एक्सप्लोरर

Gujarat Election: फैसल पटेल ने AAP का जिक्र करते हुए कांग्रेस को दी सलाह, फिर डिलीट किया ट्वीट

Gujarat Assembly Elections: फैसल अहमद पटेल ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को आम आदमी पार्टी से गठबंधन करने की सलाह दी है.

Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, लेकिन सियासत अभी से तेज हो गई है. अब कांग्रेस (Congress) नेता अहमद पटेल के बेटे फैसल अहमद पटेल (Faisal Ahmed Patel) के एक ट्वीट ने सियासी हलचल और बढ़ा दी है. हालांकि बाद में उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया. दरअसल फैसल पटेल ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) से गठबंधन करने की सलाह दी है. 

फैसल पटेल ने ट्वीट कर कहा कि, "कांग्रेस पार्टी को आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने के बारे में आत्मनिरीक्षण करना चाहिए. यह एक बेहतरीन सोशल इंजीनियरिंग उपलब्धि होगी और बीजेपी के खिलाफ एक मजबूत ताकत बन जाएगी." 

ट्वीट में कई नेताओं को किया था टैग

फैसल पटेल ने अपने ट्वीट में अशोक गहलोत, प्रियंका गांधी वाड्रा, राहुल गांधी, मिलिंद देवड़ा और केसी वेणुगोपाल को टैग भी किया थी. हालांकि बाद में उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया. बता दें कि, विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अशोक गहलोत को गुजरात का वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया रखा है. वहीं छत्तीसगढ सरकार में वरिष्ठ मंत्री टीएस सिंह देव और लंबे समय से उपेक्षित चल रहे मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा को गुजरात का पर्यवेक्षक बनाया गया था. फैसल अहमद पटेल के आप से गठबंधन के सुझाव के बाद राज्य में सियासी तूफान आना तय है. 

अरविंद केजरीवाल ने आज ही गुजरात में की है जनसभा

आज ही आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में जनसभा की है. उन्होंने इस दौरान राज्य के लोगों के लिए रोजगार की गारंटी का वादा किया. उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में सत्ता में आती है तो राज्य के हर बेरोजगार व्यक्ति को नौकरी दी जाएगी. मैं गुजरात के लोगों को रोजगार की गारंटी देता हूं. जिन लोगों को नौकरी नहीं मिलेगी उन्हें हर महीने 3000 रुपये दिए जाएंगे. 

आप सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का कर चुकी है एलान

इससे पहले, सूरत की अपनी यात्रा के दौरान, दिल्ली के सीएम ने सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली और गुजरात के शहरों और गांवों में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति का वादा किया था. उन्होंने 31 दिसंबर, 2021 तक के सभी लंबित बिजली बिलों को माफ करने का भी वादा किया है. आम आदमी पार्टी पहले ही घोषणा कर चुकी है कि वह राज्य की सभी 182 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. पार्टी ने 2017 के विधानसभा चुनावों में गुजरात में पदार्पण किया था, लेकिन अपना खाता नहीं खोल सकी थी. 

आप की गुजरात की उम्मीद फरवरी 2021 के सूरत नगर निगम (एसएमसी) चुनावों में उसके प्रदर्शन से बढ़ी है, जिसमें बीजेपी (BJP) ने 93 सीटें जीती थीं, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) ने सूरत नगर निगम चुनाव में 27 सीटें हासिल की थीं और कांग्रेस (Congress) को एक भी सीट नहीं मिली थी. बहरहाल अब देखना होगा कि फैसल पटेल (Faisal Ahmed Patel) के इस सुझाव के बाद गुजरात (Gujarat) की राजनीति में क्या बदलाव आता है. 

ये भी पढ़ें- 

Sanjay Raut News: संजय राउत के समर्थन में क्या कुछ बोले राहुल गांधी? जानें

Arvind Kejriwal in Gujarat: सीएम केजरीवाल का बड़ा एलान, 'हर युवा को रोजगार और बेरोजगारों को मिलेगा 3000 रुपये महीना भत्ता'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget