एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर दिखेगी विपक्षी एकता? कांग्रेस ने 21 दलों को लिखी चिट्ठी

Bharat Jodo Yatra News: राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल पंजाब से गुजर रही है. यात्रा का समापन जम्मू-कश्मीर में होगा.

Opposition Unity In Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के समापन कार्यक्रम में विपक्षी दल एक मंच पर साथ आ सकते हैं. कांग्रेस अध्यक्ष ने यात्रा के समापन में शामिल होने के लिए कई दलों को बुधवार (11 जनवरी) को लेटर लिखा है. कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने ट्वीट किया कि, "कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 30 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में समान विचारधारा वाले 21 दलों के अध्यक्षों को पत्र लिखकर आमंत्रित किया है." 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने खत में लिखा कि जैसा कि आप जानते हैं कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा अब तक 3300 किलोमीटर का सफर तय कर चुकी है. यात्रा में सद्भाव और समानता का एक बहुत ही सरल और स्थायी संदेश है. भारतीयों ने सदियों से इन मूल्यों के लिए संघर्ष किया है और ये हमारे संविधान में निहित हैं. 

मल्लिकार्जुन खरगे ने क्या लिखा?

मल्लिकार्जुन खरगे ने आगे लिखा कि गर्मी, सर्दी और बारिश में यात्री रोजाना 20-25 किमी पैदल चलते हैं. उन्होंने यात्रा के संदेश को लाखों लोगों तक पहुंचाया है. यात्रा की शुरुआत से हमने हर समान विचारधारा वाले भारतीय यात्रा में आने के लिए आमंत्रित किया है. राहुल गांधी के आमंत्रण पर विभिन्न चरणों में कई राजनीतिक दलों के सांसद भी यात्रा में साथ चल हैं. अब मैं आपको 30 जनवरी को श्रीनगर में आयोजित होने वाले भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में व्यक्तिगत रूप से शामिल होने के लिए आमंत्रित करता हूं.

उन्होंने लिखा कि इस कार्यक्रम में हम घृणा और हिंसा से लड़ने, सत्य, करुणा और अहिंसा का संदेश फैलाने और सभी के लिए स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व और न्याय के संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने के लिए खुद को प्रतिबद्ध करेंगे. हमारे देश के लिए संकट के इस समय में, जहां जनता के मुद्दों से जनता का ध्यान व्यवस्थित रूप से हटाया जा रहा है, ये यात्रा एक शक्तिशाली आवाज के रूप में उभरी है. मुझे उम्मीद है कि आप इसमें शामिल होंगे और इसके संदेश को और मजबूत करेंगे. 

इन पार्टियों को किया आमंत्रित 

भारत जोड़ो यात्रा के लिए कांग्रेस ने जिन पार्टियों को आमंत्रित किया है उनमें टीएमसी, जदयू, एसएस, तेदेपा, नेकां, सपा, बसपा, द्रमुक, भाकपा, सीपीएम, झामुमो, राजद, आरएलएसपी, हम, पीडीपी, राकांपा, एमडीएमके, वीसीके, आईयूएमएल, केएसएम, आरएसपी शामिल हैं. शरद यादव को भी न्यौता दिया गया है.

"बीजेपी नफरत फैला रही है"

भारत जोड़ो यात्रा के पंजाब चरण की शुरुआत बुधवार से हुई है. पंजाब में पदयात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से बहुत कुछ सीखने को मिला. किसानों, दुकानदारों, मजदूरों, बेरोजगार युवाओं से बात की. राहुल गांधी ने फतेहगढ़ साहिब में कहा कि बीजेपी नफरत फैला रही है, लेकिन भारत भाईचारे, एकता और सम्मान के भाव में यकीन रखता है. यही कारण है कि भारत जोड़ो यात्रा सफल हो रही है. 

जम्मू-कश्मीर में तिरंगा फहराएंगे राहुल गांधी

सात सितंबर 2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी 2023 को श्रीनगर में समाप्त होगी, जब राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर में तिरंगा फहराएंगे. यह पदयात्रा अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा जैसे राज्यों से गुजर चुकी है. 

ये भी पढ़ें- 

क्या कोई गवर्नर बदल सकता है राज्य का नाम? तमिलनाडु-तमिझगम विवाद में किसका पलड़ा भारी; 3 प्वॉइंट्स

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: रिजर्वेशन, बच्चे, मुस्लिम और पाकिस्तान! 4 मुद्दों पर मोहन भागवत की राय के मायने क्या?
रिजर्वेशन, बच्चे, मुस्लिम और PAK! 4 मुद्दों पर मोहन भागवत की राय के मायने क्या?
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
मोहन भागवत ने कहा Gen- Z पर अंधा विश्वास, प्रियंका गांधी बोलीं- 'उन्हें उनकी...'
भागवत ने कहा Gen- Z पर अंधा भरोसा, प्रियंका बोलीं- 'उन्हें उनकी जरूरत नहीं'
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget