एक्सप्लोरर

चीन की चालबाजियों को देखते हुए भारतीय सेना पूर्वी लद्दाख से सटी एलएसी पर ‘गैप’ भरने में जुटी

पैट्रोलिंग के दौरान ही हाल ही में एसएफएफ के एक अफसर की ‘62 के युद्ध की एक लैंडमाइन की चपेट में आने से मौत हो गई थी. एसएफएफ का एक अन्य जवान भी इस घटना में घायल हो गया था.

नई दिल्ली: पूर्वी लद्दाख से सटी करीब 826 किलोमीटर लंबी लाइन ऑफ एक्चुयल कंट्रोल यानि एलएसी पर अब भारतीय सेना पूरी तरह से कड़ी निगरानी रख रही है. एलएसी पर किसी भी गैप यानि खाली इलाके या फिर पहाड़ी पर लगातार पैट्रोलिंग चल रही है. भारतीय सेना को इस बात का अंदेशा है कि अगर किसी भी इलाके पर जरा सी भी जगह छोड़ी गई तो चीनी सेना उस इलाके पर अपना कब्जा कर सकती है.

भारतीय सेना की चौकास निगरानी का ही नतीजा था कि 29-30 अगस्त की रात को भारतीय सेना ने चीनी सेना की पैंगोंग-त्सो लेक के दक्षिण में ब्लैक-टॉप और हैलमेट पहाड़ी पर चीनी सेना से पहले जाकर अपने अधिकार में कर लिया. इस ऑपरेशन में भारतीय सेना की सीक्रेट रेजीमेंट, स्पेशल फ्रंटियर फोर्स और दूसरी पलटन ने हिस्सा लिया था.

जानकारी के मुताबिक, भारतीय सेना उन सभी इलाकों में अब पैट्रोलिंग यानि गश्त कर रही है जहां 1962 का युद्ध भी हुआ था. ये वे इलाके हैं जिन्हें भारत और चीन ने ‘62 के युद्ध के बाद से ही खाली छोड़ रखा था. लेकिन मई के महीने से जिस तरह चीनी सेना ने पहले फिंगर एरिया, फिर गोगरा, हॉट-स्प्रिंग, डेपसांग प्लेन्स और कुंगरंग नाले के आस-पास घुसपैठ की, उससे देखते हुए ही भारतीय सेना अब पूरी एलएसी पर चौकसी बरत रही है.

पैट्रोलिंग के दौरान ही हाल ही में एसएफएफ के एक अफसर की ‘62 के युद्ध की एक लैंडमाइन की चपेट में आने से मौत हो गई थी. एसएफएफ का एक अन्य जवान भी इस घटना में घायल हो गया था.

भारतीय सेना के इफेंट्री सैनिकों के अलावा बीएमपी-व्हीक्लस के साथ मैकेनाइजड-इंफेंट्री, और टैंकों के साथ आर्मर्ड ब्रिगेड भी तैनात की गई है. टेक्टिकल-पोजिशन्स पर तोप और मीडियम रेजीमेंट गन्स को भी तैनात किया गया है.

लेकिन चीनी सेना अपनी चालबाजियों से बाज नहीं आ रही है. मंगलवार को खबर आई कि चीनी सेना ने चुमार इलाके में बख्तरबंद गाड़ियों को एलएसी के करीब लाने की कोशिश की. लेकिन भारतीय सेना बाद में स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि वो चीन का ही इलाका है, और चीन ने शांतिपूर्ण तरीके से ये कारवाई की थी. ये किसी तरह की घुसपैठ नहीं थी.

एलएसी पर चल रही तनातनी को लेकर मंगलवार को भी साउथ ब्लॉक रक्षा मंत्रालय में बैठकों का दौर जारी रहा. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विदेश मंत्री एस जयशंकर, एनएसए अजीत डोवाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत सहित सेना के तीनों अंगों के प्रमुखों से करीब दो घंटे लंबी बैठक की.

इस बैठक में एलएसी के हालात को लेकर तो चर्चा हुई ही साथ ही बुधवार से रक्षा मंत्री की रूस की तीन दिन (3-5 सितबंर) की यात्रा के बारे में भी बातचीत हुई. रक्षा मंत्री एसएसीओ देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए मास्को जा रहे हैं. एससीओ में भारत सहित रूस, चीन और पाकिस्तान सहित कुल आठ देश सदस्य हैं. राजनाथ सिंह इस दौरे के दौरान रूस के रक्षा मंत्री से दो द्विपक्षीय बातचीत करेंगे लेकिन माना जा रहा है कि राजनाथ सिंह चीन और पाकिस्तान के रक्षा मंत्रियों से सीधे बातचीत नहीं करेंगे.

