एक्सप्लोरर
गुड़गांव प्रशासन ने डेरा प्रमुख की संपत्तियों और बैंक खातों की जानकारियां जुटाई
पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने आदेश दिया था कि हरियाणा और अन्य राज्यों में डेरा समर्थकों की तरफ से संपत्ति को पहुंचाए गए नुकसान की भरपाई डेरा प्रमुख की संपत्तियों को जब्त करके की जाएं.

गुड़गांव: गुड़गांव प्रशासन ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष संपत्तियों और बैंक खातों की शनिवार को जानकारी जुटाई. पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने आदेश दिया था कि हरियाणा और अन्य राज्यों में डेरा समर्थकों की तरफ से संपत्ति को पहुंचाए गए नुकसान की भरपाई डेरा प्रमुख की संपत्तियों को जब्त करके की जाएं. इसके बाद यह कदम उठाया गया है. गुड़गांव के उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने सभी सब डिविजनल मजिस्ट्रेट और तहसीलदारों को सभी संबंधित रिकॉर्ड जुटाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा, ‘‘हमने इस बात के भी निर्देश दिए हैं कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि डेरा सच्चा सौदा की कोई भी संपत्ति खरीदी और बेची ना जाए. जानकारी को राज्य सरकार के जरिए उच्च न्यायालय भेजा जाएगा.’’ उन्होंने कहा कि गुड़गांव में स्थित डेरा सच्चा सौदा के ‘चर्चा घर’ पर संबंधित एसडीएम नजर रख रहे हैं. अधिकारी ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की भी अपील की.
और पढ़ें























