एक्सप्लोरर

Jairam Ramesh On HM Remark: जयराम रमेश का CBI से आग्रह, पूर्ववर्ती संगमा सरकार को ‘भ्रष्ट’ बताने वाले शाह के बयान को लेकर जांच हो

Congress General Secretary: जयराम रमेश ने CBI को पत्र में कहा, अमित शाह भारत सरकार में गृह मंत्री हैं, ऐसे में वह सूचना और तथ्य उनके पास अवश्य रहे होंगे जिनके आधार पर वह ऐसे निष्कर्ष तक पहुंचे होंगे.

Congress Leader CBI Letter: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को एक पत्र लिखा है. उन्होंने आग्रह किया है कि मेघालय की पूर्ववर्ती कोनराड संगमा सरकार को 'सबसे भ्रष्ट' बताने वाले बयान के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को तलब किया जाए. साथ ही गृह मंत्री से सूचना और तथ्य लिए जाएं जिनके आधार पर उन्होंने ऐसा दावा किया था.

कांग्रेस नेता ने सीबीआई निदेशक सुबोध कुमार जायसवाल से शाह द्वारा लगाए गए आरोप की जांच करने का आग्रह भी किया. बता दें कि रमेश ने यह पत्र 21 मार्च को लिखा और इसकी प्रति गुरुवार को ट्विटर पर साझा की. उन्होंने सीबीआई निदेशक को लिखे पत्र के साथ ही मीडिया में आई ऐसी कुछ खबरें भी साझा कीं,  जिनमें शाह के बयान का उल्लेख है.

'मेघालय सरकार को बताया सबसे भ्रष्ट सरकार'
कांग्रेस नेता ने सीबीआई निदेशक को यह पत्र उस समय लिखा है जब भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी द्वारा दिए गए एक बयान के संदर्भ में दिल्ली पुलिस के कुछ अधिकारी 19 मार्च को उनके दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे थे. रमेश ने पत्र में कहा है, 'मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि 17 फरवरी 2023 को अमित शाह ने अपनी एक सार्वजनिक सभा में कहा था कि तत्कालीन मेघालय सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार है'.

कांग्रेस महासचिव ने दावा किया, 'अमित शाह भारत सरकार में गृह मंत्री हैं, ऐसे में वह सूचना और तथ्य उनके पास अवश्य रहे होंगे जिनके आधार पर वह ऐसे निष्कर्ष तक पहुंचे होंगे. कुछ ऐसे कारण रहे होंगे कि अमित शाह तत्कालीन मेघालय सरकार के भ्रष्ट आचरण और गतिविधियों के संदर्भ में कदम उठाने में विफल रहे'. उन्होंने कहा, 'मैं राष्ट्रहित में आपसे आग्रह करता हूं कि अमित शाह को तलब किया जाए और उनसे वह सभी सूचना और तथ्य देने के लिए कहा जाए, जिनके आधार पर उन्होंने ऐसा आकलन किया था. फिर मामले की जांच की जाए.

बीजेपी सत्ता के लिए गठबंधन में शामिल
कांग्रेस नेता ने कहा, 'मैं आपसे यह जांच करने का भी आग्रह करता हूं कि अमित शाह पर उनकी पार्टी या अन्य ताकतों की तरफ से कहीं कोई दबाव तो नहीं था. जिसके चलते उन्होंने पूर्ववर्ती मेघालय सरकार के भ्रष्टाचार के बारे में सूचना दबा दी.' रमेश ने सीबीआई निदेशक को लिखे पत्र के साथ ही मीडिया में आई ऐसी कुछ खबरें भी साझा कीं जिनमें शाह के बयान का उल्लेख है. कांग्रेस ने हाल ही में आरोप लगाया था कि बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने पहले कोनराड संगमा सरकार को भ्रष्ट बताया और फिर चुनाव के बाद बीजेपी सत्ता के लिए उनके साथ गठबंधन में शामिल हो गई.

ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi Defamation Case: क्या जाएगी राहुल गांधी की संसद सदस्यता? मोदी सरनेम वाले मामले में नहीं मांगी माफी, दो साल की जेल के बाद बेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परकल सीट को लेकर CM रेवंत से भिड़ीं मंत्री की बेटी सुष्मिता, कही ये बात
परकल सीट को लेकर CM रेवंत से भिड़ीं मंत्री की बेटी सुष्मिता, कही ये बात
Xप्लेन: कांग्रेस वंदे मातरम के दो ही छंद क्यों गाएगी? जानें 1937 का सच और पटेल तक इतिहास
कांग्रेस वंदे मातरम के दो ही छंद क्यों गाएगी? 1937 का सच और पटेल तक इतिहास
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget