एक्सप्लोरर

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक हुए फोटो पत्रकार दानिश सिद्दीकी, अफगानिस्तान में कवरेज के दौरान हुई थी हत्या

Photo journalist Danish Siddiqui: दानिश सिद्दीकी को साल 2018 में पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित किया गया. उनकी हत्या अफगान सैनिकों और तालिबान आतंकवादियों के बीच भीषण लड़ाई की कवरेज करने के दौरान हुई.

Photo journalist Danish Siddiqui: अफगानिस्तान में मारे गए फोटो पत्रकार दानिश सिद्दीकी का शव आज देर शाम दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा और फिर वहां से जामिया नगर के गफ्फार मंज़िल में मौजूद उनके घर ले जाया गया. दानिश सिद्दीको को देर रात जामिया मिल्लिया इस्लामिया के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया. उनके जनाज़े की नमाज़ में काफी लोग मौजूद रहे.

जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने एक बयान में कहा, ‘‘जामिया मिल्लिया इस्लामिया की कुलपति ने फोटो पत्रकार दानिश सिद्दीकी के परिवार की उनके शव को विश्वविद्यालय के कब्रिस्तान में दफनाने के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है. यह कब्रिस्तान विशेष तौर पर विश्वविद्यालय के कर्मचारियों, उनके जीवनसाथी और नाबालिग बच्चों के लिए बनाया गया है.’’

दिल्ली पहुंचा शव

अफगानिस्तान से दानिश सिद्दीकी का शव आज भारत आया. शाम करीब 6 बजे उनका पार्थिव शरीर दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा. तालिबान ने दानिश के शव को अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति को सौंपा था, जिसके बाद शव को भारत लाया गया. 

दानिश सिद्दीकी ने इस विश्वविद्यालय से मास्टर्स की पढ़ाई की थी और उनके पिता अख्तर सिद्दीकी विश्वविद्यालय में शिक्षा संकाय के डीन थे. सिद्दीकी ने साल 2005-2007 में एजेके मास कम्युनिकेशन सेंटर (एमसीआरसी) से पढ़ाई की थी. जामिया शिक्षक संघ ने दानिश सिद्दीकी के निधन पर शोक व्यक्त किया है.

सिद्दीकी को साल 2018 में समाचार एजेंसी रॉयटर के लिए काम करने के दौरान पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. इसी हफ्ते शुक्रवार को पाकिस्तान की सीमा से लगते अफगानिस्तान के कस्बे स्पीन बोल्दक में उनकी हत्या कर दी गई थी. हत्या के समय वह अफगान विशेष बल के साथ जुड़े थे. उनकी मौत अफगान सैनिकों और तालिबान आतंकवादियों के बीच भीषण लड़ाई की कवरेज करने के दौरान हुई.

भारत ने की निंदा

भारत ने भारतीय फोटो पत्रकार दानिश सिद्दीकी की हत्या की निंदा की. यूएनएससी में विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा, “हम भारतीय फोटो पत्रकार दानिश सिद्दीकी की हत्या की निंदा करते हैं, जब वह कल अफगानिस्तान के कंधार में रिपोर्टिंग असाइनमेंट पर थे. मैं उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.”

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने जताया दुख

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने अफगानिस्तान में भारतीय फोटो पत्रकार दानिश सिद्दीकी की हत्या पर दुख व्यक्त किया है. वहीं युद्धग्रस्त देश में संयुक्त राष्ट्र के मिशन ने उनकी और अन्य पत्रकारों की हत्या की जांच की मांग की है. महासचिव के उप प्रवक्ता फरहान हक ने अपनी दैनिक प्रेस ब्रीफिंग में शुक्रवार को कहा, “महासचिव ने दुनिया में कहीं भी मारे गए या वास्तव में उत्पीड़न का शिकार हुए पत्रकारों पर दुख जताया. साथ ही दानिश सिद्दीकी का मामला ऐसा ही एक मामला है.”


मानसून सत्र से एक दिन पहले पीएम मोदी ने की सर्वदलीय बैठक, कहा- स्वस्थ और सार्थक चर्चा होनी चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर में सड़कों पर मशाल लेकर उतरी सैकड़ों महिलाएं, NRC लागू करने की मांग, जानें पूरा मामला
मणिपुर में सड़कों पर मशाल लेकर उतरी सैकड़ों महिलाएं, NRC लागू करने की मांग, जानें पूरा मामला
पहलगाम का 'काला चिट्ठा': NIA की चार्जशीट से खुलासा, कैसे पाकिस्तान से आए कॉर्डिनेट्स ने ली 26 मासूमों की जान
पहलगाम का 'काला चिट्ठा': NIA की चार्जशीट से खुलासा, कैसे पाक से आए कॉर्डिनेट्स ने ली 26 मासूमों की जान
Tamil Nadu News: तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में दो बड़े धमाके, 16 महिलाओं समेत 23 मजदूरों की मौत, कई घायल
तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में दो बड़े धमाके, 16 महिलाओं समेत 23 मजदूरों की मौत, कई घायल
Heat Wave Alert ! UP-MP समेत इन राज्यों में पारा 43 डिग्री के पार पहुंचा; जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
हीट-वेव अलर्ट! UP-MP समेत इन राज्यों में पारा 43 डिग्री के पार पहुंचा, आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: जहाजों पर हमला..भारत क्या देगा जवाब? | Iran Attack | Hormuz | Trump
Saas Bahu Aur Saazish: Vasudha की बेबसी! Karishma के इशारों पर Dev कर रहा torture, घर बना नर्क
Iran-US War: होर्मुज संकट पर अमेरिका का कड़ा रुख ! | Strait Of Hormuz | Trump
Iran US War Update: भारत को जंग में घसीटना..ईरान की चाल ? | Hormuz | Trump | Breaking | Khamenei
Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में PM Modi का धुंआधार प्रचार | Mamata Banerjee | TMC | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
युद्ध या शांति... दोबारा पाकिस्तान जाने के लिए तैयार US डेलीगेशन, जेडी वेंस की जगह किसे भेज रहे ट्रंप?
युद्ध या शांति.. दोबारा पाक जाने के लिए तैयार US डेलीगेशन, जेडी वेंस की जगह किसे भेज रहे ट्रंप?
अप्रैल में ही आसमान से बरसने लगी आग! MP, झारखंड समेत छत्तीसगढ़ में तापमान 45 डिग्री के पार
अप्रैल में ही आसमान से बरसने लगी आग! MP, झारखंड समेत छत्तीसगढ़ में तापमान 45 डिग्री के पार
KKR Playoff Scenario: 7 मैच में एक जीत, फिर भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है कोलकाता नाइट राइडर्स? जानें समीकरण
7 मैच में एक जीत, फिर भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है कोलकाता नाइट राइडर्स? जानें समीकरण
Vaazha 2 Worldwide Box Office: 200 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली 5वीं मलयालम फिल्म बनी 'वाझा 2'
200 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली 5वीं मलयालम फिल्म बनी 'वाझा 2'
'किलिंग मशीन ईरान को खत्म करने का टाइम..', ट्रंप की आखिरी चेतावनी! पाकिस्तान जा रहा US डेलीगेशन
'किलिंग मशीन ईरान को खत्म करने का टाइम..', ट्रंप की आखिरी चेतावनी! पाकिस्तान जा रहा US डेलीगेशन
फिर पाकिस्तान पहुंचे अमेरिकी विमान, इस्लामाबाद में हलचल तेज, ईरान से जल्द होगी दूसरे दौर की बातचीत
फिर पाकिस्तान पहुंचे अमेरिकी विमान, इस्लामाबाद में हलचल तेज, ईरान से जल्द होगी दूसरे दौर की बात
'उनके जैसा कोई नहीं था...', 'गैगस्टर' में कैसे हुई थी कंगना रनौत की कास्टिंग? अनुराग बसु ने किया खुलासा
'उनके जैसा कोई नहीं था...', 'गैगस्टर' में कैसे हुई थी कंगना रनौत की कास्टिंग? अनुराग बसु ने किया खुलासा
Video: पठानों का स्वैग, बारात में पहुंचे बच्चों ने मेहमानों के बीच चलाई AK-47, वीडियो वायरल
पठानों का स्वैग, बारात में पहुंचे बच्चों ने मेहमानों के बीच चलाई AK-47, वीडियो वायरल
Embed widget