एक्सप्लोरर

Salman Khurshid की किताब पर भारी बवाल, MP के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- नहीं बिकने देंगे किताब, मुंबई में BJP का प्रदर्शन

Salman Khurshid Controversy: सलमान खुर्शीद की किताब ने नया सियासी विवाद खड़ा कर दिया है. किताब में हिंदुत्ववादियों की तुलना ISIS और बोको हराम जैसे आतंकी संगठनों के 'जिहादी इस्लाम वाली सोच' से की गई है

Salman Khurshid in Controversy: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की किताब पर देशभर में भारी बवाल हो रहा है. मुंबई में सड़कों पर बीजेपी कार्यकर्ता विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं वहीं मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सलमान खुर्शीद की अयोध्या मामले पर लिखी किताब पर प्रतिबंध लगाने के संकेत दिए हैं. गृह मंत्री ने एक बयान में कहा है कि सलमान खुर्शीद की किताब को मध्य प्रदेश में बिकने नहीं देंगे. इस पर पाबंदी के लिए विधि विशेषज्ञ से विचार विमर्श किया जा रहा है. जल्द इसपर फैसला लिया जाएगा. इससे पहले नरोत्तम मिश्रा ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस के नेता तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले हैं.

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खैर ने भी सलमान खुर्शीद का नाम लिए बगैर इस तरह के बयानों की निंदा की है. उन्होंने कहा, "हजारों सालों से कुछ लोग हिंदुत्व को भला बुरा कह रहें हैं. गाली दे रहें है! अलग अलग नाम दे रहें है। ऐसे भटके हुए प्राणियों को या तो माफ कर देना चाहिए या इग्नोर. ये जानते नहीं कि ऐसे मौकों पर हिंदुत्व और भी मजबूत होता है. क्योंकि हिंदुत्व केवल धर्म नहीं, जीवन जीने का तरीका है!"

उधर दिल्ली के एक वकील विनीत जिंदल ने गुरुवार को सलमान खुर्शीद के खिलाफ उनकी किताब 'सनराइज ओवर अयोध्या' में हिंदुत्व पर की गई टिप्पणी के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी. जिंदल ने अपनी शिकायत में कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कानून मंत्री सलमान खुर्शीद की हाल ही में जारी किताब 'सनराइज ओवर अयोध्या: नेशनहुड इन आवर टाइम' में हिंदुत्व की तुलना ISIS और बोको हराम जैसे कट्टरपंथी जिहादी समूहों से की गई है. यह टिप्पणी 'द सैफ्रॉन स्काई' नामक अध्याय में की गई है.

किताब के पेज संख्या-113 पर, यह कहा गया है कि 'सनातन धर्म और संतों के लिए जाने जाने वाले शास्त्रीय हिंदू धर्म को हिंदुत्व के एक मजबूत संस्करण द्वारा एक तरफ धकेल दिया है, जिसके सभी मानक आईएसआईएस और बोको हराम जैसे जिहादी इस्लाम के समान एक राजनीतिक संस्करण जैसे हैं. अपनी शिकायत में वकील ने आरोप लगाया कि यह न केवल भड़काने वाला और उकसाने वाला बयान है बल्कि हिंदू धर्म के लोगों के बीच क्रोधित भावनाओं को भी भड़का रहा है. बीजेपी नेता और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से 'हिंदुओं की भावनाओं और हिंदुत्व' को अपमानित करने वाले खुर्शीद के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

ये भी पढ़ें-
Lakhimpur Violence: लखीमपुर हिंसा के डेढ़ महीने बाद हटाए गए SP विजय ढुल, संजीव सुमन को मिली जिम्मेदारी

Cryptocurrency: एक क्रिप्टोकरंसी ने 24 घंटे में हजार रुपये को बना दिए 7.6 करोड़! जानिए आया कितना उछाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हमारा संविधान लोगों को मौलिक अधिकारों..., नॉर्वे में पत्रकार विवाद पर विदेश मंत्रालय से लेकर राहुल गांधी ने क्या दिया रिएक्शन?
हमारा संविधान लोगों को मौलिक अधिकारों..., नॉर्वे में पत्रकार विवाद पर विदेश मंत्रालय से लेकर राहुल गांधी ने क्या दिया रिएक्शन?
मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर देशभर में होगा कार्यक्रम, सीएम-केन्द्रीय मंत्री बताएंगे उपलब्धियां
मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर देशभर में होगा कार्यक्रम, सीएम-केन्द्रीय मंत्री बताएंगे उपलब्धियां
दिल्ली-NCR में चक्का जाम का ऐलान, तीन दिन तक थम रहेंगे ट्रकों के पहिए, परिवहन संगठनों का विरोध प्रदर्शन
दिल्ली-NCR में चक्का जाम का ऐलान, तीन दिन तक थम रहेंगे ट्रकों के पहिए, परिवहन संगठनों का विरोध प्रदर्शन
शुभेंदु अधिकारी का वादा या दवाब? वोटिंग से पहले TMC के जहांगीर ने क्यों किया चुनाव लड़ने से इनकार
शुभेंदु अधिकारी का वादा या दवाब? वोटिंग से पहले TMC के जहांगीर ने क्यों किया चुनाव लड़ने से इनकार

वीडियोज

Samay Raina के शो से सामने आई तस्वीर, पैनल में दिखीं आलिया भट्ट और शरवरी
शादी को लेकर Sara Ali Khan का बड़ा बयान, बोलीं- जल्दबाजी में नहीं करूंगी शादी
Man Atisundar: Radhya की महीनों की मेहनत रंग लाई, खुली Niharika की पोल
Bollywood News: सोशल मीडिया पर तन्हाई वाले पोस्ट से मचा हड़कंप, भाईजान को खुद आकर बयां करना पड़ा सच
Salman Khan ने बताया क्यों नहीं पढ़ते scripts, वायरल वीडियो के बाद मचा बवाल

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RBI का बड़ा एक्शन, इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द, ग्राहकों के जमा पैसों का क्या होगा?
RBI का बड़ा एक्शन, इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द, ग्राहकों के जमा पैसों का क्या होगा?
सावधान! यूपी में 19 और 20 मई को लू का रेड अलर्ट, सीधे धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह
सावधान! यूपी में 19 और 20 मई को लू का रेड अलर्ट, सीधे धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह
IPL 2026 के बीच अचानक बदला राजस्थान रॉयल्स का कप्तान, इस खिलाड़ी को मिली कमान
IPL 2026 के बीच अचानक बदला राजस्थान रॉयल्स का कप्तान, इस खिलाड़ी को मिली कमान
अभी और झुलसाएगी गर्मी! हफ्ते के आखिर तक इन जगहों पर होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का जानें पूर्वानुमान
अभी और झुलसाएगी गर्मी! हफ्ते के आखिर तक इन जगहों पर होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का जानें पूर्वानुमान
कौन थीं पंजाबी सिंगर इंदर कौर? गन प्वॉइंट पर हुई किडनैपिंग, फिर नहर में मिला शव
कौन थीं पंजाबी सिंगर इंदर कौर? गन प्वॉइंट पर हुई किडनैपिंग, फिर नहर में मिला शव
रहमान गली बनी राम गली, क्यों लाहौर की गलियों के नाम बदल रहा पाकिस्तान?
रहमान गली बनी राम गली, क्यों लाहौर की गलियों के नाम बदल रहा पाकिस्तान?
Fake Turmeric: मिलावटी हल्दी से गई दुल्हन की जान, कहीं आप भी बाजार से तो नहीं ला रहे? ऐसे करें पहचान
मिलावटी हल्दी से गई दुल्हन की जान, कहीं आप भी बाजार से तो नहीं ला रहे? ऐसे करें पहचान
Chocolate History: कैसे हुआ था चॉकलेट का आविष्कार, जानें किस चीज में सबसे पहले हुआ इसका इस्तेमाल?
कैसे हुआ था चॉकलेट का आविष्कार, जानें किस चीज में सबसे पहले हुआ इसका इस्तेमाल?
Embed widget