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शर्मनाक, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को रिसीव करने नहीं पहुंचीं CM ममता बनर्जी तो भड़के PM मोदी
'शर्मनाक, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को रिसीव करने नहीं पहुंचीं CM ममता बनर्जी तो भड़के PM मोदी
बंगाल पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू CM ममता बनर्जी पर हुईं नाराज, कहा- कुछ लोग नहीं चाहते कि...
बंगाल पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू CM ममता बनर्जी पर हुईं नाराज, कहा- कुछ लोग नहीं चाहते कि...
3000 रुपये पेंशन, 50 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस... केरल में चुनाव से पहले राहुल गांधी ने किया 5 गारंटी का ऐलान
3000 रुपये पेंशन, 50 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस... केरल में चुनाव से पहले राहुल गांधी की 5 बड़ी गारंटी
'यह ऐतिहासिक मील का पत्थर', नेपाल में बालेन शाह की पार्टी बनी सबसे बड़ी पार्टी, PM मोदी ने दी बधाई
'यह ऐतिहासिक मील का पत्थर', नेपाल में बालेन शाह की पार्टी बनी सबसे बड़ी पार्टी, PM मोदी ने दी बधाई

वीडियोज

Jab Khuli Kitaab Review: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया | एक खूबसूरत और परिपक्व प्रेम कहानी
Dhurandhar 2 Trailer : Ranveer Singh और Sanjay Dutt का जबरदस्त धमाका
Iran Israel War: ईरान की मिसाइल फैक्ट्री को कर देंगे बर्बाद- बेसेंट | Trump | Netanyahu | Tehran
Bollywood news: धुरंधर की एंट्री, एक शक्तिशाली किरदार की वापसी जो पूरी बाजी पलटने का दम रखता है (07-03-2026)
Jagadhatri: 😮Shivay की खुशियों को लगी नजर! पिता का आशीर्वाद मिला पर Gunjan की जान पर बनी #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
3000 रुपये पेंशन, 50 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस... केरल में चुनाव से पहले राहुल गांधी ने किया 5 गारंटी का ऐलान
3000 रुपये पेंशन, 50 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस... केरल में चुनाव से पहले राहुल गांधी की 5 बड़ी गारंटी
रवींद्र सिंह भाटी की मुस्लिम वोटर्स को चुनौती, बोले- 'वोट नहीं दिया', राजस्थान में सियासी बवाल
रवींद्र सिंह भाटी की मुस्लिम वोटर्स को चुनौती, बोले- 'वोट नहीं दिया', राजस्थान में सियासी बवाल
कितना खतरनाक है B-1 लांसर बॉम्बर, जिसे अमेरिका ने ब्रिटिश एयरबेस पर उतारा, इसे रोक पाना ईरान के लिए कितना मुश्किल?
कितना खतरनाक है B-1 लांसर बॉम्बर, जिसे अमेरिका ने ब्रिटिश एयरबेस पर उतारा, इसे रोक पाना ईरान के लिए कितना मुश्किल?
IND vs NZ Final Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड का टी20 वर्ल्ड कप फाइनल कब, कहां और कैसे 'फ्री' में देखें लाइव? जानिए 
भारत-न्यूजीलैंड का टी20 वर्ल्ड कप फाइनल कब, कहां और कैसे 'फ्री' में देखें लाइव? जानिए 
'जवान' के बाद फिर से बॉलीवुड में धमाका करने को तैयार हैं नयनतारा? नए प्रोजेक्ट को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट
'जवान' के बाद फिर से बॉलीवुड में धमाका करने को तैयार हैं नयनतारा? सामने आई बड़ी अपडेट
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप, फिर दी ये धमकी
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप
मात्र 10 हजार रुपये में घूम सकते है भारत में इतनी जगह, बना लीजिए लिस्ट
मात्र 10 हजार रुपये में घूम सकते है भारत में इतनी जगह, बना लीजिए लिस्ट
गर्मी शुरू होते ही फ्रिज में कर लीजिए ये सेटिंग, बढ़ जाएगी कूलिंग
गर्मी शुरू होते ही फ्रिज में कर लीजिए ये सेटिंग, बढ़ जाएगी कूलिंग
Embed widget