Parliament Monsoon Session LIVE: सदन में विपक्ष का हंगामा जारी, मानसून सत्र में पहली बार आज प्रश्नकाल को चलाया गया
संसद के मानसून सत्र में लगातार हंगामा चल रहा है. पेगासस जासूसी कांड, कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष हमलावर है. विपक्ष का आरोप है कि सरकार सदन को अपने तरीके से चलाना चाहती है.

Background
Parliament Monsoon Session LIVE: आज संसद के मानसून सत्र के दूसरे हफ्ते का दूसरा दिन है. आज भी विपक्ष का हंगामा जारी रह सकता है. विपक्ष लगातार कृषि कानून, किसान आंदोलन और जासूसी जैसे मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार को घेर रहा है और इसकी वजह से सदन की कार्यवाही लगातार बाधित हो रही है. कल यानी मंगलवार को राज्यसभा के चेयरमैन और लोकसभा के स्पीकर ने भी इस मसले पर अपनी नाराजगी जताई थी.
पेगासस जासूसी कांड, कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष हमलावर है. विपक्ष का आरोप है कि सरकार सदन को अपने तरीके से चलाना चाहती है. उधर, सरकार का कहना है कि विपक्षी दलों के सांसद जानबूझकर संसद नहीं चलने दे रहे, जिससे जनता के मुद्दों पर चर्चा नहीं हो पा रही है.
संसद के मानसून सत्र के दूसरे हफ्ते का पहला दिन
संसद के मानसून सत्र में लगातार हंगामा चल रहा है. मानसून सत्र के दूसरे हफ्ते के दूसरे दिन भी जमकर हंगामा हुआ. लोकसभा में मंगलवार को बार-बार हंगामे के कारण हर आधे घंटे पर लोकसभा स्थगित करनी पड़ी. जब आखिर में पूरे दिन के लिए लोकसभा स्थगित हुई तो सदन के अंदर कांग्रेस के दो सांसद धरने पर बैठ गए. लोकसभा की दिन में 11 बजे से जब कार्यवाही शुरू हुई तो हर बार की तरह विपक्षी दलों के सांसद किसान आंदोलन, जासूसी कांड, कृषि कानूनों से जुड़ी तख्तियां लहराते हुए बेल में आ गए.
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने विपक्षी सदस्यों के आचरण पर गहरी नाराजगी जताई. उन्होंने विपक्षी सदस्यों से नारेबाजी की जगह जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की अपील की. विपक्षी सदस्यों के लगातार हंगामे के कारण हर आधे घंटे पर लोकसभा स्थगित होती रही. लोकसभा की कार्यवाही 4:35 मिनट पर पूरे दिन के लिए स्थगित होने के बाद कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह और रवनीत सिंह बिट्टू ने सदन के भीतर धरना दिया. पंजाब के दोनों सांसदों ने कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग की.
ये भी पढ़ें-
Cloudburst in Kishtwar: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटा, कई लोग लापता
Coronavirus Cases: कोरोना मामले एक बार फिर बढ़े, पांच दिनों बाद 40 हजार से ज्यादा नए केस दर्ज
राज्यसभा में किशोर न्याय संशोधन विधेयक, 2021 को चर्चा के लिए पेश
राज्यसभा में हंगामे के बीच ही महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) संशोधन विधेयक, 2021 को चर्चा के लिए पेश किया. शोरगुल के बीच ही स्मृति ईरानी ने इस विधेयक पर अपनी शुरुआती टिप्पणी की. लेकिन उनकी टिप्पणी पूरी नहीं हो सकी और आसन ने बैठक दो बजकर करीब 15 मिनट पर आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी.
राज्यसभा की बैठक 2:15 बजे आधे घंटे के लिए स्थगित
भारी हंगामे के चलते राज्यसभा की बैठक आज तीसरी बार स्थगित हुई है. विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण राज्यसभा की बैठक दो बार के स्थगन के बाद दोपहर करीब 2:15 बजे आधे घंटे के लिए स्थगित करनी पड़ी.
Source: IOCL






















