एक्सप्लोरर

महिला शक्ति इंडिया के डेयरी सेक्टर की असल रीढ़- अहमदाबाद में बोले PM मोदी- मानता हूं विकसित भारत के लिए...

PM Modi in Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात सहकारी दूध विपणन संघ (जीसीएमएमएफ) के स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लेते हुए देश के डेयरी उत्पादन में हो रही बढ़ोतरी का जिक्र किया.

PM Modi in Ahmedabad: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (22 फरवरी) को कहा कि महिला शक्ति इंडिया के डेयरी सेक्टर की असल रीढ़ है. अपने गृह राज्य गुजरात के अहमदाबाद में वह गुजरात सहकारी दूध विपणन संघ (जीसीएमएमएफ) के स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लेने के पहुंचे हुए थे. उन्होंने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं मानता हूं कि हम आज दुनिया के सबसे बड़े डेयरी उत्पादक देश हैं. भारत में दूध उत्पादन में 60 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. 

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में दूध उपलब्धता भी बढ़ी है. भारत में डेयरी सेक्टर 6 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ रहा है, जबकि दुनिया में यह सेक्टर 2 प्रतिशत की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है. पीएम मोदी के मुताबिक, हमारी नारियां, हमारी माताएं और बहनें इसकी शक्ति हैं. ऐसे में आइए उनके संबोधन की प्रमुख बातों को जानते हैं. 

पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें:-

  • भारत के डेयरी सेक्टर की असली रीढ़ महिला शक्ति है. आज अमूल सफलता की उंचाई पर है, जिसके पीछे महिला शक्ति है. मैं मानता हूं कि भारत को विकसित बनाने के लिए भारत की महिलाओं की आर्थिक शक्ति बढ़नी जरूरी है.
  • प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि मैं इस यात्रा को सफल बनाने में पशु धन को भी प्रणाम करता हूं. मेरा देश के पशुधन को प्रणाम है. भारत की आजादी के बाद देश में बहुत से ब्रांड बने, लेकिन अमूल जैसा कोई नहीं. आज 50 से ज्यादा देशों में अमूल के प्रोडक्ट का निर्यात किया जाता है.
  • पीएम मोदी ने कहा कि महिलाओं की आर्थिक शक्ति बढ़ाने के लिए सरकार चौतरफा मेहनत कर रही है. सरकार के प्रयास से पिछले 10 साल में सेल्फ हेल्प ग्रुप में जुड़ी महिलाओं की संख्या 10 करोड़ को पार कर चुकी है. सरकार ने पीएम आवास योजना के तहत दिए गए घरों में ज्यादातर घर महिलाओं के नाम है.
  • अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि हमारे डेयरी सेक्टर का सालाना टर्नओवर 10 करोड़ रुपये है. उल्लेखनीय है कि हमारे समृद्ध डेयरी क्षेत्र के पीछे प्रेरक शक्ति भारत की नारी शक्ति है. 
  • पीएम ने कहा कि भारत को विकसित बनाने के लिए भारत की प्रत्येक महिला की आर्थिक शक्ति बढ़नी जरूरी है, इसलिए हमारी सरकार आज महिलाओं की आर्थिक शक्ति बढ़ाने के लिए भी चौतरफा काम कर रही है. मुद्रा योजना के तहत सरकार ने जो 30 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मदद दी है, उसकी करीब 70% लाभार्थी बहन-बेटियां ही हैं.
  • प्रधानमंत्री हमारा फोकस है कि छोटे किसान का जीवन कैसे बेहतर हो. पशुपालन का दायरा कैसे बढ़े. पशुओं का स्वास्थ्य कैसे बेहतर हो. गांव में पशुपालन के साथ ही मछलीपालन और मधुमक्खी पालन को कैसे प्रोत्साहित किया जाए.
  • पीएम मोदी ने कहा कि हमने पहली बार पशुपालकों और मछली पालकों को भी किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा दी है. हमने किसानों को ऐसे आधुनिक बीज दिए हैं, जो जलवायु परिवर्तन का मुकाबला कर सकें. बीजेपी सरकार राष्ट्रीय गोकुल मिशन जैसे अभियानों के माध्यम से दुधारू पशुओं की नस्ल सुधारने का भी काम कर रही है.
  • अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि हम किसान कल्याण सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. सरकार ने देश भर में 60,000 से अधिक अमृत सरोवर बनाए हैं. इसी पहल से न सिर्फ किसानों को फायदा होगा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी. हमारा लक्ष्य देश के छोटे किसानों तक भी आधुनिक तकनीक और उसकी जानकारी पहुंचाना है.

यह भी पढ़ें: करोड़ों किसानों को होगा लाभ- गन्ना किसानों पर हुए फैसले को लेकर बोले PM मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लोकतंत्र का मर्डर कर दिया', मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद चुनाव आयोग दफ्तर के बाहर बवाल
'लोकतंत्र का मर्डर कर दिया', मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद EC दफ्तर के बाहर बवाल
मोदी सरकार के 12 साल को दुनिया ने माना लोहा, ग्लोबल लीडर्स बोले- वैश्विक मुद्दों पर भारत बड़ी आवाज
मोदी सरकार के 12 साल को दुनिया ने माना लोहा, ग्लोबल लीडर्स बोले- वैश्विक मुद्दों पर भारत बड़ी आवाज
Jaypee ग्रुप मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 100 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच
Jaypee ग्रुप मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 100 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच
जमीन से आसमान तक अभेद सुरक्षा, 12 परमाणु हथियार पहली बार तैनात, क्या बदल गई भारत की नीति?
जमीन से आसमान तक अभेद सुरक्षा, 12 परमाणु हथियार पहली बार तैनात, क्या बदल गई भारत की नीति?

वीडियोज

New Suzuki Burgman Street Review | Premium Scooter Just Got Better! #suzuki #burgmanstreet #autolive
NEET पर सबसे बड़ा अपडेट! होने वाली है हाई-लेवल मीटिंग
NEET Paper Leak: NEET पर सबसे बड़ा अपडेट! होने वाली है हाई-लेवल मीटिंग
NEET Paper Leak: NEET पर सबसे बड़ा अपडेट! होने वाली है हाई-लेवल मीटिंग | ABPLIVE
Tum Dena Sath Mera: Lalit के डर से फंसी Aprajita, हादसे के बीच Rakshit ने थामा हाथ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विद्रोह की चिंगारी से उबलते PoK में मुनीर सेना की बर्बरता, भारत ने दुनिया के सामने किया पाकिस्तान को बेपर्दा
विद्रोह की चिंगारी से उबलते PoK में मुनीर सेना की बर्बरता, भारत ने पाकिस्तान को किया बेपर्दा
यूपी चुनाव से पहले एक्शन मोड में CM योगी, लव जिहाद और लैंड जिहाद को लेकर दी सख्त चेतावनी
यूपी चुनाव से पहले एक्शन मोड में CM योगी, लव जिहाद और लैंड जिहाद को लेकर दी सख्त चेतावनी
IND vs SL: डायरेक्ट हिट, क्रीज से बाहर था श्रीलंकाई बल्लेबाज, अंपायर ने दिया नॉटआउ; भड़के भारतीय खिलाड़ी
डायरेक्ट हिट, क्रीज से बाहर था श्रीलंकाई बल्लेबाज, अंपायर ने दिया नॉटआउ; भड़के भारतीय खिलाड़ी
'बच्चन-नंदा सरनेम काफी नहीं', अमिताभ बच्चन के दामाद बोले- नव्या को 31000 करोड़ की कंपनी में जगह बनानी पड़ेगी
'बच्चन-नंदा सरनेम काफी नहीं', अमिताभ बच्चन के दामाद बोले- नव्या को 31000 करोड़ की कंपनी में जगह बनानी पड़ेगी
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
भारत को अब नहीं होर्मुज की जरूरत? गुजरात से ओमान तक बिछेगी पाइप लाइन, भारत का तैयार मेगा प्लान
भारत को अब नहीं होर्मुज की जरूरत? गुजरात से ओमान तक बिछेगी पाइप लाइन, भारत का तैयार मेगा प्लान
इस सरकारी यूनिवर्सिटी में बिना एग्जाम दिए मिलेगा एडमिशन, जान लें क्या है पूरी प्रक्रिया
इस सरकारी यूनिवर्सिटी में बिना एग्जाम दिए मिलेगा एडमिशन, जान लें क्या है पूरी प्रक्रिया
चुपके से क्या देख रहे हैं बच्चे? Apple का नया अपडेट देगा Parents को पूरी जानकारी
चुपके से क्या देख रहे हैं बच्चे? Apple का नया अपडेट देगा Parents को पूरी जानकारी
Embed widget