एक्सप्लोरर

Coronavirus: देश के 90 फीसदी मामले सात राज्यों से सामने आए, महाराष्ट्र में फिर फैल रहा है कोरोना

भारत में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है. पिछले 24 घंटों के दरम्यान ही 16 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में कोरोना फिर दहशत का सबब बन रहा है. वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं.

भारत में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटो में 16,738 नए मामले सामने आये है.  जिसमें से 89.57% नए मामले सात राज्यों में सामने आए है. ये राज्य महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात और छत्तीसगढ़ हैं.

महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना संक्रमण के मामले

बता दें कि सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के नए मामले महाराष्ट्र से ही सामने आ रहे हैं. बता दें कि महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटो में 8,807 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए है. इसके बाद केरल में 4,106 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं. इसी तरह पंजाब में 558, तमिलनाडु में 463, गुजरात में 380, मध्य प्रदेश में 344 और कर्नाटक में 334 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं.

हाई लेवल मल्टी डिसिप्लिनरी टीमों को राज्यों में भेजा गया

वहीं केंद्र सरकार ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों के बाद केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात और जम्मू और कश्मीर में हाई लेवल मल्टी डिसिप्लिनरी टीमों को इन राज्यों में भेजा है जो बढ़ते हुए मामलों के कारणों का पता लगाने के साथ राज्य सरकार के साथ इसकी रोकथाम की रणनीति तैयार करने में मदद करेंगी.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्राल्य ने राज्यों को दिए कई निर्देश

वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन राज्यों को चिट्ठी लिखकर टेस्टिंग और ट्रेसिंग तेज़ करने और ट्रीटमेंट जल्द करने की सलाह दी है. वहीं किसी भी लक्षण वाले व्यक्ति का एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आती है तो भी उसे RTPCR कराने की सलाह दी गई है.

1 करोड़ 26 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई

बता दें कि भारत मे 16 जनवरी से कोरोना की दो वैक्सीन का टीकाकरण चल रहा है. अब हेल्थ केयर और फ्रंटलाइन वर्करों के टीकाकरण का काम चल रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए आंकड़ों के मुताबिक  अब तक कुल 1करोड़ 26 लाख 71 हज़ार 163 कोरोना वैक्सीन की डोज़ दी गई है जिसमे दूसरी डोज़ भी शामिल है. अब तक कुल 65,47,831 हेल्थ केयर वर्करों को पहली डोज़ दी गई है जबकि 16,16,348 हेल्थ केयर वर्करों को दूसरी डोज़ दी जा चुकी है. वहीं 45,06,984 फ्रंटलाइन वर्करो को पहली डोज़ दी जा चुकी है.

भारत में कोरोना संक्रमण के 1लाख 51 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हैं

वहीं कोरोना संक्रमण की बात करे तो भारत में अब तक कुल 1,10,46,914 लोग कोरोना से संक्रमित हुए है. जिसमे से 1,07,38,501 मरीज संक्रमण से पूरी तरह ठीक हो चुके है, वहीं इस संक्रमण से अब तक 1,56,705 मरीजों की मौत हुई है. फिलहाल भारत मे 1,51,708 एक्टिव पेशेंट है यानी वो मरीज जिनका इलाज चल रहा है, ये कुल संक्रमित का 1.37% है. भारत में संक्रमण से ठीक होने की दर यानी रिकवरी रेट 97.21% है जबकि मृत्यु दर 1.42% है.

ये भी पढ़ें

LPG Price Hike: महंगाई का एक और झटका, घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में इस महीने तीसरी बार हुआ इजाफा

सोशल मीडिया के लिए गाइडलाइन्स जारी, सरकार ने कहा- आपत्तिजनक सामग्री और हिंसा मंजूर नहीं

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget