एक्सप्लोरर

'उद्धव मुझे पार्टी से बाहर निकालना चाहते थे,' MNS प्रमुख राज ठाकरे ने कहा- मैं शिवसेना में बड़ा पद नहीं चाहता था

Raj Thackeray News: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने कहा मैं कभी शिवसेना पार्टी में बड़े ओहदे पर नहीं आना चाहता था.

Raj Thackeray: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने मुंबई के शिवाजी पार्क में गुड़ी पड़वा के मौके पर उद्धव ठाकरे पर गरजते हुए कहा कि वो मुझे पार्टी से बाहर निकालना चाहते थे. ठाकरे ने कहा, मैं कभी शिवसेना पार्टी में बड़े ओहदे पर नहीं आना चाहता था.

उद्धव से बात कर के मैंने सभी झगड़े मिटाने की कोशिश की थी. ये बात मैंने बाला साहेब ठाकरे को बतायी थी लेकिन उद्धव मुझे पार्टी के बाहर ही करना चाहते थे. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, नारायण राणे भी खुद पार्टी छोड़कर नहीं गए उन्हें निकाला गया है.

मैंने कहा हां सब मिट गया... - राज ठाकरे

राज ठाकरे ने आगे कहा, छत्रपति शिवाजी महाराज की शपथ लेकर कहता हूं कि माननीय बालासाहेब सो रहे थे, मैंने उन्हें उठाया और उनको बताया कि मैंने आज सारी समस्या सॉल्व कर दी है. उन्होंने पूछा क्या हुआ, मैंने बोला कि मैंने उद्धव से सभी मुद्दों पर बात कर ली है. उन्होंने पूछा सब ठीक हो गया? मैंने कहा सब ठीक हो गया. उन्होंने पूछा सब मिट गया? मैंने कहा हां सब मिट गया. उन्होंने कहा उद्धव को बुलाओ, मुझे बताया गया कि उद्धव बाहर चले गए हैं. ये सभी बात इसलिए चालू थी कि मैं पार्टी से बाहर कब जाऊं और आज जो लोग इधर हैं वो बाहर कब जाए.

नारायण राणे को लेकर राज ठाकरे बोले...

राज ठाकरे ने नारायण राणे को लेकर बात करते हुए कहा, नारायण खुद से शिवसेना से बाहर नहीं गए थे. जब वो जा रहे थे तो मैंने राणे को फोन किया और कहा कि यह क्या कर रहे हो. मैंने कहा कि मैं साहब से बोलता हूं आप मत जाओ. मुझ से राणे ने बोला कि साहब से बात करो. मैंने बाला साहब को फोन किया और कहा कि उनकी इच्छा नहीं है उन्हें जाने मत दो. मुझसे कहा कि उसे घर बुलाओ और फोन रखा. मैंने नारायण राणे को फोन लगाया और कहा अभी तुम इधर आओ साहब के पास चलना है. उन्होंने कहा मैं निकलता हूं और वो इसी बीच बाला साहेब का फोन आया कि उसे मत बुलाओ जिसके बाद मैंने नारायण को फोन किया और कहा मत आओ.

महाराष्ट्र में जल्द हो चुनाव

राज ठाकरे ने महाराष्ट्र में जल्द से जल्द विधानसभा चुनाव कराने की बात की. उन्होंने कहा, कोर्ट के ऊपर निर्भर रहने वाली सरकार आज तक मैंने नहीं देखी. मुझे लगता है कि राज्य की परिस्थिति को देखते हुए सबको निर्णय लेना चाहिए और राज्य के विधानसभा चुनाव करा देना चाहिए. दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा.

जावेद अख्तर जैसा मुसलमान

पाकिस्तान में जावेद अख्तर के बयान पर बोलते हुए राज ठाकरे ने कहा, मुझे मुस्लिम धर्म का इंसान चाहिए लेकिन वो जावेद अख्तर की तरह हो. मुझे महाराष्ट्र का मुसलमान भारत का मुसलमान ऐसा चाहिए जो पाकिस्तान में जाकर गरज कर आए. ऐसा हिम्मत दिखाने वाला मुसलमान चाहिए.

राज ठाकरे की चेतावनी

दरगाह मुद्दे पर बात करते हुए राज ठाकरे ने चेतावनी देते हुए कहा, मुख्यमंत्री को, उप मुख्यमंत्री को, पुलिस कमिश्नर को, महानगर पालिका के आयुक्त को मैं आज बोल रहा हूं कि महीने भर के अंदर अगर यह कार्रवाई नहीं हुई. ये अवैध निर्माण अगर नहीं तोड़ा गया तो उसी के बगल में सबसे बड़ा गणपति मंदिर बनाए बगैर मैं मानूंगा नहीं, जो होना हो जाने दो.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget