वन नेशन, वन इलेक्शन बिल पर क्या लोकसभा में ही कमजोर साबित हुई मोदी सरकार?

लोकसभा के नियमों में संविधान संशोधन बिल को लेकर स्पष्ट बात कही गई है
Source : PTI
विपक्षी सांसदों का दावा है कि मोदी सरकार को बिल पेश करने के लिए दो-तिहाई बहुमत नहीं मिला. यह सरकार की हार है, क्योंकि विपक्ष ने भारी विरोध किया और संख्या में भी कमजोरी दिखाई दी.
17 दिसंबर को लोकसभा में गरमागरम बहस के बाद 129वां संविधान (संशोधन) विधेयक 2024 पेश किया गया. यह बिल लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने की बात करता है. संसद में इस बिल पर काफी बहस हुई,









