एक्सप्लोरर

Electoral Bond: IT छापेमारी के बाद ह‍ीरो मोटोकॉर्प ने एक द‍िन में खरीदे थे इतने करोड़ के चुनावी बॉन्‍ड

Electoral Bonds: आईटी को दिल्ली के छतरपुर में एक फार्महाउस के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक नकद लेनदेन का भी पता चला था. वहीं, इस छापेमारी को हीरो मोटोकॉर्प के अधिकारियों ने 'नियमित जांच' बताया था. 

Hero MotoCorp bought Electoral Bond: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के ऐलान के ठीक अगले द‍िन  चुनाव आयोग ने रविवार (17 मार्च) को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर स्‍टेट बैंक ऑफ इंड‍िया (एसबीआई) से इलेक्टोरल बॉन्ड पर प्राप्‍त ताजा जानकारी के डेटा को अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है. इस नए डेटा के सार्वजन‍िक होने के बाद ऑटो क्षेत्र की प्रमुख कंपनी हीरो मोटोकॉर्प के इलेक्टोरल बॉन्ड खरीद के बड़े मामले का खुलासा हुआ है. 

द टेल‍ीग्राफ की र‍िपोर्ट के मुताब‍िक, चुनाव आयोग की ओर से जारी डेटा के मुताब‍िक, ऑटो कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने एक ही द‍िन में 1-1 करोड़ की कीमत वाले 20 चुनावी बॉन्‍ड खरीदे थे. कंपनी की ओर से 20 करोड़ के इन इलेक्‍टोरल बॉन्‍ड को पहली बार 7 अक्टूबर, 2022 को खरीदा गया था.

इसको लेकर यह भी दावा क‍िया जा रहा है क‍ि यह सभी चुनावी बॉन्‍ड कंपनी पर मारे गए इनकम टैक्‍स छापेमारी के कुछ महीनों के बाद ही खरीदे गए थे.

आईटी ने मार्च, 2022 में कंपनी के कई ठ‍िकानों पर की थी छापेमारी  

आयकर व‍िभाग के अध‍िकार‍ियों की ओर से मार्च, 2022 में कंपनी के कई ठ‍िकानों पर छापेमारी की थी. इनकम टैक्‍स व‍िभाग के अफसरों ने यह छापेमारी हीरो मोटोकॉर्प के ऑफ‍िसेज और ग्रुप के चेयरमैन और सीईओ पवन मुंजाल समेत इसके प्रमोटरों के गुरुग्राम, हरियाणा और दिल्ली स्थित आवासों पर की गई थी. 

र‍िपोर्ट में यह भी दावा क‍िया गया है क‍ि इनकम टैक्‍स व‍िभाग को छापेमारी के दौरान कई अहम सबूत हाथ लगे थे ज‍िससे पता चला कि हीरो मोटोकॉर्प ने फर्जी खरीदारी की हैं. वहीं, भारी भरकम बेह‍िसाब नकदी खर्च क‍िया गया और आवास से जुड़ी एंट्री प्राप्‍त कीं जोक‍ि कुल मिलाकर 1,000 करोड़ रुपये से ज्‍यादा अधिक है. 

छतरपुर के फार्महाउस में पता चला था 100 करोड़ का लेनदेन  

जांच एजेंसी आईटी को दिल्ली के छतरपुर में एक फार्महाउस के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक नकद लेनदेन का भी पता चला था. वहीं, इस छापेमारी को हीरो मोटोकॉर्प के अधिकारियों ने 'नियमित जांच' बताया था. 

हीरो मोटोकॉर्प ने एक बयान में कहा था क‍ि हमें बताया गया है कि यह एक नियमित जांच है, जो वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले अनोखी नहीं है. यह भी दावा क‍िया गया था क‍ि कंपनी 'कानून का पालन करने वाली, मजबूत आंतरिक वित्तीय नियंत्रण वाली' कंपनी है और इसके वित्तीय ब्‍यौरे को विधिवत ऑडिट किया जाता है. 

50 करोड़ की प्रॉपर्टी को अस्थायी तौर पर किया था जब्त 

इस बीच देखा जाए तो बीते साल नवंबर माह में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हीरो मोटोकॉर्प के कार्यकारी अध्यक्ष पवन मुंजाल के खिलाफ मनी-लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में उनकी करीब 50 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी को अस्थायी तौर जब्त किया था. केंद्रीय एजेंसी ने कहा था क‍ि इसमें दिल्ली में 3 अचल संपत्तियां (जमीन के रूप में) शामिल हैं. 

