एक्सप्लोरर

पी‍ड़‍ित पर‍िवारों से म‍िलने पहुंची महबूबा मुफ्ती को सुरक्षा बलों ने बीच रास्‍ते में रोका, धरने पर बैठीं

Army Custodial Deaths Case: भारतीय सेना की ओर से कथित तौर पर पूछताछ के ल‍िए उठाए 3 लोगों की ह‍िरासत में संद‍िग्‍ध मौत के मामले को लेकर अब स‍ियासत भी तेज हो गई.

Army Custodial Deaths Case: जम्‍मू-कश्‍मीर के पुंछ के सुरनकोट इलाके में 21 दिसंबर को आतंकवादियों ने सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला क‍िया था, ज‍िसमें 4 सैनिक शहीद हो गए थे और 3 अन्य घायल हो गए थे. इस मामले में पूछताछ के ल‍िए 8 स्थानीय लोगों को लेकर गए थे, ज‍िसमें से सेना की ह‍िरासत में 3 की संद‍िग्‍त मौत के आरोप पर‍िजनों ने लगाए थे. इस मामले में सेना ने 'कोर्ट ऑफ इंन्‍क्‍वायरी'ऑर्डर द‍िए हैं. शनिवार (30 द‍िसंबर) को पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती तीनों पीड़‍ित पर‍िवारों से म‍िलने जा रहीं थीं तो उनको सुरक्षा बलों ने बीच रास्‍ते में रोक द‍िया. 

पीडीपी नेताओं ने कहा कि मुफ्ती को पार्टी के अन्य सहयोगियों के साथ बफलियाज के पास डेरा की गली में पुलिस ने रोक द‍िया और उन्हें पीड़ितों के परिवारों से मिलने के लिए टोपा पीर गांव की ओर जाने की अनुमति नहीं दी गई. 

उनके काफिले को आगे बढ़ने से रोके जाने के बाद मुफ्ती ने पैदल यात्रा करने का फैसला किया. वहीं, सुरक्षा बलों ने जब उनको रोका तो पीडीपी प्रमुख व‍िरोध स्‍वरूप सड़क पर धरने पर बैठ गई. उन्‍होंने मांग की क‍ि उन्हें गांव जाने की इजाजत दी जाए. 

आतंकी हमले के बाद सेना की ओर से तीन नागरिकों- सफीर हुसैन (43), मोहम्मद शौकत (27) और शब्बीर अहमद (32) को पूछताछ के लिए उठाया गया था ज‍िनकी ह‍िरासत में लेने के अगले द‍िन संद‍िग्‍ध मौत हो गई थी.  

बीजेपी अध्यक्ष रवींदर रैना ने की पीड़ित परिवारों से मुलाकात 

हाल में बीजेपी अध्यक्ष रवींदर रैना ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की थी. प्रशासन की ओर से उनको दी गई अनुमति और उन्‍हें जाने नहीं देने फैसले पर महबूबा ने सवाल उठाया. जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने पिछले हफ्ते मृत नागरिकों के परिवारों को मुआवजा और नौकरी देने की घोषणा की थी.  

'मौत की गहन आंतरिक जांच का आदेश'  

प्रशासन ने यह भी कहा था कि चिकित्सा-कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और इस मामले में उचित प्राधिकारी की तरफ से कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. सेना ने 3 नागरिकों की मौत की गहन आंतरिक जांच का आदेश दिया है और कहा है कि वह जांच के संचालन में पूर्ण समर्थन और सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है. 

'हम हालातों का पता लगाने से रोका जा रहा' 

उन्‍होंने कहा कि यह नहीं चाहते क‍ि हम वहां पर जाएं और हालातों का पता लगा सकें. उन्‍होंने आरोप लगाया क‍ि यह कुछ छुपाना चाहते हैं. जम्‍मू-कश्‍मीर के लोग गांधी जी के ह‍िन्‍दुस्‍तान के साथ शरणार्थी बनकर नहीं आए थे. हमारे लोगों को जम्‍मू-कश्‍मीर की खूबसूरत जमीन और जंगलों से खदेड़ा जा रहा है.  

यह भी पढ़ें: PM Modi Ayodhya Visit: कौन हैं मीरा मांझी, जिनके घर अचानक चाय पीने पहुंचे पीएम मोदी, देखें तस्वीरें

(पीटीआई-भाषा व एएनआई इनपुट्स के साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
TMC सांसद-विधायकों के सुर हुए बागी! बंगाल की सियासत में मचा बवाल, क्यों टूट रही ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस?
TMC सांसद-विधायकों के बागी सुर! बंगाल की सियासत में बवाल, क्यों टूट रही ममता की तृणमूल कांग्रेस?
47 सालों के बाद लक्षद्वीप में शराब पर से क्यों हटाया गया बैन? केंद्र सरकार का इसके पीछे मकसद क्या?
47 सालों के बाद लक्षद्वीप में शराब पर से क्यों हटाया गया बैन? केंद्र सरकार का इसके पीछे मकसद क्या?
Mahua Moitra On TMC: 'पहले इस्तीफा दें, फिर BJP के टिकट पर चुनाव लड़ें', महुआ मोइत्रा का बागी नेताओं पर तीखा हमला
'पहले इस्तीफा दें, फिर BJP के टिकट पर चुनाव लड़ें', महुआ मोइत्रा का बागी नेताओं पर तीखा हमला

वीडियोज

Mahadangal: हारे तो 'INDIA' के सहारे! | INDIA Bloc Meeting | Rahul Gandhi | Mamata Banerjee
Sandeep Chaudhary: इंडिया गठबंधन की एकजुटता का सबसे सटीक विश्लेषण! | INDIA Bloc Meeting | TMC | News
Janhit : दिल्ली दरबार में दीदी हुईं 'अकेली' ! | INDIA Bloc Meeting | Mamata Banerjee | Rahul Gandhi
Bollywood News: रामायणम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फर्स्ट लुक टीजर प्लान, रणबीर बने भगवान राम (08.06.26)
YRKKH:😯Armaan और Abhira की नई शुरुआत, मुश्किलों के बीच टेम्पो में बसाया अपना संसार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
क्या फीफा वर्ल्ड जीतने पर हर बार मिलती है '6kg सोने' की ट्रॉफी? कीमत जानकर सिर पकड़ लेंगे आप
क्या फीफा वर्ल्ड जीतने पर हर बार मिलती है '6kg सोने' की ट्रॉफी? कीमत जानकर सिर पकड़ लेंगे आप
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट, बोलीं- उस लड़की को मैं जानती हूं
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट
Iran US War: 'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
Azolla Farming: धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
Embed widget