एक्सप्लोरर

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में सरकार गठन के करीब 40 दिन बाद शिंदे कैबिनेट का आज विस्तार, 18 मंत्री ले सकते हैं शपथ

Shinde Fadnavis Government: एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ 30 जून को ली थी. 4 जुलाई को इन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा में बहुमत साबित किया था.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के करीब 40 दिन बाद एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) आज अपनी सरकार का कैबिनेट का विस्तार (Cabinet Expansion) करेंगे. राजभवन में सुबह 11 बजे राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) शिंदे गुट-बीजेपी गठबंधन के विधायकों (MLAs) को मंत्रीपद की शपथ दिलाएंगे. चर्चा है कि करीब 18 लोग मंत्रीपद की शपथ ले सकते हैं. अगले दौर का विस्तार कुछ समय बाद होगा. 

बता दें शिवसेना (Shiv Sena) विधायक एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ 30 जून को ली थी. शिंदे-फडणवीस सरकार ने 4 जुलाई को महाराष्ट्र विधानसभा में बहुमत साबित किया था. दो सदस्यीय मंत्रिमंडल की कई बैठकें हो चुकी हैं और कई अहम फैसले भी लिए गए हैं. इससे पहले शिंदे के नेतृत्व वाले धड़े की बगावत के बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार गिर गई थी.

शिंदे गुट से मंत्रिमंडल के लिए संभावित नाम
उदय सामंत, संदीपान भुमरे, दादा भुसे, शंभुराजे देसाई, भरत गोगावले, राजेंद्र यदरावकर, गुलाबराव पाटिल, बच्चु कडू, संजय शिरसाठ, तानाजी सावंत, सदा सरवणकर, प्रकाश अभिटकर और आशीष जैसवाल.

बीजेपी की ओर से मंत्रिमंडल के लिए संभावित नाम
चंद्रकांत पाटिल, गिरीश महाजन, सुधीर मुनगंटीवार, सुभाष देशमुख, सुरेश खाडे, राधाकृष्ण विखे पाटिल,  मंगल प्रभात लोढा, रविंद्र चव्हाण, विजयकुमार गावित, अतुल सावे, जयकुमार रावल, संदीप धुर्वे, गणेश नाईक, नितेश राणे, राजेंद्र पाटनी, रणधीर सावरकर, समीर कुनावर और देवयानी फरांदे मंत्रिमंडल विस्तार का ये पहला चरण होगा. कुछ दिनों बाद फिर मंत्रिमंडल का विस्तार होगा.

शिवसेना के सभी 40 बागियों को नहीं मिलेगा मंत्री पद
मंत्रिमंडल विस्तार में देरी को लेकर विपक्ष शिंदे-फडणवीस सरकार पर लगातार निशाना साध रहा है.  महाराष्ट्र विधानसभा में नेता विपक्ष अजित पवार (Ajit Pawar) ने कहा कि शिंदे ने अपने साथ आने वाले हर विधायक को मंत्री बनाने का वादा किया था. पवार ने कहा, “अब शिंदे अपना वादा पूरा करने में सक्षम नहीं हैं, इसलिए मंत्रिमंडल विस्तार में देरी हो रही है.”  उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री मंत्रिमंड विस्तार में देरी का कारण बताना चाहिए.

अजित पवार ने यह भी कहा कि अब तक उनके पास मंगलवार को होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार के लिये कोई निमंत्रण नहीं आया है. यह साफ है कि शिंदे समूह में गए शिवसेना के सभी 40 बागी विधायकों को मंत्री पद (Ministerial Posts) नहीं मिलेगा.

यह भी पढ़ें: 

Maharashtra: क्या देर से कैबिनेट विस्तार करने वाले पहले सीएम हैं एकनाथ शिंदे? जानें

 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सबसे बुरी खबर, जानिए 8वें वेतन आयोग के गठन पर सरकार ने संसद में क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget