एक्सप्लोरर

BJP नेता शाहनवाज हुसैन बोले- RSS का एक अंश भी अपना लें राहुल गांधी, तो उनकी दिक्कतें खत्म हो जाएं

BJP Slams Rahul Gandhi: बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी जबसे यात्रा पर चले हैं, तब से टीशर्ट का मुद्दा बना हुआ है. आखिर टीशर्ट को इतनी बड़ी उपबल्धि क्यों दी जा रही है?

BJP Slams Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर निशाना साधा. जिस पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन (Shahnawaz Hussain) ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर वो आरएसएस का एक अंश भी अपना लें, तो उनकी बहुत सी दिक्कतें दूर हो जाएंगी. उन्होंने कहा कि उनके बहुत से गुरू हैं. अब उन्होंने संघ और बीजेपी को गुरू मान लिया है, लेकिन सिर्फ बोलने से कुछ नहीं होगा.  उन्होंने कहा कि अगर गुरू मानते हैं, तो उन्हें सीखना होगा.

पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी जबसे यात्रा पर चले हैं, तब से टीशर्ट का मुद्दा बना हुआ है. उन्होंने कहा कि कोई क्या पहनता है, ये हमारे लिए सवाल नहीं है, लेकिन देश जानना चाहता है कि टीशर्ट को इतनी बड़ी उपबल्धि क्यों दी जा रही है. बीजेपी नेता ने कहा कि 2024 में देश पीएम मोदी के नेतृत्व में ही आगे बढ़ेगा.

बिहार शराबकांड की जिम्मेदारी किसकी?

शाहनवाज हुसैन ने बिहार शराबकांड के मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी पर कहा कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी अच्छी बात है, लेकिन इतनी मौतें हुई हैं, इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी के बावजूद हर जगह शराब मिल रही है. शराब और नशा मुक्त बिहार हम भी चाहते हैं. उन्होंने कहा कि सरकार को जिद पर नहीं अड़ना चाहिए, बल्कि विचार करना चाहिए कि नकली शराब या होम डिलीवरी न हो. उन्होंने कहा कि गुजरात में भी शराबबंदी है, लेकिन लोग नकली शराब से नहीं मरते हैं.

देश के लिए नासूर है पीएफआई

बीजेपी नेता ने कहा कि पीएफआई देश के लिए नासूर है. हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास के नारे पर चलती है, लेकिन कुछ संगठन जहर उगलते हैं. उन्होंने कहा कि मुस्लिम युवाओं को मालूम होना चाहिए कि हिंदुस्तान से अच्छा देश कोई नहीं हो सकता है. उन्होंने कहा कि युवाओं को पीएफआई के भड़कावे में नहीं आना चाहिए. उन्होंने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी लोगों को भड़काने की कोशिश करती है. 

ये भी पढ़ें:

'चीन के मुद्दे पर सरकार फेल, पाकिस्तान-चीन हुए एक, विपक्ष हमारे साथ...' राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा में सांसद अशोक सिंह ने पूछा पेट्रोल ब्लेंडिंग से जुड़ा सवाल, सरकार ने दिया ये जवाब
राज्यसभा में सांसद अशोक सिंह ने पूछा पेट्रोल ब्लेंडिंग से जुड़ा सवाल, सरकार ने दिया ये जवाब
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget