केरल में कांग्रेस से खटपट, बंगाल में तृणमूल सीट देने को तैयार नहीं; INDIA से गिरेगा सीपीएम का पहला विकेट?

सियासी उथल-पुथल के बीच सीताराम येचुरी ने नीतीश कुमार से मुलाकात की है (Photo- CPIM)
इंडिया गठबंधन में सीपीएम की भूमिका को लेकर अक्टूबर के अंत तक फाइनल फैसला हो सकता है. अगर, केरल और बंगाल में सीपीएम को समझौते के तहत सीट नहीं मिलती है, तो पार्टी गठबंधन में शायद ही रह पाए.
विपक्षी मोर्चे की इंडिया गठबंधन में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की भूमिका पर अब भी सस्पेंस बरकरार है. गठबंधन घोषणा के 2 महीने बाद भी सहयोगी दलों के साथ सीपीएम की पटरी नहीं बैठ पा रही है.





