एक्सप्लोरर

CBI की ऐतिहासिक कार्रवाई, ऑनलाइन बाल यौन शोषण मामले में एक साथ 77 जगहों पर मारा छापा

CBI Raids: सीबीआई की छापेमारी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात, पंजाब, बिहार, हरियाणा, ओडिशा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ में की गई.

CBI Raids: ऑनलाइन बाल यौन शोषण के मामलों में सीबीआई ने ऐतिहासिक कार्रवाई करते हुए 83 आरोपियों के खिलाफ 23 मुकदमे दर्ज किए और आज देश के 14 राज्यों केंद्र शासित प्रदेशों में एक साथ 77 जगहों पर छापेमारी की. सीबीआई ने सभी मामले एक साथ बाल दिवस के दिन यानी 14 नवंबर को दर्ज किए थे. इस छापेमारी के दौरान अनेक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस आदि बरामद हुए हैं. इन आरोपियों के तार 100 देशों से जुड़े हो सकते हैं और इनकी अब तक की जांच के दौरान 50 से ज्यादा ग्रुप पाए गए हैं. ऐसे मामलों में सीबीआई के इतिहास में यह सबसे बड़ी कार्रवाई है. सीबीआई ने इस मामले में अब तक कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है. सीबीआई टीम को उड़ीसा में एक संदिग्ध के घर छापेमारी के दौरान विरोध का भी सामना करना पड़ा. छापेमारी का यह दौर बुधवार को भी जारी रहेगा.

सीबीआई प्रवक्ता आर सी जोशी के मुताबिक यह छापेमारी दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश के जालौन, मऊ, चंदौली, बनारस, गाजीपुर, सिद्धार्थनगर, मुरादाबाद, नोएडा, झांसी, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर. गुजरात के जूनागढ़, भावनगर, जामनगर, पंजाब के संगरूर, मलेरकोटला, होशियारपुर, पटियाला. बिहार के पटना, सिवान. हरियाणा के यमुनानगर, पानीपत, सिरसा, हिसार. ओडिशा के भद्रक, जाजपुर, ढेंनकनाल, राजस्थान के अजमेर, झुंझुनू, जयपुर, नागौर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर. महाराष्ट्र के जालौन, सलवाड, धुले, हिमाचल प्रदेश, के सोलन समिति. आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ में भी मारे गए.

सीबीआई के मुताबिक बच्चों के ऑनलाइन यौन शोषण के मामलों में यह देखा गया था कि हर साल बहुत सारे बच्चों को दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ता है और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने से यही स्थिति बेहद भयानक हो जाती है. सीबीआई ने चित्रकूट मामले की जांच के दौरान यह पाया था कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तार विदेशों से जुड़ने के बाद लोगों का लालच और बढ़ जाता है. साथ ही स्थिति धीरे-धीरे बेहद गंभीर होती चली जाती है. ध्यान रहे कि सीबीआई ने चित्रकूट के बाल यौन शोषण कांड में उत्तर प्रदेश जल निगम के एक इंजीनियर को गिरफ्तार किया था.

सीबीआई ने ऐसे मामलों की जांच के लिए अपनी एक विशेष यूनिट भी बनाई हुई है. इस यूनिट ने ऐसे मामलों पर गंभीरता से निगाह रखी और धीरे-धीरे उनकी तह तक पहुंचने लगी. सीबीआई को पता चला कि ऐसे लगभग 50 से ज्यादा ग्रुप हैं, जिससे 5000 से ज्यादा लोग जुड़े हुए हैं और इस ग्रुप के तार लगभग 100 देशों के नागरिकों से जुड़े हुए हैं. जो किसी ना किसी रूप में इस अपराध में शामिल हो सकते हैं. लिहाजा सीबीआई ने सारे मामलों की गंभीरता से आरंभिक जांच की और जांच के दौरान 80 से ज्यादा लोगों के इस मामले में शामिल होने के साक्ष्य मिले तो सीबीआई ने 14 नवंबर को यानी बाल दिवस के दिन 83 लोगों के खिलाफ 23 अलग-अलग मामले दर्ज किए और इसके फौरन बाद पूरे देश में एक साथ छापेमारी कर दी.

अब तक की जांच के दौरान पता चला है यह ग्रुप सोशल मीडिया समूहों /प्लेटफार्म और तीसरे पक्ष के होस्टिंग प्लेटफार्म पर लिंक /वीडियो /चित्र /पोस्ट आदि के जरिए बाल यौन शोषण का प्रसार कर रहे थे. सीबीआई के आला अधिकारी के मुताबिक अब तक की छापेमारी के दौरान अनेक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मोबाइल लैपटॉप आदि बरामद किए गए हैं.

सीबीआई ने आज की छापेमारी के दौरान कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है. माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान महत्वपूर्ण तथ्य मिलने पर इनमें से कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया जा सकता है. सीबीआई इस मामले में विदेशी नागरिकों की धरपकड़ और उनकी इस मामले में संलिप्तता की जांच के लिए इंटरपोल के जरिए इन देशों से भी शीघ्र संपर्क करेगी. सीबीआई की छापेमारी लगातार जारी है.

Kartarpur Sahib Corridor Reopen: 17 नवंबर से दोबारा खुलेगा करतारपुर कॉरिडोर, अमित शाह ने कहा- बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालुओं को होगा फायदा

Purvanchal Expressway Launch: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की मिली सौगात, PM मोदी ने कहा- पहले UP में था माफियावाद... जानें 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget