एक्सप्लोरर

एलएसी पर बिना हथियार पेट्रोलिंग करते दिखे चीनी सैनिक, सर्दियों की तैयारी का प्रोपेगैंडा वीडियो जारी

एक तरफ तो चीन बातचीत के जरिए एलएसी विवाद सुलझाने का दम भर रहा है, वहीं अपने सैनिकों को सर्दियों के लिए तैयार कर रहा है. लेकिन यहां पर आपको बता दें कि चीन की इन्हीं हरकतों को देखते हुए भारतीय सेना ने सर्दियों के लिए अपने ऑप्स-लॉजिस्टिक की तैयारी पहले ही पूरी कर ली थी.

नई दिल्ली: एलएसी पर चल रही तनातनी के बीच चीनी मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें चीनी सैनिकों की सर्दियों से लड़ने की तैयारियों को दिखाया गया है. लेकिन खास बात ये है कि वीडियो में जो सैनिक पैट्रोलिंग करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं, वे सर्दियों के गियर में तो दिखाई पड़े, लेकिन उनके हाथों में कोई हथियार नहीं. ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि जब एलएसी पर भारत से टकराव चल रहा है, तो चीनी सैनिक बिना हथियारों के कौन सा शांति का पाठ पढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं. क्या ये वीडियो चीनी सेना के प्रोपेगेंडा का हिस्सा तो नहीं.

‘ग्लेयर-रिड्यूसिंग लेंस, मल्टीफंक्शनल केतली, ठंड से बचाने वाले कपड़े...ये सब उन पीएलए सैनिकों के लिए है जो तिब्बत के पठार में पैट्रोलिंग (गश्त) करेंगे.’ ये कहना है चीनी मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स का, जिसने चीनी सैनिकों का वीडियो जारी करते हुए अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा. करीब डेढ़ मिनट के इस वीडियो में हैरानी की बात ये है कि चीनी सैनिकों के हाथों में कोई हथियार नहीं है. जबकि अब तक ग्लोबल टाइम्स और चीनी सेना ने जो वीडियो जारी किए, उनमें खाना बनाते और खाते हुए भी चीनी सैनिक कंधों पर राइफल और सिर पर हेलमेट पहनते दिखे हैं. ऐसे में इस वीडियो की सत्यता पर थोड़ा विश्वास करना मुश्किल है.

साफ है कि चीन दुनिया को दिखाने की कोशिश कर रहा है कि वो कितना शांति-प्रिय देश है और उसकी सेना भारत से सटी लाइन ऑफ एक्चुयल कंट्रोल (एलएसी) पर टकराव नहीं चाहती है. जबकि पूरी दुनिया देख चुकी है कि उसकी सेना किस तरह से हाथों में मध्यकालीन भाले और बर्छी जैसे बर्बर हथियार लेकर भारतीय सीमा की तरफ आती है. यही नहीं भारत और चीन के विदेश मंत्रियों की 10 सितंबर की बैठक से पहले भी चीनी सेना ने एलएसी पर हवाई फायरिंग की थी.

आपको बता दें कि एक तरफ तो चीन बातचीत के जरिए एलएसी विवाद सुलझाने का दम भर रहा है, वहीं अपने सैनिकों को सर्दियों के लिए तैयार कर रहा है. लेकिन यहां पर आपको बता दें कि चीन की इन्हीं हरकतों को देखते हुए भारतीय सेना ने सर्दियों के लिए अपने ऑप्स-लॉजिस्टिक की तैयारी पहले ही पूरी कर ली थी. एबीपी न्यूज ने हाल ही में दिखाया था कि किस तरह भारतीय सेना ने स्पेशल जैकेट्स, बूट्स, ग्लब्स, गोग्लस और आर्टिक टैंट फॉरवर्ड लोकेशन में पहुंचा दिए हैं, ताकि एलएसी के कड़ाके की ठंड से लड़ा जा सके. भारतीय सेना ने करीब 14 महीने का स्पेशल राशन सहित हथियार और गोला-बारूद स्टोर कर रख लिया है.

गौरतलब है कि सोमवार से शुरू हो रहे भारतीय सेना के चार दिवसीय आर्मी कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में भी एलएसी पर तैनात सैनिकों की जरूरतों को लेकर गहन चर्चा की जा रही है.

सीमा पर चीन से चल रही तनातनी के बीच थलसेना प्रमुख की अगुवाई में चार दिनों तक चलने वाले इस सम्मलेन में कॉलेजिएट-प्रणाली के जरिए सेना के सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर पॉलिसी तैयार की जा रही है. खुद रक्षा मंत्री और सीडीएस सहित वायुसेना प्रमुख और नौसेनाध्यक्ष भी सम्मेलन को संबोधित करेंगे. पहली बार अंडमान निकोबार कमान के प्रमुख भी इस सम्मलेन में शिरकत करेंगे और पूरा एक दिन बॉर्डर पर चल रहे निर्माण-कार्यों की समीक्षा के लिए निश्चित किया गया है.

साल में दो बार होने वाली थलसेना के इस शीर्ष सम्मेलन में सह-सेनाध्यक्ष सहित सभी सातों कमान के प्रमुख (आर्मी कमांडर्स), सेना-मुख्यालय में तैनात प्रिंसिपल स्टॉफ ऑफिसर्स (पीएसओ) और वरिष्ठ सैन्य अधिकारी शामिल हैं. इन चार दिनों में थलसेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे के नेतृत्व में सेना की ऑपरेशनल तैयारियों सहित सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर एक साथ मिलकर नीति निर्धारण की जाएगी. इन विषयों में चीन से एलएसी पर चल रहा तनाव, एलओसी पर सेना की तैयारी और कश्मीर सहित आंतरिक सुरक्षा शामिल है. इस दौरान पहला दिन सेना से जुड़े मानव संसाधन प्रबंधन के मुद्दे पर चर्चा होगी.

भारतीय सेना की तैयारियों को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (नेशनल सिक्योरिटी एडवायज़र यानि एनएसए) अजीत डोवाल के उस कथन के संदर्भ में देखना चाहिए, जिसमें उन्होनें कहा था कि भारत को जहां भी खतरा होगा वहां लड़ेगा, चाहे फिर भारत की धरती पर हो या विदेश की. एनएसए अजीत डोवाल ने ये बयान रविवार को ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन के आश्रम में दिया था. हालांकि, बाद में इस बात की सफाई भी सामने आई थी कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का ये बयान चीन के संदर्भ में नहीं देखा जाना चाहिए.

इस बीच ग्लोबल टाइम्स में उन ‘विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स’ का खंडन किया गया है, जिसमें ये कहा गया है कि चीनी सेना ने भारत के 20 सैनिकों का अपहरण कर बंधक बनक लिया है. हालांकि, ग्लोबल टाइम्स ने ये साफ नहीं किया कि वे कौन सी विदेशी मीडिया है, जहां इस तरह की खबर छपी है.

यहां पर आपको ये भी बता दें कि दो दिन बाद (28-29 अक्टूबर) को संसद समिति का एक खास प्रतिनिधिमंडल हाई-ऑल्टिट्यूड में सैनिकों की स्पेशल क्लोथिंग और राशन के लिए लेह-लद्दाख के दौरे पर जा रहा है.

ये भी पढ़ें: 

पराली जलाने की समस्या से निपटने के लिए केंद्र बनाएगा नई संस्था, SC ने प्रस्ताव पर जताया संतोष 

CM उद्धव के 'गांजा खेत' वाले बयान पर कंगना का पलटवार, कहा- तुच्छ आदमी, आनी चाहिए शर्म 

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने कॉमनवेल्थ चैंपियंस से की मुलाकात
PM मोदी ने कॉमनवेल्थ चैंपियंस से की मुलाकात
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेश होंगे चार अहम बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेश होंगे चार अहम बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
Xप्लेन: 'पैसे खत्म हो गए, उधार लेता हूं', भारत में कैसे पड़ रही बेरोजगारी और कर्ज की दोहरी मार?
'पैसे खत्म हुए, उधार लेता हूं', भारत में कैसे पड़ रही बेरोजगारी और कर्ज की दोहरी मार?
छात्रों पर लाठीचार्ज का कौन जिम्मेदारी? कांग्रेस ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा
छात्रों पर लाठीचार्ज का कौन जिम्मेदारी? कांग्रेस ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget