एक्सप्लोरर

SpiceJet Locked People: स्पाइसजेट ने एयरपोर्ट पर बंद कर दिए पैसेंजर और... हैरान करने वाला है IGI का ये मामला

SpiceJet Locked People: स्पाइसजेट की उड़ान के एक यात्री ने दावा किया है कि एयरलाइन ने मंगलवार को उड़ान भरने से पहले सभी यात्रियों को बोर्डिंग गेट और विमान के बीच दिल्ली हवाईअड्डे पर बंद कर दिया था.

SpiceJet Locked People: स्पाइसजेट ने कथित तौर पर 10 जनवरी को दिल्ली हवाई अड्डे पर बोर्डिंग गेट और बेंगलुरु जाने वाली एक उड़ान के बीच यात्रियों को बंद कर दिया था. एयरलाइन ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि प्रस्थान में देरी हुई थी इसलिए यात्रियों से एयरोब्रिज पर इंतजार करने का अनुरोध किया गया था.यात्री करीब एक घंटे तक वहां फंसे रहे.

 ट्रैवल व्लॉगर सौमिल अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट पर आरोप लगाया है. उनके मुताबिक जब दिल्ली-बेंगलुरु उड़ान SG 8133 के यात्रियों ने बोर्डिंग गेट खोलने के लिए कहा ताकि वे प्रतीक्षा क्षेत्र में वापस आराम कर सकें, तो अधिकारियों ने इससे इनकार कर दिया था. उसके बाद सारे अधिकारी वहां से लापता हो गए थे. यह मामला दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 का है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Soumil Agarwal | Travel (@soumilvlogs)

पीने को पानी तक नहीं मिला

अग्रवाल ने अपने व्लॉग में बताया कि वरिष्ठ नागरिक वहां एक घंटे से अधिक समय तक बंद रहे और उनके पास पानी नहीं था. जब उन्होंने पानी मांगा तो अधिकारियों ने उन्हें पानी नहीं दिया और कहा कि गेट खुलने के बाद वे फ्लाइट में पानी मांग के पी सकते है. यात्रियों को एयरलाइन अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों के साथ बहस करते हुए वीडियो में देखा जा सकता है. अधिकारी लोगों के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दे पा रहे थे. 

स्पाइसजेट की सफाई

स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने एक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि नेटवर्क में खराब मौसम के कारण उड़ान में देरी हुई और यात्रियों से अनुरोध किया गया कि वे एयरोब्रिज पर प्रतीक्षा करें क्योंकि उनकी सुरक्षा जांच पहले ही की जा चुकी थी. स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा,"औसतन, बोइंग विमान के लिए दिल्ली हवाईअड्डे पर टर्नअराउंड समय 40-45 मिनट है, जबकि इस विशेष उड़ान पर टर्नअराउंड समय औसत टर्नअराउंड समय से लगभग 20 मिनट अधिक था. चूंकि यात्रियों ने सुरक्षा जांच पूरी कर ली थी, इसलिए उनसे एयरोब्रिज पर इंतजार करने का अनुरोध किया गया." 

दिया गया था पानी

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने पानी न देने के आरोप पर कहा कि उन सभी यात्रियों को पानी दिया गया था जो विमान के दरवाजे और एयरोब्रिज मार्ग के पास निचली मंजिल पर थे. वीडियो बोर्डिंग गेट के बाहर शूट किया गया था जिसकी पहुंच सीमित थी. 

ये भी पढ़ें: Joshimath Sinking: जोशीमठ में फूटा पीड़ितों का गुस्सा, बोले- 'हम टाइमबम पर बैठे, प्रशासन कर रहा बड़े हादसे का इंतजार'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
हैदराबाद में हैरान करने वाला मामला! शादी से किया इनकार तो युवती को HIV संक्रमित खून का लगाया इंजेक्शन
हैदराबाद में हैरान करने वाला मामला! शादी से किया इनकार तो युवती को HIV संक्रमित खून का लगाया इंजेक्शन
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हैं भारत के 22 जहाज, एलपीजी समेत क्या-क्या रुका? शिपिंग मिनिस्ट्री ने दिया अपडेट
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारत के 22 जहाज, LPG समेत क्या-क्या रुका? मिनिस्ट्री ने दिया अपडेट
Iran-Israel War: ईरान-इजराइल युद्ध के बीच संकट में भारतीय नाविक, FSUI ने पीएम मोदी से लगाई बचाने की गुहार, जानें पूरा मामला
ईरान-इजराइल युद्ध के बीच संकट में भारतीय नाविक, FSUI ने पीएम मोदी से लगाई बचाने की गुहार, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Shah Rukh Khan की King और उनके साथ काम पर Saurabh Shukla का अनुभव
Vasudha: 😕Vasudha की शादी की खबर सुनकर सासू माँ की बिगड़ी तबीयत, घर में मचा कोहराम!
Unique Fashion से लेकर Bigg Boss तक: Shalini Passi ने Shah Rukh Khan की Film King समेत कई राज खोले
सौरभ शुक्ला ने खोले कई राज शाहरुख खान, किंग और जॉली एलएलबी के पीछे की कहानियां
Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- 'न सिर्फ जनता को धोखा...'
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- 'न सिर्फ जनता को धोखा...'
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
Exclusive: अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
ग्लोबल फूड मैप पर चमका भारत का स्वाद, एशिया की बेस्ट रेस्टोरेंट लिस्ट में 4 भारतीय नाम
ग्लोबल फूड मैप पर चमका भारत का स्वाद, एशिया की बेस्ट रेस्टोरेंट लिस्ट में 4 भारतीय नाम
पहली बार दिल्ली आई मुंबई गर्ल, बताया दोनों महानगरों के बीच का फर्क, वीडियो देख नाराज हो जाएंगे मुंबईकर
पहली बार दिल्ली आई मुंबई गर्ल, बताया दोनों महानगरों के बीच का फर्क, वीडियो देख नाराज हो जाएंगे मुंबईकर
Embed widget