एक्सप्लोरर

Farm Laws: सुप्रीम कोर्ट की समिति के सदस्य अनिल घनवट ने कहा- एमएसपी पर कानून से नहीं होगा फायदा

Anil Ghanwat On MSP: कृषि कानून पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई कमिटी के सदस्य अनिल घनवट ने कहा कि MSP पर कानून बनने से किसानों को नुकसान होगा. कृषि कानून वापस नहीं लेना चाहिए था.

Anil Ghanwat On MSP: हाल में पीएम मोदी ने तीनों कृषि कानून को वापस लेने का एलान किया है लेकिन बावजूद इसके किसान आंदोलन जारी है और एमएसपी पर कानून की मांग कर रहे है. लेकिन कृषि कानून पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई कमिटी के सदस्य अनिल घनवट इसका विरोध कर रहे हैं. अनिल घनवट खुद भी किसान संघटन शेतकरी संघटन से हैं. उनके मुताबिक एमएसपी पर कानून बनने से किसानों को नुकसान होगा. वहीं तीनों कृषि कानून वापस नहीं लेना चाहिए था, उनमें सुधार किया जा सकता था. 

''एमएसपी पर कानून से फायदा नहीं''

कृषि कानून पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई कमिटी के सदस्य अनिल घनवट ने एबीपी न्यूज के साथ बातचीत में कहा कि आज लगता है किसानों को कुछ आश्वासन मिलेगा लेकिन इससे फायदा नहीं होगा क्योंकि सरकार की आर्थिक हालत खराब है. ऐसे में सरकार फसल खरीद नहीं कर पाएगी और अगर ओपन मार्केट में दाम एमएसपी से नीचे गिरते हैं और कानून बनता है तो प्राइवेट ट्रेडर अभी इसे नहीं खरीदेंगे तो किसान फिर किसे माल बेचेगा. और फिर यह भी हो सकता है फिर किसान वही फसल उगाएगा जिसमें ज्यादा पैसा मिलता है जैसे पंजाब में सिर्फ गेहूं और चावल उगा रहे हैं.  देश के पास इतना अनाज है कि उसका क्या करना है यह देखना होगा. इस से अच्छा है कि हमें आजादी दे दे जो एमएसपी का सिस्टम है उसे चलने दीजिए लेकिन open-ended  की बजाए रिजर्व की जरूरत है. उतना ही खरीदें और बाकी खुले बाजार में बेचने की इजाजत दी जाए. 

अब कोई कानून या रिफॉर्म आएगा? 

कृषि कानून पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई कमिटी के सदस्य अनिल घनवट से जब पूछा गया कि आप को लगता है कि कृषि कानूनों के वापस लेने के बाद अब कोई कानून या रिफॉर्म आएगा? अनिल घनवट ने कहा कि कानून तो वापस लिए गए लेकिन रिफॉर्म की जरूरत है क्योंकि जिस तरह से सिस्टम है इस देश में कृषि को लेकर किसान खुदकुशी करने को लेकर मजबूर है. जब भी किसानों को दो पैसे मिलने की स्थिति तैयार होती है तब सरकार अपना पैर अड़ा देती है कभी स्टॉक लिमिट लगाती है तो कभी एक्सपोर्ट पर बैन लगा देती है कई बार इंटरेस्ट ट्रेड को भी बंद कर दिया जाता है. यह सब गलत है इसे बदलना चाहिए फिर से इसके लिए कानून होना चाहिए. 

क्या अपनी मांग को लेकर आप भी कोई आंदोलन करेंगे? 

अनिल घनवट ने कहा कि जो विरोध कर रहे थे उनको अपनी ताकत दिखाने का मौका हमने दिया उनके खिलाफ अपनी ताकत ना कभी प्रदर्शन नहीं किया, वह भी हमारे भाई हैं और हम उनकी बात रखने का हक है यह मानते हैं, लेकिन अब जब कानून वापस हो गया है तो जो रिपोर्ट चाहते हैं जो किसानों के लिए अच्छे हैं उनको हम कहेंगे कि यह बात रखने के लिए दिल्ली आ जाओ और दो-तीन महीने में हम जितने भी किसान हैं उनको लेकर दिल्ली आ जाएंगे अपनी बात रखने के लिए 1 दिन का कार्यक्रम करेंगे. 

आपके हिसाब से एमएसपी पर कानून लाना ठीक नही है? 

अनिल घनवट ने कहा कि MSP का कानून आता है तो नुकसान होगा. किसानों के लिए महाराष्ट्र में इस तरह का प्रयोग हो चुका है जब देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री थे उन्होंने इस तरह का कानून बनाया था लेकिन जब दाम उससे ज्यादा गिर गए तब व्यापारियों ने कहा कि हम नहीं खरीदेंगे क्योंकि कानून है कहीं और जाकर बेचिए. जिसके बाद एक फॉर्म बनाया गया कि किसान ने उस फॉर्म को भर दिया और उसने कहा कि मेरा माल अभी इतना चाहता हूं तो इस तरह से कानून का फायदा नहीं होगा नुकसान होगा. 

