एक्सप्लोरर

Manmohan Singh News: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की तबीयत स्थिर, एम्स में इलाज जारी, पवार और गहलोत समेत कई नेताओं ने की स्वस्थ होने की कामना

Manmohan Singh Health News: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है. जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है.

Manmohan Singh Health Update: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती करवाया गया है. फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं. इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार समेत कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने मनमोहन सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.

किसने क्या कहा?

एक सूत्र ने बताया, ''दो दिन पहले उन्हें बुखार आया था. बुधवार को चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें भर्ती कराया गया है. चिकित्सकों की देखरेख में उन्हें रखा गया है. चिंता की कोई बात नहीं है.'' वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी ने ट्वीट किया, ''पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के जल्द स्वस्थ होने और अच्छी सेहत की कामना करता हूं.'' वहीं कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, ''मनमोहन सिंह जी के जल्द और पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना करती हूं.''

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, ''अस्पताल में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के बारे में जानकारी मिली. मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. वह जल्दी ठीक हो कर घर आ जाएं.''  वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, ''पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के पूर्ण और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.''

एम्स का बयान

मनमोहन सिंह के भर्ती होने के बाद एम्स की ओर से बयान जारी किया गया. अस्पताल प्रशासन ने कहा, ''89 साल के कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री मनमोहन सिंह को बुखार के कारण दिल्ली के एम्स में भर्ती किया गया है. फिलहाल, उनकी हालत स्थिर बनी हुई है.'' एम्स में भर्ती होने के बाद कई बीजेपी नेताओं ने भी उनके स्वस्थ होने की कामना की.

Pragya Thakur News: भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर महिला खिलाड़ियों के साथ खेलती नजर आईं कबड्डी, देखें VIDEO

Karnataka Politics: एक वीडियो की वजह से कर्नाटक कांग्रेस में कैसे हुआ बवाल, जानें?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भाजपा ने अब तक किसे-किसे बनाया अध्यक्ष, नितिन नबीन को क्यों सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जानें सब कुछ
भाजपा ने अब तक किसे-किसे बनाया अध्यक्ष, नितिन नबीन को क्यों सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जानें सब कुछ
केएल राहुल ने लिया महादेव का आशीर्वाद, IND-NZ तीसरे वनडे से पहले किए महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन
केएल राहुल ने लिया महादेव का आशीर्वाद, IND-NZ तीसरे वनडे से पहले किए महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
BJP का कब चुना जाएगा अध्यक्ष? सामने आई तारीख, नोटिफिकेशन जारी
BJP का कब चुना जाएगा अध्यक्ष? सामने आई तारीख, नोटिफिकेशन जारी

वीडियोज

BMC Election Result 2026: BMC चुनाव के क्या मायने? | Vote Counting | BJP
BMC Election Result 2026: BJP की बंपर जीत..BMC चुनाव में कहां चूक गए Thackrey Brothers?
BMC Election Result 2026: बीजेपी के जश्न में अचानक 'मोदी' बनकर कौन पहुंचा? | Vote Counting | BJP
Mumbai BMC Election Results 2026: BMC चुनाव में NCP का नहीं खुला खाता..नेता ने की फडणवीस की तारिफ
Mumbai BMC Election Results 2026: BMC में बड़ी जीत के बाद Fadnavis ने किसे दिया जीत क्रेडिट? | NCP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भाजपा ने अब तक किसे-किसे बनाया अध्यक्ष, नितिन नबीन को क्यों सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जानें सब कुछ
भाजपा ने अब तक किसे-किसे बनाया अध्यक्ष, नितिन नबीन को क्यों सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जानें सब कुछ
केएल राहुल ने लिया महादेव का आशीर्वाद, IND-NZ तीसरे वनडे से पहले किए महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन
केएल राहुल ने लिया महादेव का आशीर्वाद, IND-NZ तीसरे वनडे से पहले किए महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
BJP का कब चुना जाएगा अध्यक्ष? सामने आई तारीख, नोटिफिकेशन जारी
BJP का कब चुना जाएगा अध्यक्ष? सामने आई तारीख, नोटिफिकेशन जारी
BJP National President Election: क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
दो साल में 9.68 लाख सड़क हादसों के साथ टॉप पर भारत, चीन-अमेरिका भी पीछे छूटे
दो साल में 9.68 लाख सड़क हादसों के साथ टॉप पर भारत, चीन-अमेरिका भी पीछे छूटे
Iran US Tension: ईरान के आसपास कितने देशों में मौजूद हैं अमेरिकी एयरबेस, क्या यहां से हमला करने से पहले ट्रंप को लेनी होगी परमीशन?
ईरान के आसपास कितने देशों में मौजूद हैं अमेरिकी एयरबेस, क्या यहां से हमला करने से पहले ट्रंप को लेनी होगी परमीशन?
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में परीक्षा का बिगुल, 10 फरवरी से शुरू होंगी वार्षिक परीक्षाएं
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में परीक्षा का बिगुल, 10 फरवरी से शुरू होंगी वार्षिक परीक्षाएं
Embed widget