गौरतलब है क‍ि इससे पहले चुनाव आयोग ने 14 मार्च को इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़ी जानकारी को सार्वजनिक किया था. इसमें कंपनियों द्वारा खरीदे गए इलेक्टोरल बॉन्ड और पार्टियों के इसके जरिए मिले चंदे का जिक्र था. 

यह भी पढ़ें: ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ, BJP के साथ मिलकर चुनावी दंगल में उतरेगी बीजेडी?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Modi WFH Model: 'वर्क फ्रॉम होम करें', पीएम मोदी ने आखिर ऐसा क्यों कहा, होने वाला है कोई बड़ा फैसला?
'वर्क फ्रॉम होम करें', पीएम मोदी ने आखिर ऐसा क्यों कहा, होने वाला है कोई बड़ा फैसला?
Kerala CM Face: केरल में CM के नाम पर सस्पेंस, रेस में हैं ये 3 नाम, जानें कौन लगाएगा आखिरी मुहर
केरल में CM के नाम पर सस्पेंस, रेस में हैं ये 3 नाम, जानें कौन लगाएगा आखिरी मुहर
राहुल गांधी ने थलापति विजय के साथ शेयर की थी इंस्टा रील, मेटा ने की ब्लॉक, कांग्रेस ने किया ये दावा 
राहुल गांधी ने थलापति विजय के साथ शेयर की थी इंस्टा रील, मेटा ने की ब्लॉक, कांग्रेस ने किया ये दावा 
'एक साल तक न खरीदें सोना', PM मोदी ने देश से की अपील, पेट्रोल-डीजल की कीमत को लेकर क्या कहा?
'एक साल तक न खरीदें सोना', PM मोदी ने देश से की अपील, पेट्रोल-डीजल की कीमत को लेकर क्या कहा?

वीडियोज

Crime News : चिकन लेग पीस के लिए कत्ल! शादी में बारातियों और घरातियों के बीच चले लाठी-डंडे और तलवारें | Sansani
Janhit: 2027 के लिए अखिलेश के PDA का तोड़ मिल गया? | UP Eleciton 2027 | Rahul Gandhi | CM Yogi
Mahadangal: योगी का '27 का मास्टरप्लान' या अखिलेश का PDA डर? | UP Eleciton 2027 | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: क्यों याद आए पिछड़े और दलित? | Akhilesh Yadav | UP Politics | Congress | BJP
“Shah Rukh Khan के नाम ने बढ़ाई Excitement, Mannat पहुंचकर निकला Funny Twist”

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा, प्लेन के टायर में लगी आग, फ्लाइट में 278 यात्री थे सवार 
नेपाल में लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा, प्लेन के टायर में लगी आग, फ्लाइट में 278 यात्री थे सवार 
यूपी चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव को ओम प्रकाश राजभर के नेता की चुनौती, '2017 जितनी सीटें...'
यूपी चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव को ओम प्रकाश राजभर के नेता की चुनौती, '2017 जितनी सीटें...'
राहुल गांधी ने थलापति विजय के साथ शेयर की थी इंस्टा रील, मेटा ने की ब्लॉक, कांग्रेस ने किया ये दावा 
राहुल गांधी ने थलापति विजय के साथ शेयर की थी इंस्टा रील, मेटा ने की ब्लॉक, कांग्रेस ने किया ये दावा 
Jana Nayagan Release Date: 'जना नायकन' की रिलीज की उल्टी गिनती शुरू, मेकर्स ने बतया कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी विजय की फिल्म
विजय की फिल्म 'जना नायकन' कब होगी रिलीज? मेकर्स ने बता दी तारीख!
Oldest Players in IPL: IPL इतिहास के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी कौन, 43 की उम्र में भी मैदान पर छाया ये प्लेयर
Oldest Players in IPL: IPL इतिहास के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी कौन, 43 की उम्र में भी मैदान पर छाया ये प्लेयर
ईरान ने खारिज किया अमेरिका का शांति प्रस्ताव तो भड़के डोनाल्ड ट्रंप, बोले - '47 साल से...'
ईरान ने खारिज किया अमेरिका का शांति प्रस्ताव तो भड़के डोनाल्ड ट्रंप, बोले - '47 साल से...'
Kidney Valley: इस गांव में लोगों की है बस एक किडनी, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
इस गांव में लोगों की है बस एक किडनी, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
Google Chrome पर इन सेटिंग्स को ऑन रखना खतरे से खाली नहीं, प्राइवेसी चाहिए तो अभी बदलें
Google Chrome पर इन सेटिंग्स को ऑन रखना खतरे से खाली नहीं, प्राइवेसी चाहिए तो अभी बदलें
Embed widget