की हिंसा के दौरान जोशी ही उत्तरी कमान की बागडोर संभाले हुए थे. उत्तरी कमान की जिम्मेदारी पूर्वी लद्दाख से सटी एलएसी और पाकिस्तान से सटी एलओसी और सियाचिन की है.

लेफ्टिनेंट जनरल मेनन  सेना मुख्यालय में तैनात हैं 
लेफ्टिनेंट जनरल मेनन इन दिनों सेना मुख्यालय में मिलिट्री-सेक्रेटरी के पद पर तैनात हैं. उन्हें भी यूवाईएसएम चीन के खिलाफ एलएसी पर मजबूत लीडरशिप के लिए दिया गया है. वर्ष 2021 में ले.जनरल मेनन लेह स्थित फायर एंड फ्यूरी कोर (14वीं) के कमांडर थे. चीन के साथ फिंगर एरिया और कैलाश हिल रेंज पर डिसइंगेजमेंट के लिए हुई वार्ता के लिए भारत की तरफ से लें.जनरल मेनन ही सैन्य प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते थे.

राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह में राष्ट्रपति के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे.

थलसेना प्रमुख को पीवीएसएम से नवाजा गया
अलंकरण समारोह में थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे को भी उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए परम विशिष्ट सेवा मेडल (पीवीएसएम) से नवाजा गया. इसके अलावा हाल ही में चिनार कोर के कमांडर के पद से महू स्थित आर्मी वॉर कॉलेज के कमांडेंट के पद पर जाने वाले लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे को भी उत्तम युद्ध सेवा मेडल से नवाजा गया है. डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी के डीजी के पद से हाल ही में रिटायर होने वाले लेफ्टिनेंट जनरल केजीएस ढिल्लन को भी पीवीएसएम से नवाजा गया है.

इसके अलावा राष्ट्रपति यानि सशस्त्र सेनाओं के सुप्रीम कमांडर ने शौर्य चक्र और दूसरे वीरता मेडल से भी सैनिकों को सम्मानित किया. इनमे वे सैनिक भी शामिल थे जिन्हें मरणोपरांत ये मेडल दिया गया. मरणोपरांत सैनिकों की पत्नी और दूसरे परिवारवालों ने यह पुरस्कार ग्रहण किया.

कुल 06 मरणोपरांत सहित 13 शौर्य चक्र प्रदान किए गए. विशिष्ट वीरता, अदम्य साहस और कर्तव्यपरायणता का प्रदर्शन करने के लिए सैनिकों को वीरता पुरस्कार दिए गए. राष्ट्रपति ने असाधारण प्रकार की विशिष्ट सेवा के लिए 14 परम विशिष्ट सेवा मेडल, 04 उत्तम युद्ध सेवा मेडल और 24 अति विशिष्ट सेवा मेडल प्रदान किए.

यह भी पढ़ें:

New Chinar Corps Commander: लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह औजला ने संभाली चिनार कोर की कमान, काउंटर-टेरेरिज्म के माने जाते हैं एक्सपर्ट

Anantnag Encounter: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेर

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget