एक्सप्लोरर

बालाकोट एयर स्ट्राइक से जुड़े वीडियो पर IAF ने कहा- प्रमोशनल वीडियो था, असली नहीं

इंडियन एयरफोर्स के चीफ आर के एस भदौरिया के मुताबिक सरकार अगर आदेश देगी तो भारतीय वायुसेना एक बार फिर से बालाकोट आतंकी कैंप पर हमला कर सकती है.

नई दिल्लीः भारतीय वायुसेना की सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस में बालाकोट एयर स्ट्राइक से जुड़ा एक वीडियो चलाने को लेकर बवाल खड़ा हो गया. वायुसेना प्रमुख आर के एस भदौरिया के संबोधन से पहले बालाकोट स्ट्राइक से जुड़ा एक वीडियो चलाया गया जिसमें हमले का ग्राफिक चलाया गया और आखिर में बालाकोट की सैटेलाइट इमेज चलाई गई. लेकिन बाद में आर के एस भदौरिया ने साफ किया कि ये स्ट्राइक का ओरिजनल वीडियो नहीं है. ये एक 'प्रोमोशनल' वीडियो है लेकिन उन्होनें इतना जरूर कहा कि वायुसेना के पास स्ट्राइक से जुड़े सबूत हैं.

मीडिया को संबोधित करते हुए आर के एस भदौरिया ने कहा कि सरकार अगर आदेश देगी तो भारतीय वायुसेना एक बार फिर से बालाकोट आतंकी कैंप पर हमला कर सकती है. उऩसे सवाल पूछा गया था कि इस तरह की रिपोर्ट सामने आ रही हैं कि जैश ए मोहम्मद ने एक बार फिर से बालाकोट में आतंकियों की ट्रेनिंग शुरू कर दी है. आपको बता दें कि पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले में हुए हमले के बाद वायुसेना ने बालाकोट में जैश ए मोहम्मद के आतंकी कैंप पर एयर स्ट्राइक की थी जिसमें माना जाता है कि बड़ी तादाद में आतंकी मारे गए थे.

बालाकोट एयर स्ट्राइक पर प्रतीकात्मक वीडियो जारी, वायुसेना ने कहा- हम हर चुनौती और कार्रवाई के लिए तैयार

भदौरिया ने इस सवाल पर कि पाकिस्तान में 40 आतंकी कैंप सक्रिय हैं, भदौरिया ने कहा कि हम सरकार द्वारा दी गई किसी भी जिम्मेदारी (यानि आतंकी कैंपों पर एयर स्ट्राइक) के लिए तैयार हैं.

चार दिन पहले वायुसेना की कमान संभालने वाले भदौरिया ने पिछले एक साल में वायुसेना की उपलब्धियों में सबसे पहले बालाकोट एयर स्ट्राइक को ही गिनाया. साथ ही उन्होंने बालाकोट एयर स्ट्राइक के अगले दिन (27 फरवरी) पाकिस्तानी वायुसेना से हुई डॉगफाइट का भी जिक्र करते हुए कहा कि भले ही हमारा एक मिग 21 क्रैश हो गया हो लेकिन हमने पाकिस्तान का एक एफ16 मार गिराया था.

महाराष्ट्र: सीएम फडणवीस ने नागपुर साउथ वेस्ट सीट से भरा पर्चा, नितिन गडकरी भी रहे मौजूद

इस सवाल के जवाब में कि पाकिस्तान से डॉ़गफाइट के दौरान विंग कमांडर अभिनंदन का रेडिया कम्युनिकेशन जाम कर दिया गया था, भदौरिया ने कहा कि वायुसेना अब सिक्योर आरटी (रेडियो कम्युनिकेशन) पर काम कर रही है.

बडगाम क्रैश: 27 फरवरी को ही श्रीनगर के करीब बडगाम में फ्रेंडली-फायर में मार गिराए गए मी17 हेलीकॉप्टर को उन्होंने बड़ी गलती मानते हुए कहा कि इस मामले में कोर्ट ऑफ इंक्वायरी में दो अधिकारियों को आरोपी माना गया है. उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में ऐसी घटनाएं ना हो इसके लिए उपयुक्त कदम उठाए जा रहे हैं.

हरियाणा चुनाव: कांग्रेस और बीजेपी से रिजेक्ट नेताओं के भरोसे दुष्यंत चौटाला की 'नाव'

फिफ्थ जेनेरेशन एयरक्राफ्ट नहीं करेंगे इम्पोर्ट, डीआरडीओ के एमका (एएमसीए) का करेंगे इंतजार: वायुसेना प्रमुख भदौरिया ने कहा कि भारत पांचवे पीढ़ी के फाइटर जेट (फिफ्थ जेनरेशन स्टील्थ एयरक्राफ्ट) को किसी दूसरे देश से नहीं खरीदेंगे. बल्कि डीआरडीओ और एरोनोटिकल डिवलेपमेंट एजेंसी द्वारा तैयार किया जाने वाला स्वदेशी एडवांस मीडियम कॉम्बेट एयरक्राफ्ट (एमका) को ही वायुसेना में शामिल करेंगे. आपको बता दें कि एमका फाइटर जेट अभी डिजाइन स्टेज में है और डिजाइन पूरा होने के बाद एचएएल उसका निर्माण करेगा.

नोट: हमारे स्टोरी/वीडियो में इस प्रोमोशनल वीडियो को असली बताया गया था, लेकिन वायुसेना प्रमुख की सफाई के बाद अब इसमें सुधार कर दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
'जब अमित शाह बोलेंगे तो...', विपक्ष को किरेन रिजिजू ने दी सीधी चेतावनी
'जब अमित शाह बोलेंगे तो...', विपक्ष को किरेन रिजिजू ने दी सीधी चेतावनी
सत्ता का प्रभावी ढंग से..., PM मोदी की 45 सांसदों से मुलाकात, ब्रेकफास्ट पर दिया ये मंत्र
सत्ता का प्रभावी ढंग से..., PM मोदी की 45 सांसदों से मुलाकात, ब्रेकफास्ट पर दिया ये मंत्र
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Gen-Z से बोले राहुल गांधी
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Gen-Z से बोले राहुल गांधी

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget