एक्सप्लोरर

Noida Wall Collapsed: पुरानी दीवार को तोड़कर नई बनाने का चल रहा था काम, तभी भरभरा कर गिरी दीवार, 4 मजदूरों की मौत

Noida News: नोएडा में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक घटना हो गई. एक निर्माणाधीन नाले की दीवार गिर गई, जिसमें 4 मजदूरों की जान चली गई. इस मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं. विस्तार से पढ़ें पूरी खबर.

Uttar Pradesh: नोएडा के सेक्टर-21 स्थित जलवायु विहार में आज सुबह नाले की निर्माणाधीन दीवार अचानक गिर गई. इस हादसे में वहां काम कर रहे 12 मजदूर दीवार के नीचे दब गए. सूचना पर पहुंची सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीम ने पांच जेसीबी मशीनों की मदद से मलबे को हटाकर दीवार के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला. हादसे में गंभीर रूप से घायल चार मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस का कहना है कि बाकी मजदूरों को सुरक्षित मलबे से बाहर निकाल लिया गया है. 

मृतक के परिजन ने क्या कहा?

मृतक मजदूर के परिजन शर्वेंद्र यादव ने बताया कि उनके घर के दो लोग हादसे में मारे गए. शर्वेंद्र ने कहा, "घर में मातम का माहौल है. खबर सुनते ही सब यहां आने के लिए निकल गए. भईया को मालूम था कि दीवार कमजोर है. अगर क्रेन से दीवार गिरा दी जाती तो शायद आज मेरे घर के दो लोग जिंदा होते."

चार बच्चों को पीछे छोड़ गया पुष्पेंद्र

आपको बता दें कि मरने वालों में पुष्पेंद्र और अमित एक ही परिवार के हैं.  दोनों के बीच चाचा भतीजे का रिश्ता है. मृतक पुष्पेंद्र की शादी 15 साल पहले हुई थी और वो अपने पीछे 4 बच्चों को छोड़ गया है. पुष्पेंद्र 15 साल से मजदूरी का काम कर रहा था. वहीं पन्ना लाल और धर्मवीर भी एक ही परिवार के हैं और उनके बीच भी चाचा भतीजे का रिश्ता बताया गया. धर्मवीर के बड़े भाई ऋषिपाल उनके साथ ही साइट पर काम कर रहे थे और उनकी आंखों के सामने ही दीवार भरभरा कर गिर पड़ी. 

एक ठेकेदार हिरासत में और एक फरार 

पांच दिन पहले ही सेक्टर-21 स्थित जलवायु विहार सोसायटी के पास नाले की पुरानी दीवार को तोड़कर नई दीवार बनाने का काम किया जा रहा था. इस काम में 12 मजदूर दीवार की ईंटें निकालने में लगे थे. उसी दौरान ये हादसा हुआ. हादसे के बाद नोएडा पुलिस की 4 टीमें आरोपी ठेकेदार की तलाश में जुट गई है. मजदूरों के ठेकेदार गुल मोहम्मद को नोएडा पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जबकि नाली की मरम्मत करने के ठेकेदार सुंदर यादव की तलाश अभी जारी है. सभी 12 मजदूर कॉन्ट्रेक्टर गुल मोहम्मद के अशोक नगर स्थित घर के बेसमेंट में रहते थे.

हादसे की जांच के लिए टीम का गठन

इनके अलावा, हादसे में बदायूं के एक मजदूर के पैर की हड्डी टूट गई, जिसका इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है. घायलों और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है. हादसे की जांच के लिए टीम गठित की गई है. जिलाधिकारी सुहास एलवाई मौके पर पहुंचे और मामले की जांच के आदेश दिए हैं. श्रम विभाग की ओर से भी मामले का संज्ञान लिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद सभी दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- Congress President Election: क्या थरूर का भी होगा जितेन्द्र प्रसाद जैसा हाल, फिर दोहराया जा सकता है 22 साल पहले का चुनावी इतिहास

ये भी पढ़ें- Hijab Row: कर्नाटक हिजाब मामले पर सरकार की दलील, 'यह इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं, ईरान में भी लड़ रही हैं महिलाएं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डीके शिवकुमार की शपथ से पहले राहुल गांधी का बड़ा फैसला, सिद्धारमैया को दिल्ली में दी ये बड़ी जिम्मेदारी 
डीके शिवकुमार की शपथ से पहले राहुल गांधी का बड़ा फैसला, सिद्धारमैया को दिल्ली में दी ये बड़ी जिम्मेदारी 
‘संवैधानिक आजादी का उल्लंघन’, बंगाल के मदरसों में वंदे मातरम को अनिवार्य बनाने पर बोला पर्सनल लॉ बोर्ड
‘संवैधानिक आजादी का उल्लंघन’, बंगाल के मदरसों में वंदे मातरम को अनिवार्य बनाने पर बोला AIMPLB
'पीएम मोदी Gen Z से ज्यादा Gen Z और मिलेनियल से हैं ज्यादा मिलेनियल', नेपाल के सत्ताधारी दल के चीफ से बोले BJP प्रेसिडेंट
'पीएम मोदी Gen Z से ज्यादा Gen Z और मिलेनियल से हैं ज्यादा मिलेनियल', नेपाल के सत्ताधारी दल के चीफ से बोले BJP प्रेसिडेंट
EU-पाक के ज्वाइंट स्टेटमेंट को भारत ने किया खारिज, कहा- J&K और लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा
EU-पाक के ज्वाइंट स्टेटमेंट को भारत ने किया खारिज, कहा- J&K और लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा

वीडियोज

Sansani | Crime News: खोड़ा थाने में 150 अपराधियों ने हाथ उठाकर मांगी माफी, योगी पुलिस का खौफ!
UP Police Action: मथुरा पुलिस का 'ऑन-स्पॉट' इंसाफ! | Vrindavan
UP Election 2027 | Surya Murder Case | Janhit:खोड़ा में 'असद' के नाम पर शुरू हुई वोट बैंक की सियासत!
Bharat Ki Baat | CM Yogi Speech | Akhilesh: CM Yogi की हुंकार, अखिलेश का पलटवार!
Weather Update: मौसम का क्यों बिगड़ रहा मिजाज? | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा एक्शन, CBSE के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला
मोदी सरकार का बड़ा एक्शन, CBSE के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला
Lucknow News: मृत मरीजों के नाम पर निकाली गईं लाखों की कैंसर दवाएं, KGMU में 2 करोड़ से ज्यादा का घोटाला
मृत मरीजों के नाम पर निकाली गईं लाखों की कैंसर दवाएं, KGMU में 2 करोड़ से ज्यादा का घोटाला!
IPL ट्रॉफी जीतने के बाद प्रेमानन्द महाराज के आश्रम पहुंचे विराट कोहली को उपहार में ऐसा क्या मिला जिसकी हो रही चर्चा
IPL ट्रॉफी जीतने के बाद प्रेमानन्द महाराज के आश्रम पहुंचे विराट कोहली को उपहार में ऐसा क्या मिला जिसकी हो रही चर्चा
Cocktail 2 Trailer Out: रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गया शाहिद-कृति और रश्मिका का लव ट्रायंगल
रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गई शाहिद-कृति और रश्मिका की तिकड़ी
सीबीएसई OSM सिस्टम विवाद पर पीछे हटने के मूड में नहीं विपक्ष, शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा
सीबीएसई OSM विवाद पर पीछे हटने के मूड में नहीं विपक्ष, शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
Explained: दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए 'डक कर्व' और सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
Embed widget