एक्सप्लोरर

Neha Murder Case: 'कांग्रेस नेता की बेटी सुरक्षित नहीं तो कौन सुरक्षित है?', नेहा हत्याकांड पर बीजेपी का कर्नाटक सरकार पर हमला

Neha Murder Case Update: कर्नाटक के हुबली में एक कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या के बाद बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है. उन्होंने सरकार पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया.

Hubballi Murder Case: कर्नाटक के हुबली में कॉलेज परिसर के भीतर कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या के बाद सूबे में सियासी तूफान खड़ा हो गया है. राज्य की सत्ता में शामिल पार्टी के नेता की बेटी की हत्या के बाद बीजेपी भी हमलावर है. पार्टी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा है कि जब कांग्रेस नेता की बेटी राज्य में सुरक्षित नहीं है तो कौन सुरक्षित होगा?

नेहा नाम की लड़की की हत्या के 2 दिन बीत चुके हैं. इस पर बीजेपी के नेता शहजाद पूनावाला ने एक्स पर लिखा है, "कर्नाटक में चौंकाने वाली स्थिति...जब कांग्रेस नेता की बेटी 'फैयाज' से सुरक्षित नहीं तो कौन सुरक्षित है?' पूनावाला ने‌ कहा, 'जय श्री राम बोलने पर हमला, मोदी जी के लिए गाना बनने पर हमला होता है. दूसरी ओर रामेश्वरम ( रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट) हमले वालों का संरक्षण दिया जाता है."

उन्होंने आगे लिखा, "आज इन पीड़ितों के साथ खड़े होने के बजाय जिस तरह से सीएम और गृह मंत्री इसी सोच का संरक्षण कर रहे हैं. नेहा के पिता कुछ बात कहते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री और गृह मंत्री वोटबैंक की राजनीति कर रहे हैं. 'फयाज' वाली मानसिकता को कवर फायर दे रहे हैं. जांच से पहले इतना नरम रुख और क्लीन चिट क्यों?"

कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार सबसे खराब'

शहजाद पूनावाला ने कहा‌ है कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार सबसे खराब है.‌ उन्होंने लिखा,''पिछले 24 घंटों में हत्या और कानून व्यवस्था की इतनी सारी घटनाएं हुई हैं. कर्नाटक ने सबसे खराब सरकार देखी है. पानी नहीं, कोई कानून व्यवस्था नहीं...सिर्फ तुष्टिकरण है. बंगाल से बेंगलुरु तक - INDI गठबंधन का मतलब वोटबैंक की सुरक्षा है, महिला सुरक्षा नहीं.'

‌बता दें कि नेहा की हत्या को लेकर उसके पिता और कांग्रेस नेता ने अपनी ही सरकार और मुख्यमंत्री पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए थे. दूसरी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने इस घटना के खिलाफ सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया है.

ये भी पढ़ें:Lok Sabha Election 2024: 'संसद में करूंगी मुलाकात, जब ओवैसी हैदराबाद सीट छोड़ जा रहे होंगे', जानें माधवी लता के बयान पर क्या बोले AIMIM चीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु की सियासत में बड़ा उलटफेर! NDA में वापसी के बाद दिनाकरण का बड़ा बयान- 'समझौता करने वाले..'
तमिलनाडु की सियासत में बड़ा उलटफेर! NDA में वापसी के बाद दिनाकरण का बड़ा बयान- 'समझौता करने वाले..'
IND vs NZ पहले टी20 में अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका, गुरू युवराज सिंह को पछाड़ बन सकते हैं नए 'सिक्सर किंग'
IND vs NZ पहले टी20 में अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका, गुरू युवराज सिंह को पछाड़ बन सकते हैं नए 'सिक्सर किंग'
हर्षा रिछारिया का बड़ा बयान, 'कुछ संत ऐसे हैं जिनसे मैं परेशान हो गई थी, नाम...'
हर्षा रिछारिया का बड़ा बयान, 'कुछ संत ऐसे हैं जिनसे मैं परेशान हो गई थी, नाम नहीं लूंगी'
US JD Vance: अमेरिका को जेडी वेंस ने दी ऐसी गुड न्यूज, खुशी से झूम उठा व्हाइट हाउस, जानें क्या लिखा
अमेरिका को जेडी वेंस ने दी ऐसी गुड न्यूज, खुशी से झूम उठा व्हाइट हाउस, जानें क्या लिखा

वीडियोज

Budget 2026 बड़ा झटका? Old Tax Regime होगा खत्म | New Tax Regime बनेगा Default | Paisa Live
China Risk vs India’s Phone Factories: Budget 2026 का सबसे बड़ा Test | Paisa Live
Tata Punch Now Has a Punch | Auto Live
New Skoda Kushaq Facelift 2026 First Look | Auto Live #skodakushaq #skoda
Punch Turbo Petrol review: लॉन्ग ड्राइव पर कैसा अनुभव? | Auto Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु की सियासत में बड़ा उलटफेर! NDA में वापसी के बाद दिनाकरण का बड़ा बयान- 'समझौता करने वाले..'
तमिलनाडु की सियासत में बड़ा उलटफेर! NDA में वापसी के बाद दिनाकरण का बड़ा बयान- 'समझौता करने वाले..'
IND vs NZ पहले टी20 में अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका, गुरू युवराज सिंह को पछाड़ बन सकते हैं नए 'सिक्सर किंग'
IND vs NZ पहले टी20 में अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका, गुरू युवराज सिंह को पछाड़ बन सकते हैं नए 'सिक्सर किंग'
हर्षा रिछारिया का बड़ा बयान, 'कुछ संत ऐसे हैं जिनसे मैं परेशान हो गई थी, नाम...'
हर्षा रिछारिया का बड़ा बयान, 'कुछ संत ऐसे हैं जिनसे मैं परेशान हो गई थी, नाम नहीं लूंगी'
US JD Vance: अमेरिका को जेडी वेंस ने दी ऐसी गुड न्यूज, खुशी से झूम उठा व्हाइट हाउस, जानें क्या लिखा
अमेरिका को जेडी वेंस ने दी ऐसी गुड न्यूज, खुशी से झूम उठा व्हाइट हाउस, जानें क्या लिखा
युवराज मेहता की मौत: नोएडा अथॉरिटी पर भड़के सौरभ राज जैन-अभिनव शुक्ला, बोले- शर्म आनी चाहिए
युवराज मेहता की मौत: नोएडा अथॉरिटी पर भड़के सौरभ राज जैन-अभिनव शुक्ला, बोले- शर्म आनी चाहिए
जोधपुर में हाई वोल्टेज ड्रामा! कांग्रेस विधायक ने ज्ञापन फाड़कर SDM के मुंह पर फेंका, वायरल हुआ वीडियो
जोधपुर में हाई वोल्टेज ड्रामा! कांग्रेस विधायक ने ज्ञापन फाड़कर SDM के मुंह पर फेंका, Viral हुआ Video
दिल्ली-मुंबई नहीं, भारत का यह शहर है महिलाओं की सुरक्षा में नंबर वन, देखें पूरी लिस्ट
दिल्ली-मुंबई नहीं, भारत का यह शहर है महिलाओं की सुरक्षा में नंबर वन, देखें पूरी लिस्ट
पुनीत सुपरस्टार ने एल्विश यादव को कहा छपरी, फिर ऐजाज खान को बताया अपना पिता, सोशल मीडिया पर बवाल
पुनीत सुपरस्टार ने एल्विश यादव को कहा छपरी, फिर ऐजाज खान को बताया अपना पिता, सोशल मीडिया पर बवाल
Embed widget