एक्सप्लोरर

Exclusive: डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत का दिखा दम, फिलीपींस को डिलीवर हुई 3000 करोड़ कीमत की ब्रह्मोस मिसाइल

India Export Brahmos Missiles: भारत और फिलीपींस के बीच ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल के लिए दो साल पहले 375 मिलियन डॉलर (300 करोड़ रुपये) का सौदा हुआ था.

Brahmos Missile: भारत ने शुक्रवार (19 अप्रैल) को फिलीपींस को शक्तिशाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की पहली खेप डिलीवर कर दी है. देश के डिफेंस एक्सपोर्ट में इसे एक बड़े कदम के तौर पर देखा जा रहा है. एबीपी न्यूज के पास ब्रह्मोस मिसाइल के एक्सपोर्ट की एक्सक्लूसिव तस्वीरें हैं. इसमें देखा जा सकता है कि वायुसेना ने विशेष विमान से मिसाइलों को फिलीपींस पहुंचाया है. इस दौरान भारत और फिलीपींस के अधिकारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई है.

फिलीपींस को भारत की तरफ से क्रूज मिसाइलें ऐसे समय में मिली हैं, जब उसका चीन के साथ विवाद चल रहा है. दक्षिण चीन सागर में आए दिन फिलीपींस और चीन की नौसेना का आमना-सामना हो जा रहा है. माना जा रहा है कि फिलीपींस इन मिसाइलों को चीन की ओर तैनात कर सकता है, ताकि चीन की सेना से अपनी रक्षा कर सके. क्रूज मिसाइलों के लिए भारत और फिलीपींस के बीच दो साल पहले डील हुई थी. ये डील 375 मिलियन डॉलर (लगभग 3000 करोड़ रुपये) की थी. 


Exclusive: डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत का दिखा दम, फिलीपींस को डिलीवर हुई 3000 करोड़ कीमत की ब्रह्मोस मिसाइल

(भारतीय अधिकारी और फिलीपींस मरीन कॉर्प्स के जवान)

वायुसेना का ग्लोबमास्टर विमान मिसाइलों को लेकर पहुंचा फिलीपींस

भारतीय वायुसेना का सी-17 ग्लोबमास्टर मालवाहक विमान शुक्रवार को ब्रह्मोस मिसाइल की पहली खेप लेकर फिलीपींस पहुंचा. भारतीय दल में वायुसेना, नौसेना और ब्रह्मोस मिसाइल की टीम शामिल थी, जो डिलीवरी देने के लिए इस एशियाई देश में पहुंची. मिसाइलों को फिलीपींस मरीन कॉर्प्स को सौंपा गया. इस दौरान भारतीय दल में शामिल अधिकारियों ने फिलीपींस मरीन कॉर्प्स के जवानों को मिठाई खिलाकर मिसाइल मिलने की बधाई दी. 

एक साल में 32.5% बढ़ा भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट

भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट हर साल बढ़ता जा रहा है. वित्तीय वर्ष 2023-24 में भारत ने 2.63 अरब डॉलर यानी 21,083 करोड़ रुपये के हथियार और डिफेंस उपकरण विदेशों में एक्सपोर्ट किए. पिछले साल के मुकाबले इसमें 32.5% का इजाफा देखने को मिला. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 10 साल के कार्यकाल में भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट तेजी से बढ़ा है. वित्तीय वर्ष 2013-14 की तुलना में पिछले 10 सालों में रक्षा निर्यात में 31 गुना की बढ़ोतरी हुई है. 

क्या है ब्रह्मोस की खासियत?

फिलीपींस के अलावा अर्जेंटीना जैसे मुल्कों ने भी ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने में दिलचस्पी दिखई है. भारत और रूस के ज्वाइंट वेंचर ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड 'ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों' का प्रोडक्शन करता है. इस मिसाइल को पनडुब्बियों, जहाजों, विमानों या लैंड प्लेटफार्म से लॉन्च किया जा सकता है. ब्रह्मोस मिसाइल की रफ्तार 2.8 मैक की है या कहें आवाज की रफ्तार से तीन गुना ज्यादा तेजी के साथ ये टारगेट पर हमला कर सकती है. 

यह भी पढ़ें: भारत के ब्रह्मोस मिसाइल का विश्व में बज रहा है डंका, इन मुस्लिम देशों में बढ़ी डिमांड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस का बड़ा कदम, 19 जून को लगेगा 'मेगा जॉब फेयर', जानें सब कुछ
राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस का बड़ा कदम, 19 जून को लगेगा 'मेगा जॉब फेयर', जानें सब कुछ
TMC के बागी सांसदों की लिस्ट में जुड़ा नया नाम, सुदीप बंदोपाध्याय ने भी छोड़ा साथ? ममता बनर्जी को लग सकता है झटका
TMC के बागी सांसदों की लिस्ट में जुड़ा नया नाम, सुदीप बंदोपाध्याय ने भी छोड़ा ममता का साथ?
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह
‘डेटा की गलतियों के कारण असली वोटर लिस्ट से...’, तेलंगाना SIR पर ओवैसी ने जताई चिंता, जानें किसे दी चेतावनी
‘डेटा की गलतियों के कारण असली वोटर लिस्ट से...’, तेलंगाना SIR पर क्या बोले ओवैसी, जानें किसे दी चेतावनी

वीडियोज

Iran US War | Ceasefire Deal: ईरान के सामने ट्रंप ने टेकें घुटने! क्या जिनेवा में होगी महा-डील?
IAF Plane Crash : लैंडिंग के वक्त सेना का विमान क्रैश! | AN 32 | Jorhat | Breaking News| Air Force
IAF Plane Crash : Air Force का AN-32 क्रैश, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | Jorhat | Breaking News
US-Iran War Updates : US और ईरान के बीच 105 दिनों की तकरार खत्म ? | Trump | Iran Peace Deal 2026
Indian Ship Attacked in Hormuz News : 3 भारतीयों की मौत पर भड़का भारत, अमेरिका को कड़ा संदेश #war

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डेटा की गलतियों के कारण असली वोटर लिस्ट से...’, तेलंगाना SIR पर ओवैसी ने जताई चिंता, जानें किसे दी चेतावनी
‘डेटा की गलतियों के कारण असली वोटर लिस्ट से...’, तेलंगाना SIR पर क्या बोले ओवैसी, जानें किसे दी चेतावनी
चंडीगढ़: सेक्टर-11 के नामी मेडिकल स्टोर में फायरिंग, कैशियर को गोलियों से भूना, हालत नाजुक
चंडीगढ़: सेक्टर-11 के नामी मेडिकल स्टोर में फायरिंग, कैशियर को गोलियों से भूना, हालत नाजुक
IND vs AFG: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, धर्मशाला में ध्वस्त किया 37 साल पुराना रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, धर्मशाला में ध्वस्त किया 37 साल पुराना रिकॉर्ड
IAF Plane Crash: असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का प्लेन क्रैश, 5 जवान शहीद, जांच के आदेश
असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का प्लेन क्रैश, 5 जवान शहीद, जांच के आदेश
Ikka Release Date: सनी देओल और अक्षय खन्ना की 'इक्का' की रिलीज डेट आई, इस दिन मचेगी OTT पर तबाही!
सनी देओल और अक्षय खन्ना की 'इक्का' की रिलीज डेट आई, इस दिन मचेगी OTT पर तबाही!
भारतीय क्रू मेंबर्स को ले जा रहे शिप लियाकी फ्रीडम पर ओमान की खाड़ी में अमेरिका ने किया अटैक? MEA ने बताई हकीकत
भारतीय क्रू मेंबर्स को ले जा रहे शिप लियाकी फ्रीडम पर अमेरिका ने किया अटैक? MEA ने बताई हकीकत
केंद्रीय विद्यालयों में लागू होगा नया नियम, संस्कृत के लिए बनेगा अलग सेक्शन
केंद्रीय विद्यालयों में लागू होगा नया नियम, संस्कृत के लिए बनेगा अलग सेक्शन
Samsung Galaxy S25 Edge या iPhone 17e? खरीदने से पहले जान लें कौन है असली वैल्यू-फॉर-मनी किंग
Samsung Galaxy S25 Edge या iPhone 17e? खरीदने से पहले जान लें कौन है असली वैल्यू-फॉर-मनी किंग
Embed widget