एक्सप्लोरर

महादेव एप फ्रॉड: 580 करोड़ रुपए ED ने किए सीज, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में रेड

Mahadev Batting App: सट्टेबाजी एप महादेव के जरिए धोखाधड़ी के मामले में हाल ही में ईडी ने दिल्ली मुंबई और पश्चिम बंगाल समेत 15 ठिकानों पर छापेमारी की थी.

Mahadev Betting App Fraud Case: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाज़ी मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए 580 करोड़ रुपए फ्रीज किए हैं. इसके अलावा छापेमारी के दौरान 1.86 करोड़ रुपए कैश और 1.78 करोड़ की कीमती चीजें जब्त कीं. ये छापेमारी एजेंसी ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, रायपुर, इंदौर और गुरूग्राम में की.

इस मामले में ईडी 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. इतना ही नहीं अबतक 1296.05 करोड रुपए/प्रॉपर्टी फ्रीज और जब्त किए जा चुके है और मामले की जांच जारी है. इससे पहले ईडी ने बुधवार (28 फरवरी) को दिल्ली-एनसीआर, मुंबई पश्चिम बंगाल समेत 15 ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस मामले में छत्तीसगढ़ के कई नेता और अधिकारी जांच के घेरे में हैं. 

छतीसगढ़ पुलिस की एफआईआर पर ईडी ने अपनी तफ्तीश शुरू की थी. इसके अलावा विशाखापटनम पुलिस और कुछ अन्य राज्यों की पुलिस ने भी महादेव ऐप के खिलाफ केस दर्ज किया था जिसे भी ED ने रेकॉर्ड पर लिया था.

एक देश से दूसरे देश में किए जा रहे थे पैसे ट्रांसफर

जांच में पता चला कि महादेव बेटिंग एप दुबई से चलाई जा रही थी, जिसके कई देशों में अलग-अलग नाम से फ्रेंचाइजी 70 से 30 परसेंट प्रॉफिट-मार्जिन पर दी गई थी. महादेव एप के प्रमोटर कुछ अन्य बेटिंग एप जैसे रेडी अन्ना फेयर प्ले व अन्य एप में भी पार्टनर थे. इन एप के जरिये होने वाली कमाई को फर्जी बैंक अकाउंट और हवाला के जरिये एक देश से दूसरे देश में ट्रांसफर किया जा रहा था.

जांच में क्या पता चला?

जांच के दौरान यह पता चला कि कोलकाता का रहने वाला एक बड़ा हवाला कारोबारी हरि शंकर TIBERWAL जो की दुबई में रहकर महादेव एप के प्रमोटर के साथ इस धंधे को आगे बढ़ा रहा है. इस जानकारी के बाद ED ने हरिशंकर के ठिकानों और उसके करीबियों पर रेड्स की, जिसमें पता चला की ये खुद SKY EXCHANGE के नाम से अपनी अलग एक बैटिंग एप भी चला रहा था.

इस बेटिंग एप से होने वाली कमाई को इंडियन स्टॉक मार्किट में FPI रूट्स से इन्वेस्ट कर रहा था. इसके अलावा इसने अपने कई साथियों को फर्जी कंपनी में डायरेक्टर और कर्मचारी दिखा रखा था जिनके जरिये स्टॉक मार्केट में पैसे इन्वेस्ट कर रहा था.

ED ने हरी शंकर के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 580.78 करोड़ को PMLA के तहत फ्रीज कर दिया है. इतना ही नहीं, अबतक 1296.05 करोड रुपए/प्रॉपर्टी फ्रीज और जब्त किए जा चुके है.

ये भी पढ़ें: महादेव बेटिंग एप मामले में समन से बढ़ सकती है भूपेश बघेल की टेंशन! ईडी के वकील बोले- 'जैसे ही सबूत...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल चुनाव से पहले रेल मंत्रालय का बड़ा कदम, मुंबई से हावड़ा के लिए चलाई जाएगी दो अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें
बंगाल चुनाव से पहले रेल मंत्रालय का बड़ा कदम, मुंबई से हावड़ा के लिए चलाई जाएगी दो अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें
केंद्र सरकार ने डीजल और ATF पर बढ़ाई एक्सपोर्ट ड्यूटी, तेल कंपनियों की बढ़ी टेंशन
केंद्र सरकार ने डीजल और ATF पर बढ़ाई एक्सपोर्ट ड्यूटी, तेल कंपनियों की बढ़ी टेंशन
7 साल पहले लद्दाख बना केंद्र शासित प्रदेश, UIDAI ने आधार कार्ड में अब दिया अलग इकाई का दर्जा
7 साल पहले लद्दाख बना केंद्र शासित प्रदेश, UIDAI ने आधार कार्ड में अब दिया अलग इकाई का दर्जा
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच राहत, LPG लेकर भारत आ रहा एक और जहाज, होर्मुज पार कर चुका है 'जग विक्रम'
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच राहत, LPG लेकर भारत आ रहा एक और जहाज, होर्मुज पार कर चुका है 'जग विक्रम'

वीडियोज

165 मासूमों की आखिरी निशानी !
Sansani: ईरान के जख्मों की दर्दनाक उड़ान ! | ABP News | War
Khabar Filmy Hai: ग्लैमर की चमक के पीछे छिपी कड़वी सच्चाई आई सामने | 11 April 2026 | ABP News
Weekend Recap: 😳देखिये इस हफ्ते का weekend reacp, TV की दुनिया की सभी बड़ी हलचल एक साथ #sbs
'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस की उलझन को जयपुर में अखिलेश यादव ने ऐसे किया दूर! दिखाई दरियादिली या सियासी मजबूरी?
कांग्रेस की उलझन को जयपुर में अखिलेश यादव ने ऐसे किया दूर! दिखाई दरियादिली या सियासी मजबूरी?
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
Ayush Mhatre Retired Out: बिना विकेट गिरे CSK ने आयुष म्हात्रे को वापस क्यों बुलाया? मचा भयंकर बवाल
बिना विकेट गिरे CSK ने आयुष म्हात्रे को वापस क्यों बुलाया? मचा भयंकर बवाल
The Kerala Story 2 Box Office: 'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
US Iran Peace Talks In Islamabad: ईरान की जेल में बंद अमेरिकी नागरिक कौन, जिन्हें छुड़ाने के लिए जेडी वेंस कर सकते हैं पैरवी
ईरान की जेल में बंद अमेरिकी नागरिक कौन, जिन्हें छुड़ाने के लिए जेडी वेंस कर सकते हैं पैरवी
US Iran Peace Talks: अमेरिका ने ईरान पर लगाए थे कौन-कौन से प्रतिबंध, शांति वार्ता में जिनको हटाने की हो रही मांग
अमेरिका ने ईरान पर लगाए थे कौन-कौन से प्रतिबंध, शांति वार्ता में जिनको हटाने की हो रही मांग
कुत्ते ने काटा तो सूरत के सरकारी अस्पताल पहुंचा जर्मन यूट्यूबर, मुफ्त इलाज देखकर रह गया हैरान, वीडियो वायरल
कुत्ते ने काटा तो सूरत के सरकारी अस्पताल पहुंचा जर्मन यूट्यूबर, मुफ्त इलाज देखकर रह गया हैरान
Embed widget