एक्सप्लोरर

Drugs Recovery: समुद्र की गोद में से नशे का जखीरा खींच लाए कोस्ट गार्ड के जांबाज, जानें कैसे नेस्तनाबूद किया पाकिस्तानी प्लान

Anti Drug Operation: गुजरात तट के पास एक पाकिस्तानी बोट से 86 किलोग्राम ड्रग्स बरामद की गई है. इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 600 करोड़ रुपए बताई जा रही है.

Anti Narcotics Operation: एक तरफ भारत में जब लोकसभा चुनाव की सरगर्मी तेज है तब गुजरात के तटों पर बड़ी मात्रा में ड्रग्स की बरामदगी हो रही है. गुजरात के किनारे अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास सुरक्षाबलों ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए रविवार (28 अप्रैल) को 14 पाकिस्तानी नागरिकों को बोट समेत गिरफ्तार किया.

इस दौरान 86 किलोग्राम ड्रग्स बरामद की गई, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 600 करोड़ रुपए बताई जा रही है. इस ऑपरेशन को इंडियन कोस्ट गार्ड, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और गुजरात एटीएस ने साझा तौर पर अंजाम दिया है. सिक्योरिटी एजेंसियों को पिछले दिनों ड्रग्स तस्करी से जुड़ा खुफिया इनपुट मिला था.

कैसे अंजाम दिया ऑपरेशन?

कोस्ट गार्ड ने बताया कि एक सफल ऑपरेशन में इंडियन कोस्ट गार्ड ने 28 अप्रैल की रात समुद्र में खुफिया एंटी-नार्कोटिक्स ऑपरेशन को अंजाम दिया. इस दौरान एक पाकिस्तानी बोट से करीब 86 किलो ड्रग्स बरामद की गई. इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में करीब 600 करोड़ रुपए बताई जा रही है. बोट पर सवार 14 क्रू (सभी पाकिस्तानी नागरिक) को गिरफ्तार किया गया है. इस ऑपरेशन को इंडियन कोस्ट गार्ड (आईसीजी), गुजरात आतंकी निरोधी दस्ता (एटीएस) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के सहयोग से अंजाम दिया गया.

हाल के दौर में बड़ी मात्रा में हुई है ड्रग्स की बरामदगी

गुजरात तट के पास मार्च में भी 60 पैकेट ड्रग्स के साथ एक बोट पकड़ी गई थी. इस दौरान 6 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया. ये ऑपरेशन महीनेभर में एजेंसियों द्वारा अरब सागर में दूसरा महत्वपूर्ण एंटी-नार्कोटिक्स ऑपरेशन था. इससे पहले 26 फरवरी को भी पोरबंदर तट के पास 3300 किलो चरस और अन्य नारकोटिक्स के साथ 5 विदेशी नागरिक गिरफ्तार हुए थे. एनसीबी ने पिछले दो साल में भारतीय समु्द्र में नेवी के साथ तीन अहम ऑपरेशन को अंजाम दिया है.

फरवरी 2022 में एक जहाज से 221 किलो मेथाम्फेटामीन बरामद की गई थी. अक्टूबर 2022 में केरल के किनारे पर एक जहाज से 200 किलो हेरोइन जब्त की गई थी. मई 2023 में एनसीबी ने एक पाकिस्तानी जहाज से 2500 किलो मेथाम्फेटामीन बरामद की थी. इसकी कीमत 12 हजार करोड़ रुपए थी. यह जहाज भारत, श्रीलंका और मालदीव में कार्टेल्स को ट्रांसफर करने से पहले हिन्द महासागर में रोक लिया गया था.

ये भी पढ़ें:Amit Shah Fake Video: अमित शाह के एडिटेड वीडियो मामले में पुलिस का एक्शन, तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी को बुलाया दिल्ली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मदरसों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य, बंगाल में CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला
मदरसों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य, बंगाल में CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला
प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री शाह को 'गद्दार' बताने वाले बयान पर राहुल गांधी की मुसीबत, दिल्ली में दर्ज हो गई शिकायत
प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री शाह को 'गद्दार' बताने वाले बयान पर राहुल गांधी की मुसीबत, दिल्ली में दर्ज हो गई शिकायत
'उन खतरों से सतर्क, जो हमारी आंखों के सामने...', जम्मू कश्मीर में साजिशों पर क्या बोले LG मनोज सिन्हा
'उन खतरों से सतर्क, जो हमारी आंखों के सामने...', जम्मू कश्मीर में साजिशों पर क्या बोले LG मनोज सिन्हा
NEET पेपर लीक के खिलाफ NSUI का विरोध प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
NEET पेपर लीक के खिलाफ NSUI का विरोध प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

वीडियोज

Twisha Sharma Case: क्या खोलेगा दिशा केस का राज? | Breaking News | Justice For Twisha |
Modi Meloni | Rahul Gandhi on PM Modi: सरकार ने राहुल गांधी के बयान पर जताई कड़ी नाराजगी | Breaking
Trump Ultimatum | Iran-US War Update: यूक्रेन युद्ध के बीच पुतिन का चीन दौरा क्यों है बेहद अहम?
बेटी की मौत का सच जानना चाहता परिवार, कोर्ट से नहीं मिली राहत | Twisha Sharma Death Case | Breaking
Sansani | Crime News: दादा-दादी के हाथों से छीन कर मासूम को ले गए बदमाश |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका में सीक्रेट टॉक! तेहरान ने कहा- पाकिस्तान के जरिए बातचीत जारी, लेक‍िन...
ईरान-अमेरिका में सीक्रेट टॉक! तेहरान ने कहा- पाकिस्तान के जरिए बातचीत जारी, लेक‍िन...
दिल्ली-NCR में ऑटो-टैक्सी की हड़ताल आज से, ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ उतरे ड्राइवर्स
दिल्ली-NCR में ऑटो-टैक्सी की हड़ताल आज से, ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ उतरे ड्राइवर्स
ईरान में तबाही के बाद ट्रंप के टारगेट पर ये देश, तैनात कर दिया अमेरिकी युद्धपोत, बोले - 'उनकी नजरें...'
ईरान में तबाही के बाद ट्रंप के टारगेट पर ये देश, तैनात कर दिया युद्धपोत, बोले - 'उनकी नजरें...'
RICHEST CRICKETERS LIST: विराट कोहली ने अमीर क्रिकेटरों की सूची में धोनी को छोड़ा पीछे, जानिए नंबर 1 पर कौन, टॉप 5 की लिस्ट
विराट कोहली ने अमीर क्रिकेटरों की सूची में धोनी को छोड़ा पीछे, जानिए नंबर 1 पर कौन, टॉप 5 की लिस्ट
Karuppu BO Day 6: सूर्या की 'करुप्पु' ने छठे दिन किया बड़ा कमाल, जड़ दिया शतक, जानें- बजट वसूलने से रह गई कितनी दूर?
सूर्या की 'करुप्पु' ने छठे दिन किया कमाल, जड़ दिया शतक, जानें- बजट वसूलने से रह गई कितनी दूर?
Heatwave In India: तप रहा आसमान, जल रही धरती...दिल्ली-पटना से जयपुर तक, देश के बड़े शहरों में आज कितना रहेगा पारा, जानें
तप रहा आसमान, जल रही धरती...दिल्ली-पटना से जयपुर तक, देश के बड़े शहरों में आज कितना रहेगा पारा, जानें
शिकायत करते ही 2 मिनट में पहुंचा स्टाफ, रेलवे की सेवा देख हैरान रह गए यात्री- वीडियो वायरल
शिकायत करते ही 2 मिनट में पहुंचा स्टाफ, रेलवे की सेवा देख हैरान रह गए यात्री- वीडियो वायरल
क्या एक साथ Wireless और Wired Charger से चार्ज हो सकता है फोन? यह बात जान ली तो नहीं होगा नुकसान
क्या Wireless और Wired Charger से एक साथ चार्ज हो सकता है फोन? यह बात जान ली तो नहीं होगा नुकसान
Embed widget