एक्सप्लोरर

Delhi Flood: '5 दिन में 5 बहाने बना चुके अरविंद केजरीवाल', दिल्ली की बाढ़ पर बोली कांग्रेस

Congress on Delhi Flood: कांग्रेस नेता अनिल चौधरी ने कहा कि 1978 और 2013 में तो साढ़े 8 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, तब दिल्ली का कुछ नहीं बिगड़ा. अभी सिर्फ 3 लाख क्यूसेक छोड़ा गया और दिल्ली कैसे डूब गई.

Anil Chaudhary: बारिश और यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने से दिल्ली एनसीआर और आस-पास के इलाकों का हाल बेहाल है. कहा जा रहा है कि इस बार 45 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है. 1978 में ऐसी स्थिति देखने को मिली थी, जब दिल्ली बाढ़ के पानी में डूब गई थी. इस बीच दिल्ली की मौजूदा स्थिति के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने इसे अरविंद केजरीवाल की विफलता बताया है.

उन्होंने कहा, "यह पूरी तरह से अरविंद केजरीवाल की विफलता है. 1978 और 2013 में तो साढ़े 8 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, तब दिल्ली का कुछ नहीं बिगड़ा. अभी सिर्फ 3 लाख क्यूसेक छोड़ा गया और दिल्ली कैसे डूब गई?" उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री 5 दिनों में 5 बहाने बना चुके हैं. 

दिल्ली और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी
उधर, दिल्ली में बाढ़ को लेकर आप और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. दोनों दल एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र और हरियाणा की सरकारों ने जानबूझकर दिल्ली की ओर पानी छोड़ा, जिसकी वजह से शहर में बाढ़ आई. उन्होंने कहा कि पिछले 3-4 दिन में दिल्ली में भारी बारिश नहीं हुई, फिर भी यमुना में जल स्तर 208.66 मीटर तक पहुंच गया.

उन्होंने कहा, "हथिनीकुंड बैराज से तीन नहरों- पश्चिमी नहर, पूर्वी नहर और यमुना में पानी छोड़ा जाता है. नौ से 13 जुलाई के बीच साजिश के तहत यमुना नहर से सिर्फ दिल्ली की ओर पानी छोड़ा गया. पश्चिमी और पूर्वी नहर में पानी नहीं छोड़ा गया." इस पर पलटवार करते हुए बीजेपी ने कहा कि दिल्ली में बाढ़ के लिए आप सरकार की निष्क्रियता और भ्रष्टाचार जिम्मेदार है. बीजेपी क प्रवक्ता गौरव भाटिया और पार्टी के सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार के पिछले आठ सालों में यमुना से गाद निकालने में नाकामी के कारण बाढ़ आई है.

केजरीवाल ने पीड़ित परिवारों के लिए वित्तीय सहायता का किया ऐलान
हालांकि, यमुना नदी में जलस्तर कम होने लगा है. अब घटकर 206.87 मीटर हो गया. कल बाढ़ के कारण दिल्ली में लोगों के हुए नुकसान के लिए सीएम केजरीवाल ने वित्तीय सहायता की घोषणा की थी. उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को 10-10 हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी. उन्होंने ट्विटर पर कहा कि यमुना किनारे रहने वाले कई गरीब परिवारों ने बाढ़ में अपने घर खो दिए हैं और कुछ ने अपना सारा सामान गंवा दिया है.

वहीं, दिल्ली में सरकारी अधिकारियों की पोस्टिंग और ट्रांसफर से जुड़े मामले में केंद्र के ऑर्डिनेंस को लेकर अनिल चौधरी ने कहा कि आप और बीजेपी में कॉर्डिनेशन की कमी है. उन्होंने आगे कहा कि आर्डिनेंस पर सपोर्ट इसलिए किया क्योंकि ये चुनी हुई सरकार के अधिकारों में कटौती का मामला है. 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे घर आइए, साथ में एक्सरसाइज करेंगे और जूड़ो लड़ेंगे', किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को दिया ये जवाब, Video
'मेरे घर आइए, साथ में एक्सरसाइज करेंगे और जूड़ो लड़ेंगे', किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को दिया ये जवाब, Video
नवंबर में दिल्ली नहीं बल्कि ये शहर रहा देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित, रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा
नवंबर में दिल्ली नहीं बल्कि ये शहर रहा देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित, रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा
Tere Ishk Mein Box Office Day 9: 'तेरे इश्क में' गजब कर रही, 'धुरंधर' के सामने बनने जा रही 100 करोड़ी!
'तेरे इश्क में' गजब कर रही, 'धुरंधर' के सामने बनने जा रही 100 करोड़ी!
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...

वीडियोज

Renuka Chowdhury: डॉग विवाद पर रेणुका चौधरी ने दिया सीधा और सख्त जवाब | Charcha With Chitra
पति के अफेयर की प्राण घातक बीवी ! | Sansani | Crime News
Babri Masjid: 6 दिसंबर...बाबरी मस्जिद को लेकर नया बवंडर! | TMC | Indigo Flight | Indigo Crisis
Putin India Visit: Vladimir Putin ने India दौरे पर वो पा लिया… जो 4 साल में खोया था |ABPLIVE
IndiGo flight Cancelled: यात्रियों के टिकट कैंसिल करने के पीछे बड़ी साजिश? | Janhit With Chitra

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मेरे घर आइए, साथ में एक्सरसाइज करेंगे और जूड़ो लड़ेंगे', किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को दिया ये जवाब, Video
'मेरे घर आइए, साथ में एक्सरसाइज करेंगे और जूड़ो लड़ेंगे', किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को दिया ये जवाब, Video
नवंबर में दिल्ली नहीं बल्कि ये शहर रहा देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित, रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा
नवंबर में दिल्ली नहीं बल्कि ये शहर रहा देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित, रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा
Tere Ishk Mein Box Office Day 9: 'तेरे इश्क में' गजब कर रही, 'धुरंधर' के सामने बनने जा रही 100 करोड़ी!
'तेरे इश्क में' गजब कर रही, 'धुरंधर' के सामने बनने जा रही 100 करोड़ी!
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
'ऐसा एक्शन होगा, जो मिसाल बनेगा और पूरा एविएशन सेक्टर...', राम मोहन नायडू की इंडिगो को चेतावनी
'ऐसा एक्शन होगा, जो मिसाल बनेगा और पूरा एविएशन सेक्टर...', राम मोहन नायडू की इंडिगो को चेतावनी
500KM की दूरी का 7500 रुपये... इंडिगो संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, मनमाना किराया वसूली पर रोक
500KM की दूरी का ₹7500... इंडिगो संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, मनमाना किराया वसूली पर रोक
​सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी में निकली वैकेंसी, सैलरी जानकार उड़ जाएंगे होश
​सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी में निकली वैकेंसी, सैलरी जानकार उड़ जाएंगे होश
स्टेज पर फोटो खिंचाने आई बहन पर फूटा दुल्हन का गुस्सा! ऐसे घूरा कि सोशल मीडिया पर मच गया धमाल- वीडियो वायरल
स्टेज पर फोटो खिंचाने आई बहन पर फूटा दुल्हन का गुस्सा! ऐसे घूरा कि सोशल मीडिया पर मच गया धमाल
Embed widget