एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में बीआरएस के विस्तार के लिए 45 हजार गांवों में कैंपेन चलाएंगे KCR, क्या कुछ बोले सीएम?

K Chandrasekhar Rao Party: बीआरएस के अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव अपनी पार्टी को तेलंगाना के अलावा दूसरे राज्यों में भी फैलाने की कोशिश में लगे हुए हैं.

BRS Party in Maharashtra: तेलंगाना के मुख्यमंत्री और भारतीय राष्ट्र समिति के मुखिया के. चंद्रशेखर राव अपनी पार्टी के नेटवर्क का विस्तार करने में लगे हुए हैं. इसी क्रम में उन्होंने शुक्रवार (19 मई) को महाराष्ट्र में शहरी निकाय निकायों में 45 हजार से अधिक गांवों में बीआरएस के नेटवर्क का विस्तार करने के लिए एक महीने का कार्यक्रम शुरू किया. सीएम राव ने नांदेड़ में पार्टी कैडर प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह घोषणा की.

इसके अलावा, उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से हर जगह पर 9 समितियां बनाने को कहा जिसमें किसान, युवा, महिलाएं, पिछड़ा वर्ग, आदिवासी और अल्पसंख्यक शामिल हों. के चंद्रशेखर राव ने कहा, 'हम महाराष्ट्र में 45 हजार से अधिक गांवों और नगर निकायों के 5 हजार नगरपालिका वार्डों में जाएंगे'. उन्होंने बीआरएस कार्यकर्ताओं से कहा, '22 मई से 22 जून तक हर दिन में पांच गांवों का दौरा करें और प्रत्येक गांव में दो घंटे बिताएं'. इसके अलावा, उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से दलितों के साथ भोजन करने को कहा. राव ने कहा कि 'अन्य पार्टियां अमीर हैं, हम गरीब पार्टी हैं'.

'भारत को नए नेतृत्व का इंतजार'

राव ने कहा, 'भारत को नए नेतृत्व का इंतजार है. भारत वर्तमान नेताओं से तंग आ चुका है. आज हम महाराष्ट्र पर फोकस कर रहे हैं. कल आपको मध्य प्रदेश, गुजरात और छत्तीसगढ़ में काम करना होगा'. राव ने कहा कि मुंबई, पुणे, औरंगाबाद और नागपुर में कार्यालय खरीदने के लिए बीआरएस करोड़ों रुपये खर्च कर रही है.

राव ने किसानों के कल्याण के लिए 'तेलंगाना मॉडल' की बात की. उन्होंने कहा कि 'क्या किसानों का दर्द खत्म होगा? मुझे विश्वास है कि बीआरएस के नेतृत्व में किसानों का दर्द खत्म हो जाएगा'. आगे उन्होंने कहा कि 'मेरे सीएम बनने से पहले तेलंगाना में किसान मर रहे थे. आज तेलंगाना मॉडल पूरे देश में मशहूर है. तेलंगाना के हर घर में नल का पानी है'. 

नदियों का उपयोग करने में बीजेपी-कांग्रेस विफल

देश में बारिश और नदी के पानी का उपयोग करने में 'विफलता' के लिए राव ने पिछले 75 सालों में कांग्रेस और बीजेपी की सरकारों को जिम्मेदार ठहराया. राव ने कहा कि 'भारत में हर साल 1.40 लाख टीएमसी बारिश होती है. इसका आधा भाग वाष्पित हो जाता है, इसलिए हमारी नदियों में 70,000 टीएमसी प्रयोग करने और पीने योग्य रह जाता है. ये केंद्र सरकार के आंकड़े हैं'. उन्होंने कहा, 'इसमें से सिर्फ 20,000 टीएमसी का ही इस्तेमाल हो रहा है. शेष 50,000 टीएमसी समुद्र में चला जाता है'.

मेगा बांधों को लेकर साधा निशाना

केसीआर ने मेगा बांधों की स्थापना के पिछले 75 वर्षों में सरकारों को लेकर अक्षमता की बात की. उन्होंने कहा कि 'औरंगाबाद के पास जयकवाड़ी बांध की क्षमता 100 टीएमसी है. दूसरी तरफ जिम्बाब्वे जैसे छोटे देश में 6,500 टीएमसी का बांध है'. राव ने कहा कि तेलंगाना ने अपनी किसान समर्थक नीतियों के कारण खाद्यान्न उत्पादन में पंजाब को पीछे छोड़ दिया है.

ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: 'मैं जिस अभियान में लगा हूं...', कर्नाटक में सीएम के शपथ समारोह में जाने के सवाल पर बोले नीतीश कुमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाकी पैंट में गांधीजी, कांग्रेस को BJP का जवाब- बापू ने राहुल गांधी को छड़ी से पीटा... कर्नाटक में विज्ञापन पर बवाल
खाकी पैंट में गांधीजी, कांग्रेस के विज्ञापन पर BJP का जवाब- बापू ने राहुल गांधी को छड़ी से पीटा
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
'भारत और PAK का बंटवारा कराने के लिए', मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
RSS चीफ मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न देने की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
टी20 वर्ल्ड कप में दूसरी टीमों से खेल रहे हैं भारत में जन्में ये 3 खिलाड़ी, जानिए उनके नाम
टी20 वर्ल्ड कप में दूसरी टीमों से खेल रहे हैं भारत में जन्में ये 3 खिलाड़ी, जानिए उनके नाम

वीडियोज

Janhit With Romana Ishar Khan: 'परमात्मा जिम्मेदार'...कोई नहीं गुनहगार? | Surajkund Mela
म्यूजिक के खौफ में नौजवानों को फांसी
Uttarakhand में अपने पैतृक गांव पहुंचे CM Yogi का दिखा अलग अंदाज | ABP News
Surajkund Mela Accident: नहीं रूक रहा हादसे का कहर..मौतों की जिम्मेदारी कौन लेगा? | Haryana News
Sandeep Chaudhary Debate: रूसी तेल पर अमेरिकी फरमान...किसका नफा, किसे नुकसान? | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खाकी पैंट में गांधीजी, कांग्रेस को BJP का जवाब- बापू ने राहुल गांधी को छड़ी से पीटा... कर्नाटक में विज्ञापन पर बवाल
खाकी पैंट में गांधीजी, कांग्रेस के विज्ञापन पर BJP का जवाब- बापू ने राहुल गांधी को छड़ी से पीटा
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
'भारत और PAK का बंटवारा कराने के लिए', मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
RSS चीफ मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न देने की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
टी20 वर्ल्ड कप में दूसरी टीमों से खेल रहे हैं भारत में जन्में ये 3 खिलाड़ी, जानिए उनके नाम
टी20 वर्ल्ड कप में दूसरी टीमों से खेल रहे हैं भारत में जन्में ये 3 खिलाड़ी, जानिए उनके नाम
'बॉर्डर 2' vs 'मर्दानी 3': रानी मुखर्जी की फिल्म की कमाई में दूसरे रविवार आया उछाल, सनी की फिल्म बनी 300 करोड़ी
'बॉर्डर 2' vs 'मर्दानी 3': रानी मुखर्जी की फिल्म की कमाई में दूसरे रविवार आया उछाल, सनी की फिल्म बनी 300 करोड़ी
'भले ही युद्ध थोप दिया जाए, न्यूक्लियर इनरिचमेंट नहीं छोड़ेंगे', अमेरिका से बातचीत के बीच ईरान की ट्रंप को दो टूक
'भले ही युद्ध थोप दिया जाए, लेकिन न्यूक्लियर इनरिचमेंट...', US से बातचीत के बीच ईरान की दो टूक
UPI से गलत हो गया पेमेंट तो कैसे वापस मिलेगा पैसा? इससे ज्यादा देर की तो होगा तगड़ा नुकसान
UPI से गलत हो गया पेमेंट तो कैसे वापस मिलेगा पैसा? इससे ज्यादा देर की तो होगा तगड़ा नुकसान
Video: जब कव्वाली सुन भावुक हो गए पीएम नरेंद्र मोदी, विपक्ष के साथ बैठ जमकर बजाई थी तालियां, वीडियो वायरल
जब कव्वाली सुन भावुक हो गए पीएम नरेंद्र मोदी, विपक्ष के साथ बैठ जमकर बजाई थी तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget