विधानसभा चुनाव: 8 संत हैं मैदान में, एक तो सीएम रेस में भी शामिल, जानिए किस पार्टी से कौन

अनादि सरस्वती, महंत बालकनाथ और प्रताप पुरी (Photo- Facebook)
200 सीटों वाली राजस्थान में ही अलग-अलग समुदाय के 4 से ज्यादा बाबा मैदान में उतर चुके हैं, तो वहीं कुछ उतरने की तैयारी में हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी कई संत खुद ताल ठोक रहे हैं.
कोई भगवा पहने अपनी टोली के साथ घर-घर जा रहा है, तो कोई शंख फूंकते और दंड प्रणाम करते हुए बीच सड़क से गुजर रहा है.. मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में यह नजारा आपको हर कहीं





