एक्सप्लोरर

पाकिस्तान से आने वाला टिड्डी दल बना सिरदर्द, 35 हजार लोगों के हिस्से का अनाज पर खतरा

कीड़े-मकोड़ों की प्रजातियों में टिड्डी दल बिल्कुल अलग तरह के जीव होते हैं. ये झुंड में किसी प्रशिक्षित फौज की तरह हमलावर होते हैं और लहलहाते खेतों को तबाह कर आगे बढ़ जाते हैं.

27 साल बाद एक बार फिर टिड्डियों ने देश पर बड़ा हमला बोला है. करोड़ों की संख्या में पाकिस्तान के रास्ते भारत में घुस रही टिड्डियां बड़ी मुसीबत बनी हुई हैं. मध्य प्रदेश के सतना में टिड्डियों के दल के खात्मे के लिए फायर ब्रिगेड की मदद से खेतों में और पेड़ों पर दवा का छिड़काव हो रहा है.

सतना में 80 लीटर कीटनाशक और 4 फायर बिग्रेड की गाड़ियों की मदद ली गई. काफी हद तक टिड्डी दल को मार भी गिराया गया. वहीं जबलपुर में किसान स्टील का कनस्तर बजा कर आवाज कर टिड्डियों को भगाते दिखे.

प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी यूपी के हमीरपुर में किसानों की इस लहलहाती फसल पर टिड्डियों के हमले का खतरा है. आसमान में मंडराती इन लाखों टिड्डियों से फसलों को बचाना बड़ी चुनौती है. प्रशासन की तरफ से एडवाइजरी जारी कर दी गई है. टिड्डियों के हमले को लेकर सरकार भी हरकत में आ गई है. जालौन, बांदा, चित्रकूट, महोबा में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है.

राजस्थान के प्रतापगढ़ और जयपुर में भी टिड्डी दल ने हमला किया है. प्रतापगढ़ में पहली बार आए टिड्डी दल को कुछ इस तरीके से भगाने की कोशिश की जा रही है. टिड्डी दल ने पीपलखूंट, धरियावद और छोटी सादडी इलाके के कई गांवों के किसानों को नुकसान पहुंचाया है.

35 हजार लोगों के हिस्सा का अनाज खाने का खतरा प्रतापगढ़ में टिड्डी दल ने पहले कभी घुसपैठ नहीं की थी. इस बार की घुसपैठ से कृषि वैज्ञानिक भी हैरान हैं. राजस्थान में टिड्डी दल ने अब तक करीब 37 हजार हैक्टेयर से ज्यादा क्षेत्रफल में लगी फसल को नुकसान पहुंचाया है.

इस तरह से पश्चिम भारत के अलग-अलग राज्यों में टिड्डियों के हमले से 1 लाख 25 हजार एकड़ कृषि क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है. 4 करोड़ टिड्डियों का दल 35 हजार लोगों के हिस्सा का अनाज खा सकता है. 1993 यानी 27 साल में टिड्डियों का भारत पर ये सबसे बड़ा हमला है. इसलिए पाकिस्तान से आने वाला टिड्डी दल भारत के लिए बड़ा सिरदर्द बन गया है.

ये भी पढ़ें-

टिड्डी दल के बारे में जानिए, कैसी होती है इनकी दुनिया, प्रशिक्षित फौज की तरह होती है हमलावर

टिड्डी का आतंक: राजस्थान के बाद किया यूपी का रुख, 10 जिले हाई अलर्ट पर

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
'शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में...', बंगाल के मुख्यमंत्री को लेकर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह?
'शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में...', बंगाल के मुख्यमंत्री को लेकर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह?
CJP प्रोटेस्ट के बीच नवीन पटनायक का आया रिएक्शन, बोले - 'देश के युवाओं और छात्रों के साथ...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच नवीन पटनायक का आया रिएक्शन, बोले - 'देश के युवाओं और छात्रों के साथ...'

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget