एक्सप्लोरर

Shashi Tharoor : ‘इन्होंने मुझ पर हमला किया’, जयपुर से कांग्रेस उम्मीदवार पर भड़के शशि थरूर, जानें क्या है विवाद

Shashi Tharoor On Jaipur Congress Candidate: जयपुर से कांग्रेस ने सुनील शर्मा को उम्मीदवार बनाया है जिसे लेकर शशि थरूर ने सवाल खड़ा किया है. उन्होंने एक पुराने ट्वीट को भी शेयर किया है.

Shashi Tharoor On Sunil Sharma: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची शनिवार (23 मार्च) की रात जारी की है. इसमें 46 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है. इन में एक खास चेहरे को लेकर पार्टी के अंदर ही विरोध के स्वर उठने लगे हैं. उस कैंडिडेट का नाम सुनील शर्मा है, जिन्हें जयपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है.
इनकी उम्मीदवारी को लेकर कांग्रेस के मौजूदा सांसद और पार्टी के दिग्गज नेताओं में शामिल शशि थरूर ने भी हैरानी जताई है. केरल के तिरुवनंतपुरम से वरिष्ठ सांसद थरूर ने कहा है कि सुनील शर्मा वही शख्स है जिन्होंने उन पर हमला किया था. हालांकि जिस बात को लेकर विवाद है उस पर भी सुनील शर्मा ने सफाई दी है.

 सुनील शर्मा को लेकर क्यों हो रहा है विवाद?

सुनील शर्मा को लेकर विवाद की वजह एक संगठन है जिसका नाम है 'द जयपुर डायलॉग्स'. इनका अपना यूट्यूब चैनल है. दावा है कि यह दक्षिणपंथी रुझान वाला संगठन है और कांग्रेस तथा कांग्रेस नेताओं की आलोचना करता रहा है. फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर ने सुनील शर्मा की उम्मीदवारी के बाद दावा किया कि द जयपुर डायलॉग्स, जो मुसलमानों और कांग्रेस के खिलाफ कंटेंट परोसता है, उसके निदेशक सुनील शर्मा को टिकट दिया गया है. इसके बाद शशि थारो ने भी इस पर अपनी बात रखी.

क्या कहना है शशि थरूर का?

जुबैर के एक्स पर पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए शशि थरूर ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने 19 जनवरी 2021 को जारी किए गए जयपुर डायलॉग के एक पोस्ट का लिंक एंबेड करते हुए लिखा, ''24 अकबर तक जाने वाली सड़क पर चलते वक्त उनमें कोई दिव्य बदलाव हो गया होगा. ये उस वक्त का उनका एक ट्वीट है जब उन्होंने मुझ पर हमला किया था.'

क्या कहना हैं सुनील शर्मा का?
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक सुनील शर्मा ने 'जयपुर डायलॉग्स' संस्थान से अपने संबंधों पर एक बयान जारी किया है. इसमें उन्होंने कहा है कि वो काफी समय पहले ही 'द जयपुर डायलॉग्स' से अलग हो गए थे. उन्होंने कहा कि वह हमेशा से कांग्रेस विचारधारा को लेकर चले हैं. किसी और विचारधारा से उनका कोई संबंध नहीं है.

ये भी पढ़ें:BSP Candidate List: BSP उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, आजम खान के गढ़ में इस मुस्लिम नेता पर लगाया दांव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल चुनाव से पहले रेल मंत्रालय का बड़ा कदम, मुंबई से हावड़ा के लिए चलाई जाएगी दो अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें
बंगाल चुनाव से पहले रेल मंत्रालय का बड़ा कदम, मुंबई से हावड़ा के लिए चलाई जाएगी दो अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें
केंद्र सरकार ने डीजल और ATF पर बढ़ाई एक्सपोर्ट ड्यूटी, तेल कंपनियों की बढ़ी टेंशन
केंद्र सरकार ने डीजल और ATF पर बढ़ाई एक्सपोर्ट ड्यूटी, तेल कंपनियों की बढ़ी टेंशन
7 साल पहले लद्दाख बना केंद्र शासित प्रदेश, UIDAI ने आधार कार्ड में अब दिया अलग इकाई का दर्जा
7 साल पहले लद्दाख बना केंद्र शासित प्रदेश, UIDAI ने आधार कार्ड में अब दिया अलग इकाई का दर्जा
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच राहत, LPG लेकर भारत आ रहा एक और जहाज, होर्मुज पार कर चुका है 'जग विक्रम'
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच राहत, LPG लेकर भारत आ रहा एक और जहाज, होर्मुज पार कर चुका है 'जग विक्रम'

वीडियोज

165 मासूमों की आखिरी निशानी !
Sansani: ईरान के जख्मों की दर्दनाक उड़ान ! | ABP News | War
Khabar Filmy Hai: ग्लैमर की चमक के पीछे छिपी कड़वी सच्चाई आई सामने | 11 April 2026 | ABP News
Weekend Recap: 😳देखिये इस हफ्ते का weekend reacp, TV की दुनिया की सभी बड़ी हलचल एक साथ #sbs
'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
'अगर वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री होतीं...', राजस्थान में अखिलेश यादव ने शुरू कर दी नई पॉलिटिक्स
'अगर वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री होतीं...', राजस्थान में अखिलेश यादव ने शुरू कर दी नई पॉलिटिक्स
Ayush Mhatre Retired Out: बिना विकेट गिरे CSK ने आयुष म्हात्रे को वापस क्यों बुलाया? मचा भयंकर बवाल
बिना विकेट गिरे CSK ने आयुष म्हात्रे को वापस क्यों बुलाया? मचा भयंकर बवाल
नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते लगेगा एंटरटेनमेंट का मेला, रिलीज होने वाली है ये शानदार फिल्में-सीरीज, देखें लिस्ट
नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते लगेगा एंटरटेनमेंट का मेला, रिलीज होने वाली है ये शानदार फिल्में-सीरीज, देखें लिस्ट
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
US Iran Peace Talks In Islamabad: ईरान की जेल में बंद अमेरिकी नागरिक कौन, जिन्हें छुड़ाने के लिए जेडी वेंस कर सकते हैं पैरवी
ईरान की जेल में बंद अमेरिकी नागरिक कौन, जिन्हें छुड़ाने के लिए जेडी वेंस कर सकते हैं पैरवी
US Iran Peace Talks: अमेरिका ने ईरान पर लगाए थे कौन-कौन से प्रतिबंध, शांति वार्ता में जिनको हटाने की हो रही मांग
अमेरिका ने ईरान पर लगाए थे कौन-कौन से प्रतिबंध, शांति वार्ता में जिनको हटाने की हो रही मांग
कुत्ते ने काटा तो सूरत के सरकारी अस्पताल पहुंचा जर्मन यूट्यूबर, मुफ्त इलाज देखकर रह गया हैरान, वीडियो वायरल
कुत्ते ने काटा तो सूरत के सरकारी अस्पताल पहुंचा जर्मन यूट्यूबर, मुफ्त इलाज देखकर रह गया हैरान
Embed widget