तीनों कृषि कानून वापस लेना ठीक था? 

कृषि कानून पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई कमिटी के सदस्य अनिल घनवट ने कहा कि यह तीनों कानून वापस लेना नहीं चाहिए था यह गलत था. उसमें सुधार की जरूरत थी मैं यह नहीं कहता कि बहुत अच्छे थे लेकिन उसमें सुधार किया जा सकता था.

Mulayam Singh Speech: मुलायम सिंह यादव ने बीजेपी की सरकार पर बोला हमला- देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है

Tripura Municipal Poll: त्रिपुरा में स्थानीय निकाय चुनाव टालने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार, TMC की याचिका खारिज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Suvendu Adhikari PA Murder LIVE: शुभेंदु अधिकारी के PA मर्डर केस में बंगाल पुलिस का एक्शन, हिरासत में 3 हिस्ट्रीशीटर, मृतक की मां बोली- दोषियों को फांसी नहीं, बल्कि...
LIVE: शुभेंदु के PA मर्डर केस में पुलिस का एक्शन, हिरासत में 3 हिस्ट्रीशीटर, मृतक की मां बोली- दोषियों को फांसी नहीं...
बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ की हत्या पर कपिल सिब्बल का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ की हत्या पर कपिल सिब्बल का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान पर कैसे भारी पड़ा भारत? अमेरिकी एक्सपर्ट ने खोली शहबाज-मुनीर के दावों की पोल
ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान पर कैसे भारी पड़ा भारत? US एक्सपर्ट ने खोली शहबाज-मुनीर के दावों की पोल
Operation Sindoor: 'भारत किसी को माफ नहीं करता', वायुसेना ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर शेयर किया वीडियो
'भारत किसी को माफ नहीं करता', वायुसेना ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर शेयर किया वीडियो

वीडियोज

Bihar Cabinet Expansion: सम्राट कैबिनेट में Nitish Kumar के करीबियों का पत्ता साफ? |Samrat Chaudhary
Bihar Cabinet Expansion: BJP के इन पुराने चेहरों को फिर मिली कुर्सी?| Samrat Chaudhary
Suvendu Adhikari's PA shot dead: PA की गा​ड़ी के उडे परखच्चे देख दहल जाएगा दिल! | Bengal Result
Basirhat में खूनी संघर्ष! झंडा लगाने पर BJP कार्यकर्ता को मारी गोली | West Bengal Result | Mamata
Suvendu Adhikari's PA shot dead: PA हत्या मामले में TMC का सनसनीखेज सच! | West Bengal Result

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान पर कैसे भारी पड़ा भारत? अमेरिकी एक्सपर्ट ने खोली शहबाज-मुनीर के दावों की पोल
ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान पर कैसे भारी पड़ा भारत? US एक्सपर्ट ने खोली शहबाज-मुनीर के दावों की पोल
'जब पिताजी ही पिछले दरवाजे से...', निशांत कुमार के मंत्री बनने की संभावना पर RJD ने कसा तंज
'जब पिताजी ही पिछले दरवाजे से...', निशांत कुमार के मंत्री बनने की संभावना पर RJD ने कसा तंज
चंद्रनाथ रथ की कार रोकी, 10 राउंड फायरिंग, फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल... बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के PA के मर्डर में अब तक क्या-क्या पता चला?
चंद्रनाथ रथ की कार रोकी, 10 राउंड फायरिंग... बंगाल में शुभेंदु के PA के मर्डर में अब तक क्या-क्या पता चला?
Shreyas Iyer Statement: टूटा श्रेयस अय्यर के सब्र का बांध, इन खिलाड़ियों पर फोड़ा PBKS की तीसरी हार का ठीकरा
टूटा श्रेयस अय्यर के सब्र का बांध, इन खिलाड़ियों पर फोड़ा PBKS की तीसरी हार का ठीकरा
Spirit Box Office: 'स्पिरिट' से बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ेंगे प्रभास! क्या ए रेटेड फिल्मों की लिस्ट में सबसे बड़ी ओपनर बनेगी फिल्म?
'स्पिरिट' से बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ेंगे प्रभास! क्या हासिल कर पाएंगे सबसे बड़ी ओपनिंग ?
बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ की हत्या पर कपिल सिब्बल का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ की हत्या पर कपिल सिब्बल का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
ओम प्रकाश राजभर ने खोला अखिलेश यादव का राज! बताया क्यों सपा मुखिया ने I-PAC तोड़ा से कॉन्ट्रेक्ट
ओम प्रकाश राजभर ने खोला अखिलेश यादव का राज! बताया क्यों सपा मुखिया ने I-PAC तोड़ा से कॉन्ट्रेक्ट
Iran Child Viral Video: मौत को हराकर 2 महीने बाद स्कूल पहुंचा ईरान का ये बच्चा, देखते ही गले लग रोए दोस्त
मौत को हराकर 2 महीने बाद स्कूल पहुंचा ईरान का ये बच्चा, देखते ही गले लग रोए दोस्त
Embed widget