एक्सप्लोरर

G 20 Summit: 'G-20 का काम दिल्ली सरकार के फंड से करवाया', बोले कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज

G20 India 2023: दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने राष्ट्रीय राजधानी में जी 20 की तैयारियों को लेकर कहा कि यह बहुत बड़ा मौका है. ऐसे मौके पर हम कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते.

G 20 Summit: जी-20 सम्मेलन को लेकर दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार की ओर से पुरानी दिल्ली में बड़े स्तर पर विकास के कार्य कराए गए हैं. मिर्जा गालिब की विरासत को सहेजते हुए उनकी हवेली के जीर्णोद्धार का कार्य कराया गया है. डेढ़ दशक बाद टाउन हॉल के जीर्णोद्धार का कार्य हुआ है. दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज और मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने पुरानी दिल्ली में किए गए कार्यों का निरीक्षण किया.

 निगम अधिकारियों को टाउन हॉल, चांदनी चौक, मिर्जा गालिब की हवेली में सौंदर्यीकरण और लाइटिंग करने के निर्देश दिए. इस दौरान मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर निगम और दिल्ली सरकार पूरी तरह से तैयारियों में लगी हुई है. मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने कहा कि दिल्ली के मुख्य बाजार दिल्ली की सांस्कृतिक धरोहर के प्रतीक हैं. जी-20 के जरिए विदेशी मेहमान हमारी विरासत, संस्कृति और इतिहास से अवगत होंगे.

चांदनी चौक का निरीक्षण
दिल्ली के अंदर जी-20 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज और दिल्ली की मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय ने सोमवार (28 अगस्त) को चांदनी चौक इलाके का निरीक्षण किया. सबसे पहले टाउन हॉल का निरीक्षण किया. दिल्ली नगर निगम की तरफ से इसकी मरम्मत करायी गई है. G-20 समिट से पहले इसे सजाया जाएगा. 

इसके बाद शहरी विकास मंत्री और मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने मिर्जा ग़ालिब की हवेली का निरीक्षण किया. यहां पर भी निगम ने गालिब की विरासत को सहेजने का काम किया है. इससे विदेशों से आने वाले लोग अच्छी यादें लेकर जाएंगे. इसके साथ ही मिर्जा गालिब के इतिहास से परिचित होंगे.

इस दौरान मंत्री सौरभ भारद्वाज और डॉ. शैली ओबरॉय ने दिल्ली सरकार की ओर से चांदनी चौक के अंदर कराए गए पुर्ननिर्माण कार्यों का जायजा लिया. केजरीवाल सरकार के द्वारा कराए गए कार्यों के बाद चांदनी चौक की पूरी सूरत बदल गई है. आखिर में देर शाम को मंत्री सौरभ भारद्वाज और मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय ने ग्रेटर कैलाश पार्ट-2 के एम ब्लॉक मार्केट के पास स्थित G-20 पार्क का निरीक्षण किया. पार्क को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है.

...और क्या बोले सौरभ भारद्वाज?
दिल्ली सरकार के शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, ''सीएम अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर निगम और दिल्ली सरकार पूरी तरह से तैयारियों में लगी हुई है. सीएम अरविंद केजरीवाल का मानना है कि जो भी विदेशी मेहमान दिल्ली आएं, वह दिल्ली वालों की मेहमान नवाजी और दिल्ली वालों का प्यार अपने साथ लेकर जाएं. दिल्ली वालों को याद रखें.''

उन्होंने आगे कहा, ''यह देश और दिल्ली के लिए बहुत बड़ा मौका है. ऐसे मौके पर दिल्ली सरकार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती, जिससे देश का नाम किसी भी तरीके से कमजोर हो. सभी विभागों को मुख्यमंत्री की तरफ से निर्देश दिए गए कि जहां-जहां पर भी सैलानी आएंगे, उनका सौंदर्यीकरण किया जाए. सीएम के निर्देश पर पुनर्निर्माण किया गया है. हरियाली और फूलों से सड़कों को सजाया गया है. G-20 के लिए पूरी तरह से दिल्ली तैयार है.''

'दिल्ली सरकार अपना पैसा खर्च कर रही'
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हम भारतवासियों को G-20 की मेजबानी का मौका मिला है. हम गर्मजोशी के साथ सैलानियों का स्वागत करेंगे, ताकि वह दिल्ली की मेहमान नवाजी को याद रखें. दिल्ली नगर निगम से जुड़ी चीजों पर खुद एमसीडी और पीडब्ल्यूडी से जुड़ी चीजों पर दिल्ली सरकार अपना पैसा खर्च कर रही है.

दिल्ली की मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने कहा कि ग़ालिब की हवेली और दिल्ली के मुख्य बाजार दिल्ली की सांस्कृतिक धरोहर के प्रतीक हैं. स्थानीय विधायक और पार्षद सौंदर्यीकरण के कामों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे देश को इस बार G-20 की मेहमान नवाजी करने का मौका मिला है. दिल्ली में हर स्तर पर तैयारी की गई है. सड़कों के सौंदर्यीकरण से लेकर के उनका पुनर्निर्माण किया गया है. इसके अलावा कुछ-कुछ पार्कों में भी सौंदर्यीकरण के काम किए गए हैं. जी-20 में बाहर के जो प्रतिनिधि आएंगे तो वह हमारी क़ीमती विरासत, संस्कृति और इतिहास से अवगत होंगे.

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी से फोन पर की बात, कहा- विदेश मंत्री लेंगे G20 सम्मेलन में हिस्सा

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 10 Live: लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा, सदन का कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
Live: लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा, सदन का कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
CJP मार्च में घायल हुए पुलिसकर्मियों के परिजन कैमरे के सामने आए, बेटी बोली- 'मेरे पापा को...'
CJP मार्च में घायल हुए पुलिसकर्मियों के परिजन कैमरे के सामने आए, बेटी बोली- 'मेरे पापा को...'
शहजाद पूनावाला ने दिया भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा? X के अकाउंट में किया बदलाव
शहजाद पूनावाला ने दिया भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा? X के अकाउंट में किया बदलाव
फिर गरमाया कावेरी जल विवाद: तमिलनाडु को पानी छोड़ने के विरोध में कर्नाटक बंद की चेतावनी
फिर गरमाया कावेरी जल विवाद: तमिलनाडु को पानी छोड़ने के विरोध में कर्नाटक बंद की चेतावनी

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget