महाकुंभ 2025: 45 करोड़ श्रद्धालु, सुरक्षा का ऐसा इंतजाम पहले कभी नहीं देखा होगा!

महाकुंभ में पहली बार पानी के अंदर चलने वाले ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है
Source : PTI
उत्तर प्रदेश सरकार महाकुंभ को सनातन धर्म का सबसे बड़ा आध्यात्मिक आयोजन बनाना चाहती है. इसके लिए किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एक विस्तृत योजना तैयार की गई है.
मानव इतिहास के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक महाकुंभ अपने आगमन की तैयारी में है. प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर 13 जनवरी से शुरू हो रहे इस महाकुंभ में 45 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने







