एक्सप्लोरर

भारत ने फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकी की हत्या की निंदा की, तालिबान ने शव आईसीआरसी को सौंपा

तालिबान ने भारतीय फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकी का शव अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस समिति (ICRC) को सौंप दिया है. सूत्रों के मुताबिक, भारतीय अधिकारी शव को वापस लाने के लिए काम कर रहे हैं.

भारत ने भारतीय फोटो पत्रकार दानिश सिद्दीकी की हत्या की निंदा की है. समाचार एजेंसी रॉयटर के लिए काम करने वाले पुलित्जर पुरस्कार विजेता भारतीय फोटो पत्रकार दानिश सिद्दीकी की मौत शुक्रवार को अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में पाकिस्तान से लगे एक ‘बॉर्डर क्रॉसिंग’ के पास अफगान सैनिकों और तालिबान आतंकवादियों के बीच भीषण लड़ाई की कवरेज करने के दौरान हुई.

यूएनएससी में विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा, “हम भारतीय फोटो पत्रकार दानिश सिद्दीकी की हत्या की निंदा करते हैं, जब वह कल अफगानिस्तान के कंधार में रिपोर्टिंग असाइनमेंट पर थे. मैं उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.”

तालिबान ने सौंपा दानिश सिद्दीकी का शव

वहीं, दानिश सिद्दीकी का शव तालिबान ने अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस समिति (आईसीआरसी) को सौंप दिया है. सूत्रों ने शुक्रवार को कहा कि तालिबान द्वारा रेडक्रॉस समिति को शव सौंपे जाने की सूचना भारत को दे दी गई है और भारतीय अधिकारी पत्रकार के शव को वापस लाने के लिए काम कर रहे हैं. इस संबंध में एक सूत्र ने कहा, ‘‘हमें सूचना मिली है कि तालिबान ने शव आईसीआरसी को सौंप दिया है. हम अफगान अधिकारियों और आईसीआरसी के साथ मिलकर शव को वापस लाने के लिए काम कर रहे हैं.’’

सूत्रों ने बताया कि काबुल स्थित भारतीय दूतावास सिद्दीकी का शव वापस लाने के लिए अफगान अधिकारियों के संपर्क में है. इससे पहले, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि सरकार फोटो पत्रकार के परिवार के संपर्क में है. अफगानिस्तान के मीडिया प्रतिष्ठान तोलो न्यूज ने सूत्रों के हवाले से कहा कि सिद्दीकी कंधार के स्पिन बोल्दाक जिले में लड़ाई को कवर करते हुए मारे गए.

दानिश ने मास कम्युनिकेशन का कोर्स एमसीआरसी जामिया मिल्लिया इस्मलामिया नई दिल्ली से किया था. उसके बाद वो टीवी रिपोर्टर के तौर पर वो अलग-अलग टीवी चैनलों से जुड़े. इसके बाद वो फोटोग्राफी के क्षेत्र में उतरे. दिल्ली में पैदा हुए और बढ़े हुए दानिश का परिवार जामिया यूनिवर्सिटी के पास के इलाके गफ्फार मंज़िल में रहता है. उनकी पत्नी जर्मन हैं और दो बच्चे हैं.

क्या तालिबान को नियंत्रित कर रहा है पाकिस्तान, इस सवाल से मुंह छिपाकर चले गए पीएम इमरान खान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे एयरपोर्ट पर इंडियन एयरफोर्स के एयरक्राफ्ट की हार्ड लैंडिंग, रनवे किया गया बंद, IAF ने क्या बताया?
पुणे एयरपोर्ट पर इंडियन एयरफोर्स के एयरक्राफ्ट की हार्ड लैंडिंग, रनवे किया गया बंद, IAF ने क्या बताया?
Iran-US War: तेल-LPG की टेंशन खत्म? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने से भारत को होगा बड़ा फायदा, जानें पूरी बात
तेल-LPG की टेंशन खत्म? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने से भारत को होगा बड़ा फायदा, जानें पूरी बात
West Bengal Election 2026: 'भाजपा उम्मीदवारों के पर्चे बांट रहे CRPF के जवान', बंगाल में वोटिंग से पहले TMC ने CEC ज्ञानेश कुमार को लिखी चिट्ठी
'BJP उम्मीदवारों के पर्चे बांट रहे CRPF के जवान', बंगाल चुनाव से पहले TMC ने CEC को लिखी चिट्ठी
Tamil Nadu Accident: तमिलनाडु में भीषण हादसा, गहरी खाई में गिरी टूरिस्ट वैन, 9 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
तमिलनाडु में भीषण हादसा, गहरी खाई में गिरी टूरिस्ट वैन, 9 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

वीडियोज

Sansani: VIP रौब की डरावनी पिक्चर ! | MP News | MLA
Breaking News: ईरान ने खोला होर्मुज, युद्ध खत्म? | Iran Israel US War | Trump | Netanyahu
Women's Reservation Bill गिरने के बाद Amit Shah का आया बयान | Breaking | BJP | Congress
Women's Reservation Bill: गिर गया महिला आरक्षण और परिसीमन बिल | Congress | Breaking
Women Reservation Bill: बीच संसद Amit Shah ने स्पीकर से क्यों की ये खास अपील? | Parliament Session

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hormuz Crisis: 'अमेरिका ने नाकेबंदी नहीं हटाई तो...', होर्मुज में जहाजों की छूट के बाद ईरान ने फिर दी ट्रंप को धमकी
'अमेरिका ने नाकेबंदी नहीं हटाई तो...', होर्मुज में जहाजों की छूट के बाद ईरान ने फिर दी ट्रंप को धमकी
गिर गया महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल, टूट गई 50% आबादी की उम्मीद, पक्ष में पड़े 298 वोट
गिर गया महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल, टूट गई 50% आबादी की उम्मीद, पक्ष में पड़े 298 वोट
महिला आरक्षण बिल गिरा तो अपर्णा यादव ने जलाया सपा-कांग्रेस का झंडा, कहा- देश माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरा तो अपर्णा यादव ने जलाया सपा-कांग्रेस का झंडा, कहा- देश माफ नहीं करेगा
IPL 2026 में RCB के टिकट की कालाबाजारी, कीमत 15 से 19 हजार; कैंटीन कर्मचारी गिरफ्तार
IPL 2026 में RCB के टिकट की कालाबाजारी, कीमत 15 से 19 हजार; कैंटीन कर्मचारी गिरफ्तार
क्या नहीं बनेगी 'हेरा फेरा 3'? अक्षय कुमार ने दिया बड़ा अपडेट, बोले- 'शायद हमारे बूढ़े होने तक....'
क्या नहीं बनेगी 'हेरा फेरा 3'? अक्षय कुमार ने दिया बड़ा अपडेट, बोले- 'शायद हमारे बूढ़े होने तक....'
Iran-US War: तेल-LPG की टेंशन खत्म? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने से भारत को होगा बड़ा फायदा, जानें पूरी बात
तेल-LPG की टेंशन खत्म? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने से भारत को होगा बड़ा फायदा, जानें पूरी बात
AI का ज्यादा यूज करने वाले संभल जाएं, आपकी नींद उड़ा देगी यह नई स्टडी
AI का ज्यादा यूज करने वाले संभल जाएं, आपकी नींद उड़ा देगी यह नई स्टडी
Territorial Army Recruitment 2026: 161 पदों पर भर्ती, रिटायर्ड उम्मीदवारों के लिए मौका, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया
161 पदों पर भर्ती, रिटायर्ड उम्मीदवारों के लिए मौका, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया
Embed widget