एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: मुसलमानों के आरक्षण को लेकर पीएम मोदी ने याद दिलाई लालू यादव की ये बात

PM Modi On INDIA Alliance: बिहार के पटना में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी दिशाहीन है. उनको लगता है कि पीएम का विरोध करने से और उनको गाली गलौज करने से वह चुनाव जीत जाएंगे.

PM Modi On Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ओर जगह-जगह रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं तो दूसरी ओर उनके लगातार इंटरव्यू देखने को भी मिल रहे हैं. लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के पहले पीएम मोदी ने कई मुद्दों पर अपनी बातें रखी खास करके मुस्लिम आरक्षण पर. 

न्यूज 18 को दिए एक इंटरव्यू में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को लेकर पीएम ने कहा कि कांग्रेस दिशाहीन है. I.N.D.I.A अलायंस पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनका गठबंधन अपना नेता भी तय नहीं कर पा रहा है. वह अपना एजेंडा तक भी तय नहीं कर पा रहे हैं. पीएम ने कहा कि इस गठबंधन के लोगों को लगता है कि पीएम का विरोध करना और पीएम को गाली गलौज करना उनको लोकसभा चुनाव जीत देगा. 

'ये है I.N.D.I.A गठबंधन का एजेंडा'

पीएम मोदी ने कहा कि I.N.D.I.A गठबंधन के लोग यह नहीं बता पा रहे हैं कि कौन सा नेता होगा जो देश चलाएगा. उन्होंने आगे कहा कि इस गठबंधन के लोग 5 साल में पांच प्रधानमंत्री लाने की बात कर रहे हैं. 5 साल में पांच प्रधानमंत्री इतने बड़े देश को समझ ही नहीं पाएंगे. कांग्रेस का एजेंडा यह नहीं है कि वह कितनी सीट जीतेंगे, कांग्रेस का एजेंडा यह है की पीएम मोदी 400 पार सीट कर पाएंगे या नहीं. 

हर जगह बीजेपी की आंधी है- पीएम मोदी

पीएम ने कहा कि मैंने देश के लगभग हर राज्य का भ्रमण किया है और मैं देख रहा हूं कि हर जगह बीजेपी की आंधी आई हुई है. देश की जनता बहुत ही आराम से हमें 400 सीट दिलवाने वाली है. भारतीय जनता पार्टी हर देश में है और इस बार हम हैट्रिक लगाने वाले हैं. देश की जनता ने तय कर लिया है कि बीजेपी को 400 पर करवाना है. भारतीय जनता पार्टी भी अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है और एनडीए भी अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी.  

साउथ की सीटों से सरप्राइज मिलने वाला है

आंध्र प्रदेश तेलंगाना की सीटों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यहां की सीट सरप्राइज देने वाली है. केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की सभी सीटों में ऐतिहासिक परिवर्तन दिखने वाला है. पूरे देश के चुनाव हो या राज्य के चुनाव भाजपा सरप्राइज देने वाली है. 

ये है पीएम मोदी का चुनावी नैरेटिव

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे चुनाव का नैरेटिव एक ही है और वह है फिर से एक बार मोदी सरकार. अबकी बार 400 पार. विपक्ष लोगों के बीच में रहने के लिए बार-बार खेल कर रहा है, लेकिन वह लोग लोगों तक अपनी बात पहुंचा नहीं पा रहे हैं.

वायनाड में कांग्रेस की बहुत आलोचना की जा रही 

जनता का प्यार और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है. तीसरी बार सरकार बनाने का मेरे ऊपर कोई प्रेशर नहीं है बल्कि यह प्रेशर तो इंडिया अलायंस में है. उनका अलायंस बन ही नहीं पा रहा है. इस पूरे चुनाव में किसी की तीखी भाषा में अगर कहीं सुनी है तो वह केरल के वायनाड में सुनी है. वायनाड में कांग्रेस की बहुत ही बुरी तरह से आलोचना की जा रही है. 

पीएम ने कहा- मैंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया

कांग्रेस के सरकार में आने के बाद राम मंदिर के फैसले को पलटने वाली बात पर पीएम मोदी ने कहा कि ये मेरा बयान नहीं है. पीएम मोदी ने कहा कि मैं ऐसा कोई बयान नहीं दिया है. यह बयान कांग्रेस के सलाहकार का है. यह सलाहकार कांग्रेस के साथ 30 सालों से काम कर रहे हैं. उन लोगों ने यह तय किया है कि कि हम रामलाल को वापस टेंट में भेज देंगे. वोट बैंक के राजनीति के लिए कुछ भी कर लेना यह तो कांग्रेस की पुरानी आदत है.

मुसलमानों को आरक्षण पर बोले पीएम मोदी

लालू प्रसाद यादव के मुसलमानों को आरक्षण दिए जाने वाली बात पर पीएम ने कहा कि लाल यादव का कहना है कि वह एससी, एसटी और ओबीसी तीनों का ही पूरा का पूरा आरक्षण मुसलमान को देना चाहिए है. संविधान सभा ने गंभीर चर्चा करते हुए यह कहा था कि इस देश में धर्म के नाम पर आरक्षण नहीं होना चाहिए. बाबा साहेब के अंबेडकर के भी विचार धर्म के के नाम पर आरक्षण देने के नहीं रहे हैं. जवाहरलाल नेहरू का भी यही कहना था, लेकिन राजनीति की भूख ने इन्हें इतना नीचे गिरा दिया है कि वह जनता को धर्म के आधार पर बांट रहे हैं.

एयर स्ट्राइक के मुद्दे पर पीएम मोदी ने कहा ये…

बालाकोट एयर स्ट्राइक के मुद्दे पर तेलंगाना के कम रेवंत रेड्डी ने पूछा था की एयर स्ट्राइक हुआ था या नहीं हुआ था... इस पर पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कैसी पार्टी है जो देश की सेना का विरोध करती है. कांग्रेस के अंदर देश की सेना के प्रति नफरत का भाव है. यही कारण है कि कांग्रेस ने सेना नायक को गली का गुंडा कहा था. पीएम ने कहा कि यदि कांग्रेस को हमारी बात नहीं मानी है, देश की सेवा की बात नहीं मन नहीं है तो वह अपने मित्र पाकिस्तान के लोगों की बात तो मान ले. 

'मैं रोज 2 किलो गाली खाता हूं'

विपक्षियों की ओर से पीएम मोदी को तानाशाह तुगलक कहे जाने पर उन्होंने कहा की भाई हम तो कामगार हैं. हम तो बचपन से ही गालियां सुनते-सुनते और लोगों की लात खाते-खाते बड़े हुए हैं. हम ऐसी बातों को मां पर नहीं लेते. हम गाली प्रूफ बन चुके हैं. पीएम मोदी ने कहा कि लोग मुझसे पूछते हैं कि आप की एनर्जी के पीछे का राज क्या है तो मैं कहता हूं कि मैं रोज 2 किलो गाली खाता हूं और उससे मुझे ऊर्जा मिलती है.

'जितना कीचड़ उछालोगे उतना कमल खिलेगा'

पीएम मोदी ने कहा कि जितने भी लोग मुझ पर पत्थर फेंकते हैं मैं उन्हीं पत्थरों से पथ बनाकर ऊपर चढ़ जाता हूं. उन्होंने कहा कि मैं कहता हूं कि लोग जितना भी कीचड़ और गंध उछालोगे कमल उतना ही ज्यादा खेलेगा. 

'माताओं और बहनों से लगाव को राजनीति से मत जोड़ो'

माता बहनों और महिलाओं के लगाव को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि मैं आपके सामने हाथ जोड़ता हूं, यह हमारी माताएं और बहने हैं, उनके लगाव को राजनीति के तराजू में मत तौलिए. यह मेरे लिए भावनात्मक विषय है और मैं मानता हूं कि देश के कल्याण के लिए नारी शक्ति को बढ़ावा देना चाहिए. मैं चाहता हूं माताओं और बहनों की भक्ति भाव सहित सेवा करूं. 

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: सांसद बनने के बाद कौन सा अवार्ड चाहती हैं कंगना रनौत, सियासत से सिनेमा तक का बताया पूरा प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget