एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुदुचेरी का फाइनल Exit Poll, जानें- कहां किसकी बनेगी सरकार?

ABP-Cvoter Exit Poll Results 2021 Highlights: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले एबीपी न्यूज़ ने सी वोटर के साथ मिलकर एग्जिट पोल किया है. पांचों राज्यों के नतीजे 2 मई को घोषित किए जाएंगे.

ABP-Cvoter Exit Poll Results 2021: देश में कोरोना महामारी के गंभीर संकट के बीच पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए हैं. चुनावों के दौरान आखिरी दिन तक राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी. पश्चिम बंगाल में जहां आठ चरणों में वोटिंग हुई तो वहीं असम में तीन चरणों में चुनाव हुए. तमिलनाडु, केरल और पुदुचेरी में एक चरण में 6 अप्रैल को वोटिंग हुई. लेकिन अब दो मई को कोरोना महारामी के बीच साल 2021 अपना सबसे बड़ा सियासी फैसला देने के लिए तैयार है. इससे पहले एबीपी न्यूज़ ने सी वोटर के साथ मिलकर एग्जिट पोल किया है. इससे आप अनुमान लगा पाएंगे कि किस राज्य में कौन सी पार्टी सत्ता पर काबिज हो सकती है.

राज्यवार आंकड़ें

पश्चिम बंगाल- 292

किसे कितनी सीट?

टीएमसी- 152 से 165
बीजेपी- 109 से 121 सीटें
कांग्रेस+लेफ्ट- 14 से 25 सीटें
अन्य- 0 से दो सीटें

वोट शेयर

टीएमसी- 42.1 फीसदी
बीजेपी- 39.9 फीसदी
कांग्रेस+लेफ्ट+आईएसएफ- 15.4 फीसदी
अन्य- 3.3 फीसदी

सर्वे के आंकड़ें इस बात की तरफ इशारा कर रहे हैं कि पश्चिम बंगाल में एक बार फिर ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी की तीसरी बार सरकार बन सकती है. हालांकि, पिछले विधानसभा के मुकाबले उसे सीटों का नुकसान हो रहा है. बीजेपी को सत्ता पर काबिज होने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है लेकिन उसकी सीटों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है.

असम- 126

किसे कितनी सीट?

बीजेपी गठबंधन-  58-71
कांग्रेस गठबंधन- 53-66
अन्य- 0-5

वोट शेयर

बीजेपी+ 42.9 फीसदी
कांग्रेस+ 48.8 फीसदी
अन्य - 8.3 फीसदी

एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक असम में एक बार फिर एनडीए की सरकार बन सकती है. राज्य में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 63 है. एनडीए को 58 से 71 सीटें मिल सकती हैं. वहीं कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए को 53 से 66 सीटें मिलने का अनुमान है.

केरल- 140

किसे कितनी सीट ?

एलडीएफ- 71 से 77 सीटें
यूडीएफ- 62 से 68 सीटें
बीजेपी- 0 से दो सीटें
अन्य- 0 सीटें

वोट शेयर

एलडीएफ- 42.8%
यूडीएफ- 41.4%
बीजेपी- 13.7%
अन्य के खाते में- 2.1%

केरल में कुल 140 विधानसभा सीटें हैं और यहां बहुमत का आंकड़ा 71 सीटों का है. एग्जिट पोल के नतीजों से साफ है कि एक बार फिर लेफ्ट नीत एलडीएफ सत्ता में वापसी करता दिख सकता है.

पुदुचेरी- 30

किसे कितनी सीट ?

यूपीए (कांग्रेस-डीएमके)- 6 से 10
एनडीए (आईएनआरसी+बीजेपी+एआईएडीएमके)- 19 से 23
अन्य- 1 से 2

वोट शेयर

एनडीए (AINRC+बीजेपी+AIADMK)- 47.1%
यूपीए (कांग्रेस+DMK)- 34.2%
अन्य के खाते में- 18.7%

पुदुचेरी में एनडीए गठबंधन जीत दर्ज कर सकता है. यहां 30 सीटों के लिए एक ही चरण में 6 अप्रैल को वोट डाले गए थे. राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए कम से कम 17 सीटों की जरूरत है.

तमिलनाडु- 234

किसे कितनी सीट ?

यूपीए (डीएमके+कांग्रेस+अन्य)- 160 से 172
एनडीए (एआईएडीएमके+बीजेपी+अन्य)- 58 से 70
एएमएमके- 0 से 4
एमएनएम- 0 से 2
अन्य- 0 से चार

वोट शेयर

यूपीए- 46.7 फीसदी
एनडीए- 35 फीसदी
एमएनएम- 4.1 फीसदी
एएमएमके- 3.8 फीसदी
अन्य- 10.4 फीसदी

इस बार तमिलनाडु में कांग्रेस और एमके स्टालिन के गठबंधन वाली यूपीए की सरकार बनती दिख रही है. यूपीए को यहां पर 160 से 172 सीटें मिलने का अनुमान है. ये आंकड़ें बड़ी जीत की तरफ इशारा कर रहे हैं. वहीं दिवंगत जे जयललिता की पार्टी और बीजेपी के गठबंधन को 58 से 70 सीटें मिल सकती हैं.

नोट- बंगाल में 8 चरण की वोटिंग गुरुवार को खत्म हुई है जबकि तमिलनाडु, केरल, असम और पुदुचेरी में 6 अप्रैल को वोटिंग खत्म हो गई थी. एबीपी न्यूज़ के लिए सी वोटर ने पांचों चुनावी राज्यों में सर्वे किया है. इस सर्वे में एक लाख 88 हजार 473 मतदाताओं की राय ली गई है. इसमें सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल के 83 हजार वोटर शामिल हैं. इस पोल में मार्जिन ऑफ एरर पल्स माइनस तीन फीसदी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Australia Sports Roadmap: ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो और भारत में दिखेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का जलवा, दोनों देशों में खेल का बड़ा करार
ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो और भारत में दिखेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का जलवा, दोनों देशों में खेल का बड़ा करार
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
Ram Temple Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI जांच की मांग पर होगी अहम सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI जांच की मांग पर होगी अहम सुनवाई

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget