एक्सप्लोरर

लोकसभा में कृषि मामलों की स्थायी समिति ने की छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना की सराहना

समिति ने केंद्र सरकार को दिए अपने सुझाव में कहा है कि किसानों से उनके मवेशियों का गोबर खरीदने से उनकी आय में बढ़ोतरी होने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे, जैविक खेती को प्रोत्साहन मिलेगा.

रायपुर: लोकसभा में कृषि मामलों की स्थायी समिति ने छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना की तारीफ की है. समिति ने यहां तक कहा है कि यह योजना पूरे देश में शुरू की जानी चाहिए.  समिति ने मंगलवार को सदन में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की थी जिसमें इस योजना की सराहना की गई.

समिति ने केंद्र सरकार को दिए अपने सुझाव में कहा है कि किसानों से उनके मवेशियों का गोबर खरीदने से उनकी आय में बढ़ोतरी होने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे, जैविक खेती को प्रोत्साहन मिलेगा, साथ ही आवारा मवेशियों की समस्या का भी समाधान होगा. लोकसभा में रिपोर्ट प्रस्तुत करने से पूर्व यह समिति केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अधिकारियों को भी ऐसा ही सुझाव दे चुकी है.

बता दें छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व में 20 जुलाई 2020 से राज्य में गोबर को गोधन बनाने का लक्ष्य लिए गोधन न्याय योजना लागू की गई. इस योचना में जिसमें पशु पालकों से गोबर खरीद करके गोठानों में वर्मीकंपोस्ट एवं अन्य उत्पादों का निर्माण किया जा रहा है.

छत्तीसगढ़ में गोधन न्याय योजना का संचालन सुराजी गांव योजना के तहत गांव-गांव में निर्मित  गौठानों के माध्यम से किया जा रहा है. इन गोठानों में पशुओं के चारे और स्वास्थ्य की देखभाल के साथ-साथ रोजगारोन्मुखी गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं. इन्हीं गोठानों में गोधन न्याय योजना के तहत वर्मी कंपोस्ट टांकों का निर्माण किया गया है, जिनमें स्व सहायता समूहों की महिलाएं जैविक खाद का निर्माण कर रही हैं. गोबर की खरीद गोठान समितियों के माध्यम से 2 रुपए किलो की दर से की जाती है. अब तक गोबर विक्रेता किसानों, पशुपालकों और संग्राहकों को 80 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है. स्व सहायता समूहों द्वारा अब तक 71 हजार 300 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट तैयार किया जा चुका है.

वर्तमान में 7 हजार 841 स्व-सहायता समूह गोठान की गतिविधि संचालित कर रहे है. इन समूहों के लगभग 60 हजार सदस्यों को वर्मी खाद उत्पादन, सामुदायिक बाड़ी, गोबर दिया निर्माण इत्यादि विभिन्न गतिविधियों से 942 लाख की आय प्राप्त हो रही है.

यह भी पढ़ें:

हरियाणा विधानसभा में खट्टर सरकार ने अविश्वास प्रस्ताव पर हुई वोटिंग में जीत हासिल की

योगी आदित्यनाथ बोले- अब धरती का स्वर्ग बनेगा बुंदेलखंड, पहले की सरकारों ने सिर्फ लूटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल में UCC को लेकर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान, कहा - 'अगले 6 महीने में...'
बंगाल में UCC को लेकर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान, कहा - 'अगले 6 महीने में...'
स्थायी समिति की दोबारा कमान मिलने पर गदगद हुए शशि थरूर, बोले- 'भारत के...'
स्थायी समिति की दोबारा कमान मिलने पर गदगद हुए शशि थरूर, बोले- 'भारत के...'
राहुल गांधी के 'डिजिटल सत्याग्रह' पर बोले चिराग पासवान- 'मैंने हमेशा...'
राहुल गांधी के 'डिजिटल सत्याग्रह' पर बोले चिराग पासवान- 'मैंने हमेशा...'
Delhi Protests LIVE: CJP का संसद मार्ग थाने के बाहर प्रदर्शन, महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप
Delhi Protests LIVE: CJP का संसद मार्ग थाने के बाहर प्रदर्शन, महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप

वीडियोज

Neha Dhupia ने Prince Narula संग बॉन्डिंग पर की बात, बोलीं- ‘जब सब हारेंगे, Prince संभाल लेगा’
शादी के बाद पहली बार साथ दिखेंगे Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal, ‘Tu Hai Meri Kiran’ का बढ़ा बज़
Love & War ने रिलीज से पहले ही कमाए ₹300 करोड़, Ranbir-Alia-Vicky की फिल्म का बड़ा खेल
Isha Rikhi ने Bigg Boss 20 Journey पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘दिल बीच में आ गया, Reality Check मिला’
Premanand Maharaj के आश्रम का गुमनाम 'शैतान' ! | Sansani

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल में UCC को लेकर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान, कहा - 'अगले 6 महीने में...'
बंगाल में UCC को लेकर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान, कहा - 'अगले 6 महीने में...'
'पंजाब में लोगों का जीना दुश्वार, अबकी बार कांग्रेस...', सचिन पायलट का बड़ा दावा
'पंजाब में लोगों का जीना दुश्वार, अबकी बार कांग्रेस...', सचिन पायलट का बड़ा दावा
रोहित शर्मा ने बनाए 92, फिर भी उनसे खुश नहीं दिग्गज सुनील गावस्कर, जानें क्या है वजह
रोहित शर्मा ने बनाए 92, फिर भी उनसे खुश नहीं दिग्गज सुनील गावस्कर, जानें क्या है वजह
'दृश्यम 3' दूसरे दिन भी 50 करोड़ के पार, बनी फर्स्ट सैटरडे को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5वीं फिल्म
'दृश्यम 3' दूसरे दिन भी 50 करोड़ के पार, बनी फर्स्ट सैटरडे को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5वीं फिल्म
चुनाव प्रचार में बच्चे के इस्तेमाल का आरोप, उदयनिधि स्टालिन पर केस दर्ज
चुनाव प्रचार में बच्चे के इस्तेमाल का आरोप, उदयनिधि स्टालिन पर केस दर्ज
फिर संसद मार्ग थाने पहुंचे सौरव दास, बैरिकेड पर चढ़े, कर दी बड़ी मांग
फिर संसद मार्ग थाने पहुंचे सौरव दास, बैरिकेड पर चढ़े, कर दी बड़ी मांग
बंजी जंपिंग में शख्स की कांपने लगी टांगे, जंप मास्टर बोला- मर्द हो तुम
बंजी जंपिंग में शख्स की कांपने लगी टांगे, जंप मास्टर बोला- मर्द हो तुम
Slavia Facelift में क्या बदला? जानें खरीदने से पहले पूरा Review
Slavia Facelift में क्या बदला? जानें खरीदने से पहले पूरा Review
Embed widget