एक्सप्लोरर

Patra Chawl Land Scam: संजय राउत पर ED का शिकंजा, जानिए क्या है पात्रा चॉल जमीन घोटाला

ED At Sanjay Raut Residence: ईडी संजय राउत से महाराष्ट्र में 1 हजार करोड़ से भी ज्यादा के पात्रा चॉल जमीन घोटाले के मामले में पूछताछ कर रही है. इससे पहले ईडी ने संजय राउत को एक समन भी जारी किया था.

ED Raid Sanjay Raut Residence: पात्रा चॉल घोटाले (Patra Chawl Scam) को लेकर शिवसेना (Shivsena) नेता संजय राउत (Sanjay Raut) पर शिकंजा कसता चला जा रहा है. आज सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) के कुछ अधिकारी संजय राउत के घर पहुंचे और छापेमारी कर रही है. माना जा रहा है कि ईडी की टीम संजय राउत को हिरासत में लेकर पूछताछ कर सकती है. संजय राउत पर जांच में सहयोग न करने का भी आरोप लगा है.

ED संजय राउत से महाराष्ट्र (Maharashtra) में 1 हजार करोड़ से भी ज्यादा के पात्रा चॉल जमीन घोटाले के मामले में पूछताछ कर रही है. इससे पहले ईडी ने संजय राउत को 27 जुलाई को एक समन भी जारी किया था लेकिन वो अधिकारियों के सामने पेश ही नहीं हुए. इसके बाद ईडी के अधिकारी आज उनके घर पर पहुंचे हैं.

इस मामले पर राजनीति भी हो रही है. संजय राउत पर ईडी के शिकंजे को लेकर शिवसेना ने विरोध किया है. शिवसेना ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर सरकारी एजेंसी की दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है. शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने संजय राउत को समन भेजने को लेकर एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि ईडी डिपार्टमेंट बीजेपी से परम भक्ति का उदाहरण पेश कर रहा है. तो वहीं संजय राउत तो समय समय पर जांच एजेंसियों पर सवाल उठाते ही रहे हैं और जब खुद के खिलाफ जांच आई है तो वो चुप कैसे बैठ सकते हैं. उन्होंने कहा कि मैं समझ चुका हूं कि ईडी ने मुझे समन भेजा है, हम बालासाहेब के शिवसैनिक बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं. ये साजिश चल रही है.

क्या है पात्रा चॉल घोटाला?

साल 2007 में गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन कंपनी को (जो HDIL की सिस्टर कंपनी है) पात्रा चाल का विकास करने का काम महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवेलपमेंट अथॉरिटी की तरफ से दिया गया था. गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन को वहां रहने वाले 672 फ्लैट बनाकर देना है और करीब 3000 फ्लैट म्हाड़ा को देना था. यह लैंड 47 एकड़ का था, जहां पर वहां रहने वाले और म्हाड़ा को घर बनाकर देने के बाद बाकी बची जमीन पर वो घर बनाकर खुद बेच सकते हैं लेकिन आरोप है कि गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन ने वहां किसी भी तरह का विकास नहीं किया और न ही म्हाड़ा को फ्लैट दिया. बल्कि उसने पूरी जमीन और FSI 8 बिल्डर को 1034 करोड़ रुपये में बेच दिया.

अब यहां संजय राउत का नाम कैसे आया?

ED ने 1 फरवरी को ECIR दर्ज किया था और प्रवीण राउत (Praveen Raut) और उसके साथी सुजीत पाटकर (Sujit Patkar) के कुल 7 ठिकानों पर छापेमारी की थी. इसके बाद 2 फ़रवरी को प्रवीण राउत को गिरफ़्तार किया गया था. प्रवीण राउत शिवसेना (Shivsena) नेता संजय राउत (Sanjay Raut) के दोस्त माने जाते हैं. प्रवीण राउत का नाम PMC स्कैम में भी आया था जिसकी जांच चल रही है.

जांच के दौरान पता चला की प्रवीण राउत की पत्नी माधुरी (Madhuri) के बैंक से संजय राउत की पत्नी वर्षा (Varsha) के बैंक खाते (Bank Account) में 55 लाख रुपये भेजे गए जिसका इस्तेमाल राउत परिवार ने दादर (Dadar) में एक फ़्लैट लेने के लिए किया था. इस मामले में वर्षा और माधुरी का बयान भी दर्ज किया गया है. सुजीत पाटकर और संजय राउत के बेटी एक वाइन ट्रेडिंग फर्म में पार्टनर हैं. पाटकर की पत्नी और संजय राउत की पत्नी ने अलीबाग में जॉइंट ज़मीन खरीदी है. अलीबाग़ का वो फ़्लैट भी ED के रडार पर है.

ये भी पढ़ें: Sanjay Raut ED Raid: घर पर ED छापेमारी के बीच संजय राउत ने किया ट्वीट, कहा - 'मैं मर भी जाऊं तो...'

ये भी पढ़ें: शिवसेना सांसद Sanjay Raut के घर पहुंची ED की टीम, इस मामले में हो रही है पूछताछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर मंतर को लेकर गृहमंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
जंतर मंतर को लेकर गृहमंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
हाथ में संविधान लेकर विपक्षी नेताओं के साथ बसों से गांधी स्मृति पहुंचे राहुल गांधी, कहा-घायल छात्र नहीं अकेले
हाथ में संविधान लेकर विपक्षी नेताओं के साथ बसों से गांधी स्मृति पहुंचे राहुल गांधी, कहा-घायल छात्र नहीं अकेले
CJP Protest LIVE: 'प्लीज घर लौट जाएं छात्र, सोनम भाई बस...;CJP प्रोटेस्ट पर सलमान खान का बड़ा बयान, पीएम मोदी पर भी तोड़ी चुप्पी
LIVE: 'प्लीज घर लौट जाएं छात्र, सोनम भाई बस...;CJP प्रोटेस्ट पर सलमान खान का बड़ा बयान, पीएम मोदी पर भी तोड़ी चुप्पी
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget