एक्सप्लोरर

China on Bipin Rawat Death: CDS बिपिन रावत की मौत पर चीन की बेशर्मी, सरकारी अखबार में लिखा- हादसे के लिए भारतीय सेना जिम्मेदार

China on Bipin Rawat Death: सीडीएस बिपिन रावत की मौत के बाद चीनी सरकार ने अपने मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स के जरिए भारत की सेना के अनुशासन पर सवाल उठाए  हैं. जानिए ग्लोबल टाइम्स ने लेख में क्या लिखा है.

China on Bipin Rawat Death: भारत के पड़ोसी देश चीन का संवेदनहीन चेहरा सामने आया है. धोखेबाज चीन का शहादत के वक्त भी नैतिकता भूल गया है. सीडीएस बिपिन रावत की मौत के बाद चीनी सरकार ने अपने मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स के जरिए भारत की सेना के अनुशासन पर सवाल उठाए  हैं. जनरल रावत की मौत को चीन ने भारतीय सेना की खामी का नतीजा बताया है. जानिए ग्लोबल टाइम्स ने अपने लेख में क्या लिखा है.

ग्लोबल टाइम्स ने क्या लिखा?

ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है, ''हेलिकॉप्टर क्रैश में भारत के रक्षा प्रमुख की मौत ने न केवल भारतीय सेना में अनुशासन और युद्ध की तैयारियों की कमी को उजागर किया है. बल्कि देश के सैन्य आधुनिकीकरण को भी भारी झटका लगा है. चीन विरोधी भारत के एक रक्षा अधिकारी की मौत के बाद भी दोनों देशों के सीमावर्ती क्षेत्रों में भारत के आक्रामक रुख में बदलाव की संभावना नहीं है.''

ग्लोबल टाइम्स ने बिपिन रावत को बताया चीन विरोधी

ग्लोबल टाइम्स ने जो जहर उगला है, उसके मुताबिक जनरल बिपिन रावत को चीन विरोधी बताया गया है और भारतीय सेना में अनुशासन की कमी. दुनिया की टॉप प्रोपेशनल सेना में भारतीय सेना को शुमार किया जाता है, उसे चीन अनुशासनहीन सैन्य संस्कृति वाला बता रहा है. चीन कह रहा है भारतीय सेना ने एसओपी को फॉलो नहीं किया.

जिनपिंग सरकार के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स के संपादक हू शीजिन जी को क्या ये नहीं मालूम कि शहीद सैनिक भले ही दुश्मन देश का क्यों ना हो उसकी शहादत पर संगीनें भी झुक जाती हैं. जनरल बिपिन रावत के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए श्रीलंका के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ भारत पहुंच रहे हैं.. भूटान के सेना प्रमुख भी भारत आ रहे हैं, लेकिन चीन में ऐसी संवेदना का घोर अभाव है.

पूर्व थलसेना प्रमुख ने दिया चीन को जवाब

भारतीय सेना पर सवाल उठाने वाले ग्लोबल टाइम्स को पूर्व थलसेना प्रमुख वी पी मलिक ने जवाब दिया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, ''सामाजिक नैतिकता और मूल्यों की बड़ी कमी है, ऐसे में हम PLA से क्या उम्मीद कर सकते हैं? CDS बिपिन रावत की मौत पर चीनी मुखपत्र द्वारा असंवेदनशील और अनुचित टिप्पणी. कोई भी देश सहानुभूति और नैतिकता की ऐसी कमी कैसे दिखा सकता है? लेकिन ये चीन है. उनके पास मानवाधिकारों के हनन और युद्ध अपराध का इतिहास है.''

यह भी पढ़ें-

Bipin Rawat Death: हेलिकॉप्टर हादसे की सभी संभावित पहलुओं से की जा रही जांच, देश के 'सर्वश्रेष्ठ' एयर क्रैश जांचकर्ता कर रहे पड़ताल

औसत दर्जे का होना ठीक बात है: हेलिकॉप्टर हादसे में बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने अपने स्कूल के छात्रों को लिखे पत्र में कहा था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bangladesh Elections 2026: बांग्लादेश चुनाव में पुराना हो गया 'बैटल ऑफ बेगम्स', इस बार दो रहमानों के बीच सीधी टक्कर
बांग्लादेश चुनाव में पुराना हो गया 'बैटल ऑफ बेगम्स', इस बार दो रहमानों के बीच सीधी टक्कर
किसानों का कर्ज माफ, लखपति दीदियों को भी बड़ा तोहफा, राजस्थान बजट 2026 के ये हैं बड़े ऐलान
किसानों का कर्ज माफ, लखपति दीदियों को भी बड़ा तोहफा, राजस्थान बजट 2026 के ये हैं बड़े ऐलान
अमेरिका से हो गई बड़ी चूक, भारत के साथ ट्रेड डील की फैक्टशीट में गलती से जोड़ा ‘गूगल टैक्स’, बाद में उठाया ये कदम
अमेरिका से हो गई बड़ी चूक, भारत के साथ ट्रेड डील की फैक्टशीट में गलती से जोड़ा ‘गूगल टैक्स’, बाद में उठाया ये कदम
फिन एलन ऑन फायर! रिकॉर्ड तोड़ पारी से रचा नया कीर्तिमान, अभिषेक शर्मा को भी छोड़ा पीछे
फिन एलन ऑन फायर! रिकॉर्ड तोड़ पारी से रचा नया कीर्तिमान, अभिषेक शर्मा को भी छोड़ा पीछे

वीडियोज

Babri Masjid Construction: बंगाल, बाबरी और सियासी बवंडर, चुनाव के द्वार...बाबरी पर आर-पार
Top News: सुबह की बड़ी खबरें | Babri Masjid | Yogi Adityanath | Delhi News | Parliament Session
UP Budget 2026: आज खुलेगा योगी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट, किसका चमकेगा भाग्य? | Yogi Adityanath
Babri Masjid Construction: मुर्शिदाबाद में दिखेगी बाबरी मस्जिद की झलक; आज से शुरू होगा निर्माण
Online Food से Ola-Uber तक: अब ऐसे Measure होगी आपकी महंगाई | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bangladesh Elections 2026: बांग्लादेश चुनाव में पुराना हो गया 'बैटल ऑफ बेगम्स', इस बार दो रहमानों के बीच सीधी टक्कर
बांग्लादेश चुनाव में पुराना हो गया 'बैटल ऑफ बेगम्स', इस बार दो रहमानों के बीच सीधी टक्कर
किसानों का कर्ज माफ, लखपति दीदियों को भी बड़ा तोहफा, राजस्थान बजट 2026 के ये हैं बड़े ऐलान
किसानों का कर्ज माफ, लखपति दीदियों को भी बड़ा तोहफा, राजस्थान बजट 2026 के ये हैं बड़े ऐलान
अमेरिका से हो गई बड़ी चूक, भारत के साथ ट्रेड डील की फैक्टशीट में गलती से जोड़ा ‘गूगल टैक्स’, बाद में उठाया ये कदम
अमेरिका से हो गई बड़ी चूक, भारत के साथ ट्रेड डील की फैक्टशीट में गलती से जोड़ा ‘गूगल टैक्स’, बाद में उठाया ये कदम
फिन एलन ऑन फायर! रिकॉर्ड तोड़ पारी से रचा नया कीर्तिमान, अभिषेक शर्मा को भी छोड़ा पीछे
फिन एलन ऑन फायर! रिकॉर्ड तोड़ पारी से रचा नया कीर्तिमान, अभिषेक शर्मा को भी छोड़ा पीछे
Subedaar Teaser Out: एक्शन अवतार में दिखे अनिल कपूर, फैंस बोले- एकदम झक्कास
सूबेदार का टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में दिखे अनिल कपूर, फैंस बोले- एकदम झक्कास
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
क्या है पश्चिम बंगाल की युवा साथी योजना, इसमें किन लोगों को मिलते हैं हर महीने 1500 रुपये?
क्या है पश्चिम बंगाल की युवा साथी योजना, इसमें किन लोगों को मिलते हैं हर महीने 1500 रुपये?
Kefir vs Yogurt: दही से कितना अलग होता है केफिर, यह कितना फायदेमंद?
दही से कितना अलग होता है केफिर, यह कितना फायदेमंद?
Embed widget