एक्सप्लोरर

Tamil Nadu Raj Bhavan: 'स्पीकर ने गवर्नर को गोडसे भक्त कहा', तमिलनाडु के राजभवन ने विधानसभा विवाद पर दी सफाई

Tamil Nadu Raj Bhavan On Assembly Address: तमिलनाडु राजभवन की ओर से एक बयान में बताया गया है कि राज्यपाल का अपमान विधानसभा के स्पीकर एम. अप्पावु ने किया है. उन्होंने गवर्नर पर व्यक्तिगत टिप्पणी की.

Raj Bhavan-State Government Conflict In TN: तमिलनाडु विधानसभा में राज्यपाल आरएन रवि के अभिभाषण को पूरा नहीं पढ़ने को लेकर राजभवन की ओर से कारण बताया गया है. राज्यपाल रवि ने सोमवार (12 फरवरी) को विधानसभा में अपना परंपरागत अभिभाषण शुरू करने के कुछ ही मिनटों बाद यह कहते हुए समाप्त कर दिया कि वह अभिभाषण की सामग्री को लेकर सरकार से असहमत हैं. साथ ही उन्होंने राष्ट्रगान का ‘‘सम्मान नहीं करने’’ के लिए द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) सरकार की आलोचना की.

राजभवन की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि राज्यपाल का अपमान विधानसभा के स्पीकर एम. अप्पावु ने किया है. इसके साथ ही राजभवन की ओर से कहा गया है कि राज्यपाल का अभिभाषण वास्तविक तथ्यों वाला होना चाहिए, जबकि राज्य सरकार की ओर से जो अभिभाषण तैयार किया गया था, वह सच्चाई से परे था.

राजभवन ने क्या कारण बताया?

अभिभाषण को चंद मिनट में समाप्त किए जाने को लेकर राजभवन तमिलनाडु की ओर से विधानसभा अध्यक्ष पर राज्यपाल को अपमानित करने का आरोप लगाया गया हैं. राजभवन की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि राज्यपाल के अभिभाषण के मसौदे में सच्चाई से दूर कई भ्रामक दावे किए गए थे. उस अंश को नहीं पढ़ा जा सकता था. इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल को नाथूराम गोडसे का अनुयाई और उससे भी अधिक कह कर अपमानित किया.

राज्यपाल ने कहा - बार-बार अनुरोध के बावजूद नहीं बजा राष्ट्रगान

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्यपाल रवि ने सदन में इस साल के अपने पहले अभिभाषण के दौरान कहा कि राष्ट्रगान के प्रति उचित सम्मान दिखाने और इसे अभिभाषण की शुरुआत और अंत में बजाए जाने के उनके द्वारा बार-बार (राज्य सरकार से) किए गए अनुरोध और सलाह को नजरअंदाज कर दिया गया. 

राज्यपाल ने कहा कि अभिभाषण में ऐसे कई संदेश हैं जिनसे वह ‘‘तथ्यात्मक और नैतिक आधार पर स्पष्ट रूप से असहमत’’ हैं और इसलिए सरकार की जिस बात से वह असहमत हैं उसे ‘‘अपनी आवाज देना संविधान का मजाक’’ उड़ाने के बराबर होगा. उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मैं सदन में अपना अभिभाषण समाप्त करता हूं. मैं कामना करता हूं कि यह सदन लोगों की भलाई के लिए सार्थक और स्वस्थ चर्चा करे.’’

'विधानसभा के रिकॉर्ड से हटाई गई राज्यपाल की निजी टिप्पणी'

इधर तमिलनाडु विधानसभा के अध्यक्ष एम. अप्पावु ने सोमवार को कहा कि पारंपरिक अभिभाषण के दौरान राज्यपाल आर एन रवि ने ‘व्यक्तिगत’ टिप्पणियां की, जिन्हें सदन की कार्यवाही से ‘हटा’ दिया गया है.

अप्पावु ने पत्रकारों से कहा, ‘‘उन्होंने (तैयार किए गए अभिभाषण से) जो पढ़ा, वह ठीक है. उसके बाद उन्होंने कुछ व्यक्तिगत टिप्पणियां कीं, जिन्हें हटा दिया गया है.’’ राष्ट्रगान पर अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रगान राज्यपाल के अभिभाषण वाले दिन आखिर में बजाया जाता है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: यूपी इन 5 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है सुभासपा, ओपी राजभर के एलान ने बढ़ाई बीजेपी की टेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TDI इंफ्रास्ट्रक्चर मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का बड़ा एक्शन, 206 करोड़ की संपत्तियां अटैच कीं
TDI इंफ्रास्ट्रक्चर मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का बड़ा एक्शन, 206 करोड़ की संपत्तियां अटैच कीं
हैदराबाद में हिट-एंड-रन का दर्दनाक मामला, स्कूटी सवार को टक्कर मारकर महिला डॉक्टर हुई फरार
हैदराबाद में हिट-एंड-रन का दर्दनाक मामला, स्कूटी सवार को टक्कर मारकर महिला डॉक्टर हुई फरार
आंध्र प्रदेश शराब घोटाले पर ED का बड़ा एक्शन, 441 करोड़ की प्रॉपर्टी की अटैच
आंध्र प्रदेश शराब घोटाले पर ED का बड़ा एक्शन, 441 करोड़ की प्रॉपर्टी की अटैच
16 साल बाद दबोचा गया 5 लाख का इनामी और डबल मर्डर का आरोपी, CBI ने दिल्ली से किया गिरफ्तार
16 साल बाद दबोचा गया 5 लाख का इनामी और डबल मर्डर का आरोपी, CBI ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

वीडियोज

Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal
Iran Israel War: इजरायल के बीचो-बीच ईरान ने दागीं मिसाइलें, मची अफरा-तफरी | Netanyahu
UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
हिजबुल्लाह-हूती और हमास से बैलिस्टिक मिसाइल तक... सद्दाम हुसैन के बाद ईरान ने खुद को जंग के लिए कैसे किया था तैयार?
प्रॉक्सी नेटवर्क से बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन तक... सद्दाम हुसैन के बाद ईरान ने खुद को कैसे किया था तैयार?
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
Embed widget